Connect with us
Thursday,07-May-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

सिसोदिया के खिलाफ सबूत है तो गिरफ्तार करे, वरना माफी मांगे : मुख्यमंत्री केजरीवाल

Published

on

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने कोई गलत काम नहीं किया और यदि सीबीआई के पास सबूत है तो सिसोदिया को गिरफ्तार करे। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कह चुके हैं कि यदि उनके खिलाफ कोई भी सबूत है तो सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करे। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने कह दिया है कि सीबीआई की जांच चल रही है और जितने भी स्टिंग ऑपरेशन हैं वह सब सीबीआई को सौंप दिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच कर ले और यदि कुछ गड़बड़ है तो वह गिरफ्तार भी कर ले और यदि कोई गड़बड़ नहीं है तो सोमवार को माफी मांगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि शराब नीति में कोई दोष है तो फिर सीबीआई कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी करे।

केजरीवाल ने कहा कि आज तक मुझे यह समझ में नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है। पहले इनके एक नेता ने कहा कि डेढ़ लाख करोड़ रुपए का घोटाला है। दिल्ली का तो बजट ही 70 हजार करोडड रुपए का है फिर घोटाला डेढ़ लाख करोड़ का कैसे होगा। अलग अलग नेता अलग-अलग प्रकार की रकम के घोटाले की बात कर रहे हैं। उपराज्यपाल बोल रहे हैं कि 144 करोड रुपए का घोटाला है और सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि 1 करोड़ रुपए का घोटाला है।

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई ने छापेमारी की तो 1 रुपया भी नहीं मिला। मनीष सिसोदिया के गांव भी हो कर आ गए वहां भी सब लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं कि केंद्र सरकार सुबह से शाम तक सीबीआई, ईडी लगाए रहती है। सरकार को कुछ सकारात्मक कार्य भी करना चाहिए। ईडी, सीबीआई के जरिए पूरे देश को धमका रखा है ऐसे देश कैसे आगे बढ़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अधिकार सुरक्षित रहे तो ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

Published

on

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनका देश अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ते अपनाने को तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के अधिकारों की सुरक्षा पर भी जोर दिया है।

ईरानी राष्ट्रपति के दफ्तर की वेबसाइट के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बुधवार (लोकल टाइम) को फोन पर बातचीत के दौरान पेजेश्कियन ने अमेरिका पर गहरा भरोसा नहीं दिखाया।

उन्होंने हाल की दुश्मनी भरी कार्रवाइयों का जिक्र किया, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत के दौरान ईरान पर दो हमले भी शामिल हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की ओर से की गई इस कार्रवाई को ईरान की पीठ में छुरा घोंपना बताया।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह फोन पर बातचीत तब हुई, जब एक्सियोस ने रिपोर्ट दी कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक पेज के मेमो पर काम कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि एक संभावित डील में ईरान न्यूक्लियर संवर्धन पर रोक लगाने का वादा करेगा और अमेरिकी प्रतिबंध हटाने पर सहमत होगा। डील के तहत दोनों पक्ष होर्मुज स्ट्रेट से ट्रांजिट पर लगी रोक हटा देंगे।

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच 40 दिनों की लड़ाई के बाद 8 अप्रैल को दो हफ्ते के लिए सीजफायर हुआ था। यह लड़ाई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुई थी।

सीजफायर के बाद, ईरान और अमेरिका ने 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता की, लेकिन इस बातचीत का कोई हल नहीं निकला था।

पिछले कुछ हफ्तों में दोनों पक्षों ने लड़ाई खत्म करने के लिए कई प्रस्तावित प्लान शेयर किए हैं, जिनमें से सबसे नए प्लान का ईरान अभी समीक्षा कर रहा है। इसके अलावा, ईरान ने कहा कि उसने अमेरिका के साथ कोई नया लिखित संदेश एक्सचेंज नहीं किया है।

अर्ध सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने हाल की मीडिया रिपोर्ट्स को मनगढ़ंत बताया और कहा कि उन्हें जमीनी हालात दिखाने के बजाय ग्लोबल मार्केट पर असर डालने और तेल की कीमतें कम करने के लिए डिजाइन किया गया था।

Continue Reading

राजनीति

पश्चिम बंगाल: पीए चंद्रनाथ की हत्या के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संयम बरतने का आग्रह

Published

on

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और कानून को अपने हाथ में लेकर किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से दूर रहने को कहा है।

उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम स्थित ‘वीवा सिटी हॉस्पिटल’ परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस नृशंस घटना से उपजे आक्रोश के बावजूद भाजपा समर्थकों को पुलिस की ओर से की जा रही जांच पर भरोसा रखना चाहिए, संयम बरतना चाहिए और कानून को अपने हाथ में लेकर किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा, “इस हत्या के पीछे राजनीतिक संबंधों की प्रबल संभावना है। मैं इस समय इस मुद्दे पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैंने राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ नाथ गुप्ता से चर्चा की है। उन्होंने मुझे बताया कि जांच अधिकारियों को हत्या स्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। आइए, हम पुलिस जांच पर भरोसा रखें। लेकिन दुख की इस घड़ी में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरी यह विनम्र अपील है कि वे संयम बरतें और कानून को अपने हाथ में न लें। कृपया शांति बनाए रखें।”

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी चंद्रनाथ के परिवार की पूरी जिम्मेदारी लेगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि पार्टी चंद्रनाथ के वाहन चालक बुद्धदेव बेरा के इलाज की जिम्मेदारी भी लेगी। बुद्धदेव बेरा को भी गोली मारी गई थी, जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

हालांकि, इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी कर अदालत की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

टीएमसी ने अपने बयान में कहा, “हम इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें बिना किसी देरी के सजा दिलाई जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: डॉ. ई. मोझेस मार्ग पर मुख्य जलवाहिनी में लीकेज, कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित

Published

on

मुंबई, 7 मई 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने डॉ. ई. मोझेस मार्ग स्थित फेमस स्टूडियो के सामने 1650 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी में बड़ी दरार और भारी पानी के रिसाव की जानकारी दी है। यह लीकेज बुधवार रात (6 मई) को सामने आया, जिसके बाद जलकार्य (मेंटेनेंस/सिटी) विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

मरम्मत कार्य के बड़े पैमाने को देखते हुए गुरुवार, 7 मई 2026 को ‘डी’, ‘ई’ और ‘जी साउथ’ वार्ड के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की सप्लाई की जाएगी।

प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:

डी वार्ड:
लैमिंग्टन रोड, एम.एस. अली रोड, जे. बोमन बेहराम मार्ग, आर.एस. निमकर मार्ग, शुक्लाजी स्ट्रीट, ग्रांट रोड (पूर्व), बलराम स्ट्रीट, डॉ. डी.बी. मार्ग, पाथे बापुराव मार्ग और पूरा मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

ठाकुरद्वार, एम.के. रोड, आर.आर. रोड, जे.एस.एस. रोड और खाडिलकर रोड में कम दबाव से पानी मिलेगा।

गिरगांव रोड, ह्यूजेस रोड, बाबुलनाथ रोड और चौपाटी रोड में भी कम दबाव रहेगा।

एम.पी. मिल्स कंपाउंड, बी.बी. नक्शे मार्ग, ताड़देव, अंबेडकर नगर कॉलोनी और केशवराव खाड्ये रोड (दक्षिण) में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

ई वार्ड:
के.के. मार्ग, बी.जे. मार्ग, साने गुरुजी मार्ग और कस्तूरबा अस्पताल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

मौलाना आजाद रोड, डेलिसल रोड, डॉ. आनंदराव नायर रोड, मेघराय सेठी मार्ग, मराठा मंदिर रोड, मोहम्मद शहीद मार्ग, कामाठीपुरा (1 से 14 गली), चंद्रमणि बुद्ध विहार रोड, आग्रीपाड़ा क्षेत्र और डॉ. आनंदराव नायर अस्पताल में भी पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

जी साउथ वार्ड:
जे.आर. बोरिचा मार्ग, साने गुरुजी मार्ग और धोबीघाट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान पानी का उपयोग सावधानी और बचत के साथ करें तथा प्रशासन को सहयोग दें।

अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार2 hours ago

एप्पल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100 करोड़ रुपए करेगा निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अधिकार सुरक्षित रहे तो ईरान युद्ध खत्म करने को तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

राजनीति2 hours ago

पश्चिम बंगाल: पीए चंद्रनाथ की हत्या के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संयम बरतने का आग्रह

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई: डॉ. ई. मोझेस मार्ग पर मुख्य जलवाहिनी में लीकेज, कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित

महाराष्ट्र19 hours ago

नगर निगम कमिश्नर का निर्देश, गर्मी से बचने के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए पोस्ट पर ओरल रिहाइड्रेशन पाउडर और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई: गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, नागरिकों से गर्मियों में सार्वजनिक जगहों पर कचरा और दूसरा कचरा न जलाने की अपील

खेल21 hours ago

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

राजनीति22 hours ago

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, अब लागू होने की उम्मीद

मनोरंजन22 hours ago

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान