Connect with us
Tuesday,20-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

राहुल सामरिक मामलों पर ट्वीट कर न पूछें : रविशंकर

Published

on

Ravi-Shankar

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चीन सीमा पर तनाव के बीच सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “राहुल को इतनी तो समझदारी होना चाहिए कि चीन से जुड़े सामरिक मामलों में ट्विटर के जरिए सवाल नहीं पूछा करते।” प्रसाद ने कहा, “मैं राहुल गांधी के बारे में एक ही बात कहना चाहूंगा कि वह देश की अर्थनीति को कितना समझते हैं, देश की सामरिक नीति को कितना समझते हैं, इस पर बहस होनी चाहिए। राहुल गांधी जी, कृपया थोड़ा सा इस विषय पर सोचिए, आप वही हैं जिन्होंने बालाकोट के हमले के बाद भी सबूत मांगे थे, आप वही हैं जो उरी के हमले पर भी सेना से सबूत मांगे थे।”

मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविशंकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक अखबार में लिखे लेख को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस वर्सेज बीजेपी कर कौन कर रहा है। चुनौती भरे समय में कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी कर रहे हैं।”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार में देश बदल रहा है। राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार सौ रुपये भेजती है तो पूरे पैसे मिलते हैं। यही डिजिटल इंडिया है।

उन्होंने कहा, “सोनिया जी, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आज देश को एक सुर में बोलने की जरूरत है। कृपया बीजेपी वर्सेस कांग्रेस लिखना बंद करिए। हम बीजेपी वर्सेस कांग्रेस से भागते नहीं हैं। चुनाव आने दीजिए, हम ईमानदारी से बीजेपी वर्सेस कांग्रेस करेंगे।”

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की उनकी सरकारों के मुख्यमंत्री भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी लॉकडाउन से क्या फायदा हुआ, सवाल हमसे पूछते हैं जबकि उनके कांग्रेस के मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाते हैं। पंजाब की सरकार ने लगा रखा है, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी लगा रखा है। राहुल गांधी जी की क्या आपके मुख्यमंत्री आपकी बात नहीं सुनते हैं या आपका तर्क हल्का रहता है।”

उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में फर्क बताते हुए कहा, “आपकी सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार में यह अंतर है कि आप की सरकार काम शुरू करती है लेकिन उसे ठीक से नहीं करती, उसी काम को हम ठीक करते हैं और अपडेट करके करते हैं। आज हमारी सरकार ने यह किया कि मनरेगा का सारा पेमेंट सीधे बैंक अकाउंट में जाता है। आधार से लिंक किया है, ताकि जो मजदूर जमीन पर काम करते हैं,उन्हें पूरा पैसा मिले। हमारी सरकार का एक फायदा यह हुआ है आपके समय में मनरेगा में 21.4 फीसदी लोगों को फायदा हो रहा था। लेकिन हमारी सरकार में ये आंकड़ा 67.7 फीसदी पहुंच गया है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अराघची और लावरोव की बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, यूरोप से पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Published

on

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया क‍ि रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान परमाणु क्षेत्र में साझेदारी आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर द‍िया गया।

विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बैठक की जानकारी साझा की।

अराघची ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”आज सर्गेई लावरोव का तेहरान में स्वागत किया और उनके साथ अहम बातचीत हुई। हमने यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें लेबनान, फिलिस्तीन, यूक्रेन और यमन की स्थिति भी शामिल रही।”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”हमने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और परमाणु क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया। हमारे इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जब ईरान और रूस के रिश्ते आज जितने करीब और मजबूत रहे हों।”

इससे पहले सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि तेहरान और मॉस्को के बीच हुए समझौतों और आपसी सहमतियों को तेजी से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन, व्यापार और बिजली संयंत्रों से जुड़े बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों के रिश्तों की प्राथमिकता है।

पेजेश्‍क‍ियन ने आगे कहा कि ईरान और रूस अपनी साझा क्षमताओं का बेहतर उपयोग करके और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए मिलकर शांति, स्थायी सुरक्षा और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक के दौरान तेहरान और मॉस्को के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु के सात जिलों में तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना

Published

on

तमिलनाडु के सात जिलों में मंगलवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि चेन्नई और राज्य के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। यह जानकारी चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन हालात की वजह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी तमिलनाडु तट के पास बना एक ‘अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण) है। इस सर्कुलेशन से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा एक ‘ट्रफ’ (हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र) भी पूरे इलाके के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर और विल्लुपुरम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक, कावेरी डेल्टा और तटीय इलाकों के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दिन के दौरान उत्तरी, मध्य और दक्षिणी तमिलनाडु के एक बड़े हिस्से में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

चेन्नई के अलावा, जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, पेरम्बलुर, रानीपेट, वेल्लोर और तिरुपत्तुर शामिल हैं। मंगलवार के लिए जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान में थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और रामनाथपुरम जिले भी शामिल हैं।

मौसम केंद्र ने चेन्नई के लिए मंगलवार शाम को एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। शहर के पूर्वानुमान के अनुसार, बहुत तेज बारिश कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रह सकती है।

बुधवार को बहुत भारी बारिश का केंद्र दक्षिणी तमिलनाडु की ओर खिसकने की संभावना है। विभाग के अगले दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, थेनी, तेनकासी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बुधवार को पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मदुरै, डिंडीगुल, थूथुकुडी और रामनाथपुरम जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले दो दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि बारिश का दौर व्यापक रहेगा, हालांकि मंगलवार और बुधवार के बीच उन जिलों में बदलाव आ सकता है, जहां सबसे तेज़ बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान में डेल्टा जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं, जबकि बुधवार के लिए जारी चेतावनी में दक्षिणी जिलों का प्रभाव अधिक है।

विभाग के पूर्वानुमान में मंगलवार को सात जिलों में ‘बहुत भारी बारिश’ और अन्य सूचीबद्ध जिलों में ‘भारी बारिश’ होने की बात कही गई है।

चेन्नई के लिए शाम का विशेष पूर्वानुमान यह है कि पूरे शहर में दिन भर एक समान तेज बारिश होने के बजाय, कुछ चुनिंदा जगहों पर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

कोलकाता में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Published

on

दक्षिण कोलकाता के बाघा जतिन इलाके के एक बाजार में मंगलवार को भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग में 15 दुकानें जल गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

राज्य अग्निशमन सेवा विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग सबसे पहले बाजार की एक दुकान में लगी और फिर तेजी से आसपास की कई दुकानों में फैल गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कुल 15 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में लगभग तीन घंटे लग गए। अब आग पूरी तरह से नियंत्रण में है।”

जानकारी मिली है कि सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद स्थानीय नेताजी नगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। राज्य अग्निशमन सेवा विभाग को भी तुरंत सूचित कर दिया गया। जैसे-जैसे आग की तीव्रता बढ़ी, मौके पर तैनात दमकल गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने आग को बाजार के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए भी काफी मशक्कत की।

राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक ऐसी दुकान में लगी जहां पूजा का सामान बेचा जाता था। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया, “माना जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे उस दुकान में आग लगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस दुकान में आग किस वजह से लगी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल 15 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि, पूरी जांच के बाद ही नुकसान के सही आंकड़े का पता चल सकेगा।”

इस आग के कारण गरिया और जादवपुर को जोड़ने वाली राजा एससी मल्लिक रोड पर यातायात बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुबह आग लगने की खबर मिलने के बाद कई व्यापारी बाघाजतिन बाजार पहुंचे। पूजा के समय अपना सब कुछ खो देने के कारण कई व्यापारी पूरी तरह टूट गए थे। जादवपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शरबरी मुखर्जी भी मौके पर मौजूद थीं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार14 minutes ago

अराघची और लावरोव की बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, यूरोप से पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय समाचार17 minutes ago

तमिलनाडु के सात जिलों में तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय समाचार21 minutes ago

कोलकाता में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

राजनीति36 minutes ago

मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर डीएमके पार्षद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

फिल्मी खबरे17 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

फिल्मी खबरे18 hours ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

अनन्य18 hours ago

मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत, कई घायल, तीन लापता (लीड)

फिल्मी खबरे20 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

राजनीति20 hours ago

नाबालिग अपराधियों को भी वयस्कों जैसी सजा मिलनी चाहिए’: अबू आज़मी ने किशोर अपराधियों की उम्र सीमा घटाकर 14 साल करने की मांग की।

राजनीति21 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर रवि किशन का बयान, ‘महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है’; दोषियों को सख्त सजा देने की मांग।

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान