खेल
ब्रॉड को बाहर करने का दुख नहीं : स्टोक्स
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्हें एजेस बाउल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर करने का दुख नहीं है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
मैच के अंतिम दिन 200 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने यह लक्ष्य छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, “मुझे स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर करने का पछतावा नहीं है। हम भाग्यशाली हैं कि हम उन जैसे खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में जिस तरह का जूनून दिखाया है अगर वह नहीं दिखाते तो मैं थोड़ा निराश होता। वह अभी खत्म नहीं हुए हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हैं तो मुझे उम्मीद है कि वह कुछ विकेट लेकर लौटेंगे।”
टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 485 विकेट लेने वाले स्टोक्स ने कहा था कि वह पहले मैच में अंतिम-11 में न चुने जाने से निराश हैं।
स्टोक्स ने वहीं माना कि उनकी टीम ने लक्ष्य का बचाव करते हुए कुछ मौके गंवाए।
उन्होंने कहा, “दबाव अपने आप में अलग तरीके से दिखता है, दिमाग में कुछ उथल-पुथल चलती रहती है, कुछ ऐसे मौके थे जिन्हें हम भुना नहीं पाए।”
स्टोक्स ने कहा, “आत्मनिरिक्षण में कई सकारात्मक बाते हैं और यह मैच हमारे लिए सीखने के लिए अच्छा मुकाम साबित हुआ।”
स्टोक्स को नियमित कप्तान जोए रूट की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी मिली थी। स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने कप्तानी का लुत्फ उठाया।
स्टोक्स ने कहा, “मुझे इंग्लैंड की कप्तानी करने में मजा आया, लेकिन यह रूट की टीम है और मैं वापसी में उनका स्वागत करता हूं।”
रूट बच्चे के जन्म के कारण इस मैच में नहीं खेले थे। वह 16 जुलाई से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू हो रहे टेस्ट मैच से वापसी करेंगे।
खेल
डब्ल्यूएफआई विनेश फोगाट को जारी नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को पहलवान विनेश फोगाट को जारी कारण बताओ नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।
जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता किसी खिलाड़ी की मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकती है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का मानसिक रूप से स्वस्थ, तनावमुक्त और सहज रहना जरूरी है, ताकि उसके प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर न पड़े।
हाईकोर्ट विनेश फोगाट की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई की ओर से 9 मई और 17 जून को जारी दो कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी है।
विनेश को आशंका थी कि महासंघ आगामी प्रतियोगिताओं से ठीक पहले उनके खिलाफ प्रतिकूल फैसला ले सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें अदालत से राहत मांगने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।
विनेश की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि वह जिस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती हैं, उसका आयोजन दिसंबर 2026 के मध्य में प्रस्तावित है। ऐसे में उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी करनी है, लेकिन लंबित नोटिस उनके सिर पर तलवार की तरह लटक रहे हैं।
कोर्ट ने विनेश की आशंका को वास्तविक प्रतीत होने वाला बताते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दो सप्ताह की निर्धारित अवधि के बाद कोई फैसला लिया जाता है तो अगली सुनवाई तक उस फैसले पर अमल नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ का तर्क था कि संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर लागू होने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार 6 महीने की अनिवार्य पूर्व सूचना अवधि का पालन नहीं किया गया। संघ ने पंजीकृत परीक्षण पूल में रहते हुए अपने ठिकाने की जानकारी देने और डोपिंग परीक्षण से जुड़ी औपचारिकताओं में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।
खेल
अर्शदीप सिंह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, तोड़ा हसरंगा का ये रिकॉर्ड

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान अपने 150 विकेट किए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं।
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।
अर्शदीप ने डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में टी20 आई, में 150 विकेट लिए हैं। नवंबर 2022 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने 1577 दिनों में 150 टी20 विकेट पूरे किए। डेब्यू के बाद सबसे तेज 150 विकेट तक पहुंचने वाले पिछले खिलाड़ी का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था। हसरंगा ने 2325 दिनों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।
बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज गेंदों के हिसाब से 150 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है। अर्शदीप ने 2143 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। हसरंगा (2035 गेंदें) पहले और राशिद खान (2098) दूसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा।
अर्शदीप ने फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस गेंदबाज ने 2026 में अब तक 40 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 2022 में 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।
अर्शदीप के नाम अब 103 मैचों में 150 विकेट हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के सफलतम गेंदबाज हैं।
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
खेल
जोश इंग्लिस बने तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 102 रन बनाए। इसी के साथ इंग्लिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए।
लगभग एक साल बाद टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले इंग्लिस ने पहली पारी में 132 गेंदों पर शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक था; इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था, जो उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट की डेब्यू पारी में किया।
ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक शतक जड़े हैं। इंग्लिस के अलावा, ग्लेन मैक्सवेल (5) और आरोन फिंच (2) के नाम भी एक से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी अन्य फॉर्मेट में एक से अधिक शतक नहीं लगाए। मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में केवल एक शतक है। वहीं, फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है।
इंग्लिस ने सीरीज के निर्णायक टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी की। इससे पहले, उन्होंने 2025 की एशेज सीरीज में अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह उबर रहे थे।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। इस दौरान एडेन मार्करम (78), मार्कस एकरमैन (95), डेविड बेडिंगहम (50) और मार्को जानसेन (50) ने अर्धशतक जड़े। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट निकाले।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 117 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर 411 रन बना लिए हैं। टीम ने 185 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जोश इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 350 के पार पहुंचाया।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
