Connect with us
Thursday,01-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

पहली बार में ही हेमा मालिनी की खूबसूरती पर मोहित हो गई थी सायरा बानो, जन्मदिन पर शेयर किया किस्सा

Published

on

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा की सफल और अपने जमाने में हीरो से भी ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा हेमा मालिनी आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। लेजेंड्री अदाकारा सायरा बानो ने अब हेमा मालिनी के लिए दिल खोलकर लंबा-चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उन्हें दिल से दुआ दी है।

सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर अपनी, हेमा मालिनी और दिलीप कुमार की पुरानी फोटो शेयर की है, और उन्होंने अपनी और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया है। उन्होंने बताया कि पहली बार जब उन्होंने हेमा मालिनी को देखा था, तो, वो उनकी खूबसूरती, चेहरे के शांत भाव और ग्रेस पर मोहित हो गई थीं। सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा, हमारी पहली मुलाकात 1966 में आरके स्टूडियो में ‘दीवाना’ के सेट पर हुई थी। मुझे आज भी याद है कि मैं कैसे उनके शांत स्वभाव, सुंदरता और ग्रेस पर मोहित हो गई थी। जिसके बाद हम सुरम्य कृष्ण राज सागर बांध पर शूटिंग के दौरान फिर मिले, जहां उनकी मां और हमारी मां और हम दोनों शूटिंग के बाद बैठकर घंटों बातें करते थे और हंसी मजाक करते थे।

सायरा बानो ने बालों में गोबान लगाने वाला किस्सा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि अम्मा हेमा के बालों में प्यारी खुशबू के लिए गोबान लगती थी और हम दोनों ही इस बात पर हंसते थे। एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ है कि उनकी और हेमा मालिनी की दोस्ती काफी पुरानी और प्यारी है। बता दें कि सायरा बानो हाल ही के दिनों में हेमा से मिलने के लिए उनके घर पहुंची थी और पुरानी यादों को ताजा किया था।

फैंस भी सायरा बानों के पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं और हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “60 और 70 के दशक की दो खूबसूरत गॉर्जियस ब्यूटी एक साथ।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही कहा आपने, आज भी हेमा जी उतनी ही खूबसूरत और ग्रेसफुल हैं।”

बता दें कि सायरा बानो अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और दिलीप साहब की पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी और दिलीप कुमार की शादी की खूबसूरत फोटो डाली थी और अपने रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। –

बॉलीवुड

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

Published

on

मुंबई । टीवी की मशहूर ‘बालिका वधू’ यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है।जस्टिस एसजी डिगे की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं।

24 साल की प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी मां सोमा बनर्जी की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323, 504, और 506 के तहत केस दर्ज किया था। आरोप था कि राहुल ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।

राहुल को जुलाई 2016 में हाई कोर्ट से ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। 2018 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद राहुल ने डिस्चार्ज के लिए अर्जी लगाई, जिसे डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अगस्त 2023 में खारिज कर दिया था। सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।

राहुल की ओर से सीनियर वकील आबाद पोंडा और श्रेयांश मिठारे ने दलील दी कि एफआईआर जल्दबाजी में दर्ज की गई, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या से एक घंटे पहले की आखिरी फोन रिकॉर्डिंग में राहुल प्रत्युषा को कोई भी कदम न उठाने के लिए समझा रहे थे और अपना प्यार जता रहे थे। राहुल ही वह व्यक्ति था जिसने दरवाजा खुलवाया और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

कोर्ट ने इन दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं। प्रत्युषा का परिवार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।

Continue Reading

मनोरंजन

मोहनलाल के साथ काम करने पर अर्जुन रामपाल ने जाहिर की खुशी, कहा- यह प्रेरणादायक अनुभव

Published

on

अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगे। बुधवार को अभिनेता ने फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर अपना अनुभव साझा किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने इसे सम्मान की बात बताया और इस अनुभव को प्रेरणादायक कहा।

अर्जुन रामपाल ने मोहनलाल के प्रतिभा की तारीफ करते हुए लिखा, “सर, आपके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह बहुत ही प्रेरणादायक रहा है।” उन्होंने ‘ऑपरेशन गंगा’, जॉर्जिया और त्बिलिसी से जुड़े हैशटैग भी ऐड किए।

इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

‘ऑपरेशन गंगा’ एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

फिल्म का निर्माण ‘श्री गोकुलम मूवीज’ के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘किल’ में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘ऑपरेशन गंगा’ का म्यूजिक दे रहे हैं।

‘ऑपरेशन गंगा’ की टेक्निकल टीम में भी बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है। फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण कोप्रोड्यूसर हैं और कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के फाइनल सीजन का किया ऐलान, बोले- ‘आखिरी बार साथ पीजिए कॉफी’

Published

on

फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। करण जौहर ने शो के फाइनल सीजन का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शो के सफर को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आए।

करण ने बताया कि इस शो को शुरू करने का आइडिया उन्हें अपने दिवंगत पिता और फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर से हुई बातचीत के दौरान आया था।

अब 8 सीजन और 161 एपिसोड के लंबे सफर के बाद करण शो का आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए, कॉफी पर… ‘हॉटस्टार स्पेशल्स: कॉफी विद करण सीजन 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से जियोस्टार पर होगा।”

वीडियो में करण ने शो शुरू होने के पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने कहा, ”यह जून 2004 की बात है, जब मैंने अपने पिता यश जौहर से कहा था कि मैं एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं। मैं दो सेलिब्रिटीज या स्टार्स को बुलाकर उनके साथ खुलकर बातचीत करना चाहता हूं। मेरे पिता ने मेरी तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में पूछा- ‘करण तुम अपने दोस्तों को बुलाकर उनसे बातें ही तो करोगे, फिर कोई इसके लिए पैसे क्यों देगा?”’

करण ने आगे कहा, ”उसी महीने मेरे पिता गुजर गए। 26 जून को उनका निधन हुआ था। ‘कॉफी विद करण’ के लिए मैंने पहली बार 16 अगस्त 2004 को शूट किया था, और आज मैं यहां हूं- आठ सीजन बाद, 22 साल बाद और 161 एपिसोड बाद।”

शो के आखिरी सीजन को लेकर करण ने कहा, ”कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने की कोई योजना नहीं होती, लेकिन दिल के अंदर कहीं न कहीं आपको पता चल जाता है कि अब उन्हें जाने देने का वक्त आ गया है। ‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। इस शो ने मुझे दोस्ती, यादें, कई मजेदार पल, ढेर सारा प्यार और विवाद भी दिए हैं।”

करण ने कहा, ”इन सबके बीच जो चीज लगातार बनी रही, वह शो की ऑडियंस थी। दर्शकों ने हमारे साथ हंसी-मजाक किया, बहस की, ट्रोल किया, शो का जश्न मनाया और सबसे जरूरी बात, हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे।”

करण ने फाइनल सीजन को लेकर कहा, ”अलविदा कहना भावुक है, लेकिन यह सही भी लगता है। यह आखिरी सीजन मेरी तरफ से एक आखिरी बार कॉफी मग उठाने का तरीका है- शुक्रिया और प्यार के साथ, उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वह बनाया, जो यह आज है। तो आइए, मेरे साथ आखिरी कप कॉफी पीजिए। आखिरी बार।”

जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी शो के लंबे सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ ऐसा टॉक शो रहा है, जिसने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को दर्शकों के घरों तक पहुंचाया और एक ऐसा फैन बेस बनाया, जिसकी तुलना बहुत कम शोज से की जा सकती है।

‘कॉफी विद करण’ का फाइनल सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति11 hours ago

आध्यात्मिक नेताओं ने बाबा रामदेव के इस बयान का स्वागत किया है कि भारतीय मुसलमान धर्म-परिवर्तित हैं; उनका कहना है कि सनातन परंपरा प्राचीन है।

महाराष्ट्र12 hours ago

मालेगांव 2006 बम धमाका मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मामले से डिस्चार्ज किए गए मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगाई

महाराष्ट्र12 hours ago

नेहरू साइंस सेंटर से नेहरू प्लैनेटेरियम तक फ्लाईओवर और सबवे परियोजना 31 जनवरी 2027 तक पूरी की जाए, अभिजीत बांगर के निर्देश।

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

हम मिलकर आतंकवाद से कैसे लड़ सकते हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल कैप्टन स्मित ने पेश की: इजरायली राजदूत

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

शाहजहांपुर: मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए शव, इलाके में सनसनी

राजनीति15 hours ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश का आरोप, सीएम शिवकुमार बोले-फॉर्म 7 के फर्जी आवेदनों पर नजर रखें

बॉलीवुड16 hours ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

भारत के दो नगीने नीरजा और स्मित: जान पर खेलकर इंसानियत को जिंदा रखा, अपने-पराए का भेद मिटाया

व्यापार1 day ago

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 12,600 के पार; 14 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर

व्यापार1 day ago

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन2 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान