Connect with us
Monday,13-April-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

मेरा म्यूजिक ट्रेंड में है, ये जानकर अच्छा लगता है: शैगी

Published

on

Singer-Shaggy

जमैका के रेगी गायक शैगी का संगीत 90 के दशक में एक पार्टी इसेंशियल की तरह था। वह कॉनकाह के साथ कोलाबोरेटिव प्रयास के चलते ‘बनाना’ के साथ चार्ट के शीर्ष पर वापस आ गया है। वह कहते हैं कि यह जानना बहुत अच्छा लगता है कि वह इतने सालों तक और इतने माध्यमों पर ट्रेंड में हैं।

इस ग्रैमी विजेता के लिए टॉपिंग म्यूजि़क चार्ट नया नहीं है। उन्हें ‘इट्स मी’, ‘बोम्बेस्टिक’ और ‘एंजल’ जैसे ट्रैक के साथ बड़े पैमाने पर सफलता मिली थी। लेकिन ‘बनाना’ ने उन्हें टिकटॉक ऐप के शीर्ष स्थान पर ला दिया है जो उनके लिए विशेष है।

शैगी जिनका असली नाम ऑरविल रिचर्ड बुरेल है, उन्होंने आईएएनएस को बताया, “संगीत, संगीत है। हालांकि यह जानना बहुत अच्छा लगता है कि हम इतने सालों से कई माध्यमों के जरिए ट्रेंड में हैं।”

2019 का ट्रैक, जिसे वीएच 1 इंडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, उस पर भारतीय टीवी स्टार रश्मि देसाई सहित आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस पर डांस करते हुए अपने धूप के चश्मे को अपने चेहरे से उतार रहे हैं।

सिंगर ने कहा, “बहुत सारे भारतीय प्रशंसक हैं जिन्होंने चुनौती ली है और मैंने उनमें से कई को पोस्ट किया है। हम वास्तव में आभारी हैं कि यह गाना इतने सारे लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।”

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार डेविड वार्नर ने भी ऐसा करने के लिए अपने परिवार को चुनौती देने की कोशिश की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल

Published

on

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अब अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए फेमस हैं।

वे अपने रसोइए दिलीप के साथ बॉलीवुड स्टार्स के घर जाती हैं और उनके साथ मजेदार डिश बनाने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा से जुड़े राज भी खोलती हैं। अब कोरियोग्राफर को तारा सुतारिया के घर देखा गया, जहां दोनों ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया।

फराह खान का नया व्लॉग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे तारा सुतारिया के साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करती दिख रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के सेट पर हुई थी, जहां 14 साल की प्यारी तारा ने स्टेज पर शानदार ओपेरा गाया था। शो में फराह खान बताती है कि वे तारा के पिता की कॉलेज की दोस्त हैं और तारा स्कूल की तरफ से हमारे शो पर आई थी और गाना गाने की इच्छा भी जाहिर की थी।

कोरियग्राफर आगे बताती हैं कि तारा उस वक्त बहुत छोटी थी और कर्ल बालों के साथ उन्होंने स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ओपेरा गाया था। अभिनेत्री ने इतना अच्छा गाया था कि अनु मलिक का मुंह खुला रह गया था। शो में तारा अपने कुकिंग एक्सपीरियंस पर भी बात करती हैं और बताती हैं कि उन्हें पहले खाना बनाने का शौक नहीं था लेकिन कोविड के समय वो घर में एक्सपेरिमेंट करती थी। उसी दौरान उन्होंने अच्छा खाना बनाना सीखा था।

यह बात तो सभी जानते हैं कि तारा एक प्रोफेशनल सिंगर है और उन्होंने विदेश से सिंगिग का प्रशिक्षण लिया है। हिंदी सिनेमा में भी कई गाने गा चुकी हैं, जिसमें एक विलेन रिटर्न्स का ‘शामत’, ‘हीरोपंती 2’ का मिस हैरान और जलवानुमा गाना शामिल है।

बता दें कि तारा सुतारिया ने इसी साल अपना आलीशान घर खरीदा था और गृह प्रवेश के बाद घर के कोने-कोने की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अभिनेत्री ने घर के शानदार क्लासिक विंटेज फर्नीचर से लेकर पियानो की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। पहला घर खरीदना तारा के लिए बेहद सुखद अनुभव रहा है।

Continue Reading

बॉलीवुड

‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन

Published

on

मुंबई, 3 अप्रैल : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है।

यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।

आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है।

धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि ‘बाहुबली-2’ का 1,034 करोड़ रुपए है। धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत-बंगला’ की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।

Continue Reading

मनोरंजन

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

Published

on

मुंबई, 27 मार्च : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है।

आज फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और एक हफ्ते में ही ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो फिल्म जल्द ही ‘दंगल’, ‘बाहुबली-2’, और ‘पुष्पा’ का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी।

आदित्य धर के बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। बी62 स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने विश्व भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये का कर लिया है। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये का किया है, जबकि ओवरसीज आंकड़े 274 करोड़ रुपये हैं। इंडिया के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में 690 करोड़ कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है।

धुरंधर-2 अभी ‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का आंकड़ा छूने में काफी पीछे है। ‘दंगल’ ने 2070 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन किया था, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 388 करोड़ रहा। ‘धुरंधर-2’ कुल नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म को पछाड़ चुकी है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर टक्कर देने के लिए फिल्म को और मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं ‘बाहुबली-2’ ने वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1788 करोड़ का किया और भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1030 करोड़ रहा।

हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। शाहरुख की ‘पठान’ ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1055 करोड़ का किया था और भारत में फिल्म ने 543 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 1042 करोड़ का वैश्विक आंकड़ा छुआ था।

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर-2’ की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और यही कारण है कि बाकी रिलीज हुई फिल्मों पर इसका असर देखने को जरूर मिलेगा। 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘भूत-बंगला’ रिलीज होने वाली है। देखगा होगा कि एक्शन और कॉमेडी के बीच फैंस किसे चुनते हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई के डोंगरी में मौलाना खालिद अशरफ और उनके बेटों पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, तनाव शांत

मनोरंजन12 hours ago

पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बढ़ावा: भारत में तेजस फाइटर जेट इंजन का रिपेयर सेंटर बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और भारतीय वायुसेना ने किया समझौता

राजनीति14 hours ago

कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले जारी किया तीन-लाइन का व्हिप, सांसदों को सदन में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का यूएई दौरा सम्पन्न, व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहा जोर

खेल15 hours ago

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

राजनीति16 hours ago

हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब : पीएम मोदी

राजनीति16 hours ago

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

ईरान का विश्वास हासिल करना ही अमेरिका के लिए मौजूदा स्थिति से निकलने का रास्ता: बाकेर कालिबाफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार1 week ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध4 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

ईरानी हमले के बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रपति हर्जोग, ईरान को कड़ी चेतावनी दी

रुझान