Connect with us
Saturday,01-August-2026
ताज़ा खबर

फैशन

ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं चित्रांगदा सिंह

Published

on

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट के लिए ऑफ-व्हाइट साड़ी पहने हुए शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, सुंदर और सुरुचिपूर्ण वाइब्स। एक वर्चुअल इवेंट (आभासी सम्मेलन) के लिए।

पोस्ट की गई तस्वीरों में, अभिनेत्री एक लेस ब्लाउज, फिरोजा झुमके और बंधे हुए बालों के साथ एक झालरदार साड़ी पहने खूबसूरत लग रहीं हैं।

चित्रांगदा को आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई बाजार में 2018 में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल घूमकेतु में एक कैमियो रोल किया था।

अभिषेक बच्चन के साथ उनकी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास है। यह फिल्म 2012 की थ्रिलर कहानी की स्पिन-ऑफ है और दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

फैशन

शिल्पा शेट्टी ने नागालैंड के ‘महिला बैंड’ को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया

Published

on

By

‘आज की नारी, सब पे भारी’ की भावना को दोहराते हुए, नागालैंड की महिला वन रिजर्व अधिकारियों की टीम टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 में शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस देकर जजों को प्रभावित करती नजर आएगी।

‘रॉक ऑन!!’ के जबरदस्त हिट ‘सिनबाड द सेलर’ पर उनका एक्ट जजों को स्टैंडिंग ओवेशन देने के साथ-साथ उनके ‘जुनून’ के लिए सलाम करने के लिए मजबूर कर देगा।

2008 का म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉक ऑन!!’ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा संगीतबद्ध था। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस फिल्म से फरहान और प्राची देसाई की सफल बॉलीवुड शुरुआत हुई। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

‘महिला बैंड’ के टैलेंट से हैरान जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘जब भी एक महिला कुछ करने का फैसला करती है, तो वह जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है और प्रभाव पैदा करती है। वह अजेय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आप लोगों को यूनिफॉर्म में देखकर आपको सलाम करने का मन कर रहा है, लेकिन मैं आपकी टैलेंट को एक बड़ा सलाम देना चाहता हूं। आप लोग शानदार हैं। आपके मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस ने मेरा दिल चुरा लिया। यह भारत का एक आदर्श प्रतिनिधित्व है। आपको सलाम।”

जज बादशाह आगे बताएंगे, “पहली बार किसी खूबसूरत चीज़ को सुनने का एहसास बहुत अलग होता है। खुद एक म्यूजिशियन होने के नाते, मैं पहली बार ऐसे शानदार संगीत सुनने की लालसा रखता हूं, क्योंकि यह जीवन भर में एक बार होने वाला अनुभव है, जिसे एक बार खत्म करने के बाद दोबारा कभी उसी तरह महसूस नहीं किया जा सकता है।”

मनोरंजन के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, बादशाह और किंग भी बैंड के साथ ‘ओओपीएस’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

‘हुनर’ को बढ़ावा देते हुए, इस शो में असाधारण कलाकार इस स्टेज पर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पार्टिसिपेंट्स को गोल्डन बजर पाने और कम्पीटिशन में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए जजों, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह को प्रभावित करना होगा।

इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का प्रीमियर 29 जुलाई से सोनी पर होगा।

Continue Reading

फैशन

एमी अवॉर्ड 2022 : पुरस्कार लेते समय भाुवक हो गई गायिका लिजो

Published

on

केनान थॉम्पसन द्वारा आयोजित 74वें टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में गायिका ‘लिजो के वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ ने एमी फॉर कॉम्पिटिशन प्रोग्राम श्रेणी जीती। ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रृंखला में गायिका बिग ग्ररल बनने के अवसर के लिए ऑडिशन देती है – जो प्लस-साइज बैकअप डांसर है।

गायिका मंच पर पुरस्कार स्वीकार करते समय भावुक हो गई। इस दौरान उनका कहना था कि, “ट्रॉफी अच्छी है, लेकिन मेरी भावना इन लोगों के लिए है जो मेरे साथ मंच पर हैं। उन्होंने जो कहानियां साझा कीं, वे सिर्फ अद्वितीय ही नहीं है बल्कि इस तरह की कहानियां कही नहीं गई।”

मीडिया में जाने के सपने को लेकर आगे गायिका ने कहा, “जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मैं केवल मीडिया में मुझे देखना चाहती थी।”

अपने पर्सनल अनुभव को लेकर गायिका का कहना था कि, “कोई मेरे जैसी मोटी है। मेरे जैसी काली। मेरी तरह सुंदर। अगर मैं वापस जा कर लिजो को कुछ बता सकती हूं, तो मुझे पसंद आएगा।”

“एक साल पहले, ये महिलाएं इस टेलीविजन शो की शूटिंग कर रही थीं जिसने इनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वे एमी पुरस्कार विजेता सुपरस्टार हैं जो विश्व भ्रमण पर जा रहे हैं! मेरे बिग ग्र्ल्स के लिए मैं कुछ कहना चाहूंगी जोर से, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

‘लिजो वॉच आउट फॉर द बिग ग्र्ल्स’ (अमेजॅन प्राइम वीडियो) की प्रतिस्पर्धा ‘द अमेजिंग रेस’ (सीबीएस), ‘नेल्ड इट!’ (नेटफ्लिक्स) से थी।

Continue Reading

फैशन

व्हाइट रफल गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने कान में किया ड्रीम डेब्यू

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 75वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट रफल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ड्रीम डेब्यू किया है।

उर्वशी ने टोनी वार्ड कॉउचर द्वारा डिजाइन किए गए शानदार गाउन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस फोटो में लॉन्ग ट्रेल के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहने नजर आईं।

तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, कान फिल्म फेस्टिवल 2022। ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।

दीपिका पादुकोण, आर माधवन, कमल हासन, ए.आर. रहमान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई अन्य हस्तियां भी कान रेड कार्पेट पर नजर आईं।

इस बार कान्स फिल्म मार्केट में भारतीय पवेलियन ‘रॉकेटरी- द नांबी इफेक्ट’ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल), ‘गोदावरी’ (मराठी), ‘अल्फा बीटा गामा’ (हिंदी), ‘बूम्बा रिडिया’ (मिशिंग), ‘धूइन’ (मैथिली) और ‘निराय थाथकलुल्ला मरम’ (मलयालम) फेस्टिवल में छह फिल्में पेश करेगा।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन1 hour ago

सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट, त्रिशाला और मान्यता ने भी किया रिएक्ट

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

पिंगली वेंकैया: ब्रिटिश सैनिकों को सलामी देते देख आया था राष्ट्रीय ध्वज का विचार, फिर बना भारत का तिरंगा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लेनदेन का कुल मूल्य बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

व्यापार2 hours ago

सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा

मनोरंजन17 hours ago

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा ‘किस्मत कनेक्शन’

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

कैबिनेट ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

महाराष्ट्र21 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट: वानखेड़े के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच पर रोक, एनसीबी ने जवाब मांगा, आरोपी की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई गलत

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

आईबीएम और सर्वम ने किया साझेदारी का ऐलान, भारत में एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

खेल1 day ago

रियल मैड्रिड ने लेवांते के स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को किया साइन, 5 साल का हुआ करार

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध4 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान