Connect with us
Thursday,30-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

आज ही के दिन युवराज, कैफ ने लॉर्डस में रचा था इतिहास

Published

on

Kaif-Yuvraj

आज ही के दिन 13 जुलाई को 18 साल पहले सौरव गांगुली की युवा टीम ने वो उपलब्धि हासिल की थी जो हर भारतीय के दिमाग में हमेशा के लिए घर कर गई थी, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता और इस कहानी की इबारत लिखी थी गांगुली की टीम के दो युवा- युवारज सिंह और मोहम्मद कैफ ने। भारत ने 2002 में लॉर्डस मैदान पर नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

नासीर हुसैन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। मार्कस ट्रैस्कोथिक ने 109 और कप्तान हुसैन ने 115 रनों की पारियां खेली थीं।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन यहां से टीम अचानक से लड़खड़ा गई और 24 ओवरों में उसका स्कोर 146 रनों पर पांच विकेट हो गया।

गांगुली के आउट होन के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर सहवाग, दिनेश मोंगिया, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के विकेट खो दिए।

यहां से कैफ और युवराज ने पारी को संभाला और साझेदारी करते हुए टीम की जीत की दहलीज पर ले गए।

दोनों ने मिलकर 106 गेंदों पर 121 रनों की साझेदारी की और भारत को वापस मैच में ला दिया। पॉल कॉलिंगवुड ने युवराज को 69 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया और यहां लगा कि भारत जीत से महरूम हो सकता है। कैफ ने हालांकि हरभजन सिंह के साथ 47 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में ही बनाए रखा।

हरभजन और अनिल कुंबले के आउट होने के बाद भी कैफ ने एक छोर संभाले रखते हुए भारत को जीत दिलाई। कैफ 75 गेंदों पर 87 रन बना नाबाद लौटे।

मैच मे जीत हासिल करने के बाद कप्तान गांगुली ने लॉर्डस मैदान की बालकनी में टी-शर्ट उतार कर लहराई थी जिसकी चर्चा आजतक होती रहती है। इस मैच को गांगुली की इस हरकत के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा।

खेल

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

Published

on

मैनुअल नुएर ने संकेत दिया है कि आगामी सीजन उनके शानदार करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। बायर्न म्यूनिख के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए टेगर्नसी में टीम के साथ लौट आए हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह संकेत दिया।

जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 40 वर्षीय नुएर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बायर्न के ट्रेनिंग कैंप में फिर से शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खेलना जारी रखने का फैसला करने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में गंभीरता से सोचा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इस सीजन के बाद रिटायर हो जाऊंगा। खेलते समय मैं यह नहीं सोचता कि यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है।”

नुएर ने बताया कि वह इस गर्मी में अपना करियर खत्म करने के करीब थे, लेकिन क्लब के माहौल की वजह से उन्होंने खेलना जारी रखने का फैसला किया। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “ज्यादातर मामलों में (85 प्रतिशत) मैं रिटायर हो गया होता, लेकिन इस टीम, स्टाफ और कोचिंग ग्रुप के साथ मजा आता है। हमारे पास हमेशा हर टाइटल के लिए मुकाबला करने का मौका होता है।”

नुएर ने स्वीकार किया है कि जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा को स्वीकार करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अब बायर्न के नए सीजन पर है। उन्होंने कहा, “हम सभी को और ज्यादा की उम्मीद थी। अब हमारे नए लक्ष्य हैं और हम क्लब के साथ बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

बायर्न के कप्तान ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने और नए खिलाड़ियों को शामिल करके क्वालिटी बढ़ाने के बाद क्लब आत्मविश्वास के साथ नए सीजन में उतर रहा है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एक साथ बनाए रखा है। नए खिलाड़ी और गुणवत्ता लाते हैं और हमें और भी मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की महत्वाकांक्षाएं पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराने से कहीं आगे हैं। नुएर ने कहा, “हम सभी को हराना चाहते हैं। पूरी टीम प्रोत्साहित है। हम पिछले सीजन से भी ज्यादा हासिल करना चाहते हैं।”

नुएर ने कहा कि बायर्न का गोलकीपिंग ग्रुप, जिसमें जोनास अर्बिग और स्वेन उलरिच शामिल हैं, एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा काम हमेशा टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”

Continue Reading

खेल

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Continue Reading

खेल

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

Published

on

जुर्गेन क्लॉप को जर्मन राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लॉप ने शुक्रवार को चार साल के अनुंबध पर हस्ताक्षर किया। उनका कार्यकाल 2030 तक होगा। 59 साल के क्लॉप यूईएफए यूरो 2028 और फीफा विश्व कप 2030 में जर्मन टीम का नेतृत्व करेंगे। जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की।

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी के हेड कोच के रूप में जूलियन नैगल्समैन की जगह लेंगे। नैगल्समैन ने फीफा विश्व कप 2026 में 15 अगस्त को पैराग्वे के खिलाफ जर्मनी की हार और टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फेडरेशन ने द्वारा साझा किए गए एक बयान में क्लॉप ने कहा, “राष्ट्रीय टीम हम जर्मन लोगों को किसी और चीज की तरह एकजुट कर सकती है। यही बात इस काम को मेरे लिए इतना खास बनाती है। मैं जर्मन फुटबॉल में इस खास काम का इंतजार कर रहा हूं। हम विनम्रता और धैर्य के साथ मिलकर काम करेंगे। हमें एक ऐसी टीम बनानी है, जो एक-दूसरे के लिए लड़े, फुटबॉल का आनंद ले, और जिसके पीछे हमारे देश के लोग पूरे विश्वास के साथ एकजुट हो सकें।”

पीटर क्राविएट्ज, पेपिजन लिजेंडर्स, और स्वेन बेंडर जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन में सहायक कोच के तौर पर क्लॉप के साथ जुड़ेंगे। क्राविएट्ज और लिजेंडर्स क्लॉप के लंबे समय से साथी हैं। उन्होंने 2019 में लिवरपूल में उनके साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और 2020 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। 43 साल के डचमैन लिजेंडर्स हाल ही में मैनचेस्टर सिटी में पेप गार्डियोला के सहायक कोच थे। 54 साल के क्राविएट्ज ने मेंज और डॉर्टमुंड में क्लॉप के साथ काम किया है। स्वेन बेंडर (37) डॉर्टमुंड में सहायक कोच और अन्टरहाचिंग में हेड कोच के तौर पर काम करने के बाद वापस आए हैं।

जर्मन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष न्यूएनडॉर्फ ने कहा, “जूलियन नेगल्समैन के इस्तीफे के बाद, जुर्गन क्लॉप टीम के कोच के पद के लिए हमारी पक्की पसंद थे। इसीलिए हमने लगातार उनका पीछा किया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस सहयोग का रास्ता बनाया। मैं ओलिवर मिंट्जलाफ को रचनात्मक बातचीत और उनके सहयोगात्मक रवैये के लिए, साथ ही अकी वात्जके को उनके जबरदस्त सहयोग के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”

जर्मनी टीम के साथ क्लॉप का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को एम्स्टर्डम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

खेल18 hours ago

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

महाराष्ट्र20 hours ago

नेट पेपर लीक: गुजरात कनेक्शन रोहित पवार का नया दावा, एक्स पर ट्वीट के बाद सियासत तेज, एग्जाम पेपर से तीन दिन पहले पेपर लीक का खुलासा

व्यापार20 hours ago

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

मनोरंजन20 hours ago

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

मनोरंजन22 hours ago

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, ‘आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा’

राजनीति23 hours ago

राहुल गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, कर्नाटक के भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र24 hours ago

‘तीन साल में 1.21 लाख से ज्यादा एमएसएमई बंद’, सामना में शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध2 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान