Connect with us
Saturday,17-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

दिल्ली सीएम ने जिम एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Published

on

Arvind-Kejriwal-2

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के जिम एसोसिएशन के साथ बैठक की और उन्हें अपने व्यवसाय और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। दिल्ली के जिम एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में जिम और योग केंद्र खोलने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया। सीएम ने कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के खतरे को कम करने के लिए जिम और योग केंद्र मालिकों के साथ-साथ आम जनता से जिम केंद्रों में सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “दिल्ली के जिम एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर दिल्ली में जिम खोलने के लिए उनका धन्यवाद किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी भविष्य में उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के सभी जिम संचालकों और व्यायाम करने वाले लोगों से मेरी अपील है कि जिम सेंटर्स पर सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। हमें कोरोना संक्रमण को फैलने से भी रोकना है और स्वस्थ्य भी रहना है।”

बैठक के बाद डीडीएमए ने कहा कि, “जिम और योग केंद्रों को दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर खोलने की अनुमति दी जाएगी। यह आदेश 13 सितंबर को जारी किया गया था और जिम के अंदर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों जैसे कि थर्मल स्क्रीनिंग, सीमित प्रवेश और जिम क्षेत्रों के नियमित स्वच्छता का पालन करना होगा।”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिम मालिकों से अपील करते हुए कहा कि, “वे यह सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी एसओपी का सही तरीके से पालन किया जाए, वहीं केंद्र सरकार के अनलॉक आदेश जारी होते ही, दिल्ली सरकार ने दिल्ली खोलना शुरू कर दिया है और केंद्र सरकार के निर्देश पर जब भी अनलॉक आदेश लागू किए गए, दिल्ली में आर्थिक गतिविधियां भी शुरू हो गईं।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “जिम को खोलने के लिए अनुमति मिलने में कुछ समय लगा, लेकिन हमने डीडीएमए की बैठकों में इस मुद्दे को उठाना जारी रखा। मुझे खुशी है कि हम माननीय एलजी को समझाने में सफल रहे, क्योंकि ऐसे समय में जब लोगों की सुरक्षा सबसे अधिक मायने रखती है, योग और जिम केंद्र खोलना बहुत महत्वपूर्ण था, ताकि लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहें।”

उन्होंने कहा, “एलजी को कुछ चिंताएं थीं, लेकिन हमने उन्हें आश्वासन दिया कि जिम खोलने में केंद्र सरकार के सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। मैं जिम मालिकों के साथ-साथ जनता से अपील करना चाहता हूं कि जिम जाते समय सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। मैं उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन देता हूं।”

राजनीति

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

Published

on

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि केस में जमानती वारंट जारी किया है। यह केस विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने दायर किया था।

शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि नोटिस तामील करने गए प्रोसेस सर्वर की रिपोर्ट के अनुसार ध्रुव राठी का घर बंद मिला। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की है।

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी दिल्ली की कोर्ट ने ध्रुव राठी को फ्रेश और दस्ती (हाथों-हाथ दिए जाने वाले) समन जारी किए थे। यह मामला केस नंबर 5786/2018 से जुड़ा है। इसकी शुरुआत मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो “भाजपा आईटी सेल पार्ट-2” से हुई थी।

शिकायतकर्ता विकास संकृत्यायन ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ नामक सोशल मीडिया पेज के फाउंडर हैं। वीडियो में ध्रुव राठी ने आरोप लगाया था कि विकास पांडे भाजपा आईटी सेल में सीनियर पद पर हैं और उन्होंने महावीर प्रसाद नामक एक व्यक्ति को फेक न्यूज फैलाने से जुड़े बयानों को वापस लेने के लिए 50 लाख रुपए की पेशकश की थी।

इस मामले में ध्रुव राठी को पहली बार जुलाई 2019 में साकेत कोर्ट ने समन भेजा था लेकिन नोटिस कई सालों तक तामील नहीं हो पाए क्योंकि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं। हालिया आदेश में साकेत जिला कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने फ्रेश समन तब जारी किया जब शिकायतकर्ता के वकील ने अर्ली हियरिंग के लिए अर्जी दी। वकील ने बताया था कि ध्रुव राठी फिलहाल भारत आए हुए हैं और हरियाणा के गुरुग्राम में एक घर में रह रहे हैं।

मौजूदा समय में ध्रुव राठी लंदन में हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

जी-20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : ट्रंप

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस ने इस साल अमेरिका की मेजबानी में होने वाली जी20 बैठकों में शाम‍िल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा।

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या पुतिन जी20 बैठक में शामिल होने वाले हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, “नहीं, उन्होंने सिर्फ शाम‍िल होने इच्‍छा जताई है। मुझे नहीं पता कि पुतिन खुद आएंगे या नहीं लेकिन अगर वे आते हैं तो मैं जरूर उनका स्वागत करूंगा।”

ईंधन की कीमतों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने खुद जी20 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जी20 बैठकों में रूस के प्रतिनिधि पहले भी शामिल होते रहे हैं।

अमेरिका 2026 में जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 30 और 31 अक्टूबर को जॉर्जिया के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप फ्लोरिडा के मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

रूस और भारत दोनों जी20 के सदस्य हैं। इससे पहले भारत ने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

ट्रंप ने कहा कि वह चीन और रूस दोनों के साथ परमाणु समझौता करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा इस साल हो पाएगा।

यूक्रेन युद्ध को लेकर जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह भूल गए हैं कि युद्ध की शुरुआत पुतिन ने की थी, तो उन्होंने कहा, “देखिए, मुझे सभी बातें पता हैं। किसी समय मैं सारी जानकारी सार्वजनिक करूंगा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “औसतन हर महीने करीब 25,000 सैनिक मारे जा रहे हैं। पिछले महीने यह संख्या 32,000 थी। मैं दोनों पक्षों से बात करता हूं। मुझे लगता है कि दोनों इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है कि यह युद्ध समाप्त हो।”

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने यूक्रेन की ओर से ‘स्टारशील्ड’ के इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध लगाया है, तो उन्होंने साफ कहा, “नहीं, हमने ऐसा बिल्कुल नहीं किया है।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

Published

on

पाक‍िस्‍तान में शन‍िवार सुबह भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के चलते क‍िसी तरह के नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एनसीएस के अनुसार, शन‍िवार सुबह 10:37 बजे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए। भूकंप का केंद्र मध्य बलूचिस्तान के शहर खुजदार के पास जमीन से 15 किलोमीटर नीचे गहराई में बताया गया। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हलचल महसूस होते ही लोग घरों से बाहर न‍िकलकर खुले स्‍थान की ओर भागे।

प‍िछले कुछ समय से पाक‍िस्‍तान के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के कई दौर महसूस क‍िए गए हैं। खासकर अफगान‍िस्‍तान के क्षेत्र में। इस महीने कई बार अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। एक अक्‍टूबर को भी अफगान‍िस्‍तान में 5.3 तीव्रता के तेज झटके महसूस क‍िए गए थे। हालांक‍ि, इस भूकंप में क‍िसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

इससे पहले 7 सितंबर को सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए थे। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

इससे पहले अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

इसी वर्ष जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति9 minutes ago

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

जी-20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

खेल1 hour ago

हांगकांग सिक्सेस 2026: क्रुणाल पंड्या होंगे भारत के कप्तान, भुवनेश्वर की जगह खेजरोलिया को मौका

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला- ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

लोकतंत्र में सरकार बदलना प्रक्रिया का हिस्सा : पी चिदंबरम

राजनीति2 hours ago

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के अभिजीत दिपके को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश किया जाएगा

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

ईडी की छह शहरों में कार्रवाई, 29 ठिकानों पर छापा, शेयर घोटाले का पर्दाफाश

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर रैडिसन ब्लू दिल्ली के संचालक, फ्लिपकार्ट और बिगबास्केट को जारी किए नोटिस

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान