Connect with us
Thursday,24-September-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

भारतीय वित्तीय क्षेत्र में आया 65,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश, एक्सपर्ट बोले- अस्थिरता के दौर में देश विकास और स्थिरता का एक अनोखा मिश्रण

Published

on

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: विदेशी बैंकों और बड़ी निवेश संस्थाओं की ओर से देश के वित्तीय क्षेत्र में हाल ही में आए भारी निवेश पर एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारत वृद्धि और स्थिरता का अनोखा मिश्रण पेश करता है और विदेशी निवेशक यहां पैसा लगाकर अनिश्चितता के समय में स्थिर रिटर्न कमाना चाहते हैं।

बीते कुछ महीनों में बड़े विदेशी बैंकों और वैश्विक वित्तीय संस्थाओं जैसे एमिरेट्स एनबीडी, ब्लैकस्टोन, एसएमबीसी, आईएचसी और एडीआईए ने भारत के वित्तीय क्षेत्र में 65,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है और फेडरल बैंक, आरबीएल बैंक, यस बैंक, सम्मान कैपिटल और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हिस्सेदारी हासिल की है।

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सन्नी अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बैंकों के भारत के वित्तीय क्षेत्र पर बुलिश रहने का कारण मजबूत नियामक सुधार, स्थिर मैक्रो फंडामेंटल्स और एसेट क्वालिटी में सुधार होना है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ईसीएल पर नए ऐलान ने इस सेंटीमेंट को और मजबूत किया है। एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ईसीएल) फ्रेमवर्क 1 अप्रैल, 2027 से चरणबद्ध तरीके से लागू होगा और 31 मार्च, 2031 तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इससे अनुपालन और कैपिटल प्लानिंग पहले के मुकाबले आसान हो जाएगी।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज में एवीपी (रिसर्च और एडवाइजरी) विष्णु कांत उपाध्याय ने कहा कि भारतीय बैंक वैश्विक स्तर पर विदेशी निवेश आकर्षित करने में सफल हो रहे हैं। इसकी वजह एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) का 10 वर्षों के निचले स्तर पर होना और मजबूत क्रेडिट ग्रोथ होना है।

उन्होंने आगे कहा कि यस बैंक, फेडरल बैंक और आरबीएल बैंक में बड़े साइज का विदेश निवेश, लंबी अवधि में इन बैकों की गवर्नेंस , मुनाफे और स्केलेबिलिटी में निवेशकों के विश्वास को दिखाता है।

अग्रवाल ने आगे आगे कहा कि भारतीय बैंकों का एनपीए कई वर्षों के न्यूनतम स्तर पर है और जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, तेज डिजिटलीकरण और बड़ी संख्या में अल्प बैंकिंग सुविधाओं वाली जनसंख्या के कारण भारत विकास और स्थिरता का एक अनोखा मिश्रण उपलब्ध कराता है।

ऐसे में वैश्विक अस्थिरता के समय में स्थायी रिटर्न चाहने वाले वैश्विक निवेशकों के लिए, भारत का वित्तीय क्षेत्र एक कम जोखिम, उच्च अवसर वाला बाजार है, जो सुदृढ़ नीति और सुधार की गति से समर्थित है।

व्यापार

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

Published

on

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने गुरुवार को ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सर्विसेज (टीआईपीएस) लॉन्च किया। यह एक समर्पित प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य निर्यातकों, निवेशकों और कारोबारियों को बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद करने के साथ भारत और विदेशों में व्यापार एवं निवेश के अवसरों को सुगम बनाने में सहायता करना है।

यह पहल हाल ही में एसोचैम की मैनेजिंग कमेटी की बैठक के दौरान पेश की गई। इसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक व्यापक सहायता तंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह प्लेटफॉर्म आर्थिक शोध, नीतिगत जानकारी और सुविधा सेवाओं को एक साथ लाएगा, ताकि कारोबारी विकास के अवसरों की पहचान कर सकें, नियामकीय प्रक्रियाओं को समझ सकें और नए बाजारों में विस्तार कर सकें।

एसोचैम के अनुसार,टीआईपीएस के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ा विश्लेषण, निवेश के अवसरों की जानकारी, नीतिगत और नियामकीय ढांचे की समझ, केंद्र और राज्य सरकारों की सिंगल-विंडो प्रणालियों के जरिए उपलब्ध मंजूरियों और क्लियरेंस को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर कराधान, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों, व्यापार समझौतों और उभरते वैश्विक बाजार रुझानों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल सरकार के विकसित भारत 2047 विजन और मेक इन इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के अनुरूप है।

टीआईपीएस के जरिए एसोचैम का लक्ष्य 2030 तक भारत के वस्तुओं और सेवाओं के संयुक्त वार्षिक निर्यात को 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने और 2032 तक वार्षिक एफडीआई प्रवाह को 2,000 करोड़ डॉलर तक बढ़ाने के लक्ष्य में योगदान देना है।

एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य बाजार से जुड़ी जानकारी, नीतिगत अंतर्दृष्टि और सुविधा सेवाओं को एक साथ लाकर भारत की विकास की कहानी को ठोस निवेश अवसरों में बदलना है।

उन्होंने कहा कि टीआईपीएस कारोबारियों को अवसरों की पहचान करने, प्रक्रियाओं को समझने और निवेश की मंशा को परियोजनाओं तथा रोजगार सृजन में बदलने में मदद करेगा।

चैंबर ने कहा कि टीआईपीएस भारत की व्यापक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को भी समर्थन देगा। इनमें 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं के वार्षिक निर्यात को अलग-अलग 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाना, ब्रिक्स देशों को निर्यात बढ़ाकर 2,000 करोड़ डॉलर करना, 2035 तक जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करना और एमएसएमई क्षेत्र की मजबूती बढ़ाना शामिल है।

यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को अवसरों की पहचान करने और स्थानों का मूल्यांकन करने से लेकर कारोबारी साझेदार तलाशने में सहायता तक के लिए एंड-टू-एंड सहयोग उपलब्ध कराएगा। यह भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने और संभावित वैश्विक साझेदारों से संपर्क स्थापित करने में भी मदद करेगा।

Continue Reading

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

Published

on

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 628 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,199 और निफ्टी 207 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,299 पर था।

शुरुआती कारोबार में गिरावट का नेतृत्व फाइनेंशियल स्टॉक्स कर रहे थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 2-2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लूजर्स थे। निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एमएंडएम, भारती एयरटेल और इटरनल लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 606 अंक या 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,808 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,844 पर था।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमत का 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 5.11 प्रतिशत हो जाना बाजार के लिए नकारात्मक है। जब तक ये दो ग्लोबल चुनौतियां बनी रहेंगी, तब तक मार्केट में तेजी से रिकवरी की संभावना कम ही दिखती है। हाल के मार्केट ट्रेंड में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर लगातार फोकस बना हुआ है। इन सेगमेंट में ग्रोथ शेयरों में लगातार खरीदारी हो रही है, भले ही उनका वैल्यूएशन ज्यादा है।

उन्होंने आगे कहा कि इन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी घरेलू लिक्विडिटी का आना ही इस सेगमेंट के मजबूत बने रहने का मुख्य कारण है। वहीं, सही वैल्यूएशन के बावजूद लार्ज-कैप शेयर सुस्त पड़े हैं। यह ट्रेंड बदलेगा, लेकिन इसका समय कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड के ट्रेंड पर निर्भर करेगा।

ज्यादातर वैश्विक बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आज कोलकाता में सीएम अधिकारी से करेंगे मुलाकात

Published

on

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

गौतम अदाणी बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद दिन में वह न्यू टाउन में प्रस्तावित 2,000 बेड वाले अस्पताल ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।

प्रस्तावित अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के राज्य सरकार के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही, इसे पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के व्यापक निवेश अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन की मुख्यमंत्री अधिकारी और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक होने की संभावना है। बैठक में राज्य में ग्रुप के भविष्य के निवेश पर चर्चा हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने अधिक रोजगार पैदा करने और उद्योग स्थापित करने का वादा किया है। कई प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। राज्य सरकार को उम्मीद है कि अदाणी ग्रुप राज्य के कई क्षेत्रों में निवेश करेगा।

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अदाणी ग्रुप की राज्य के कई क्षेत्रों में निवेश करने की योजना है। ग्रुप पहले ही मध्य कोलकाता के बी.बी.डी. बाग स्थित पुराने राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार में शामिल रहा है।

इसके अलावा, अदाणी ग्रुप आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से भी जुड़ा रहेगा। ग्रुप आठ सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजनों का चयन करेगा और प्रत्येक को 25 लाख रुपए का दान देगा।

देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य दुर्गा पूजा की कला और परंपरा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। यह विशेष पूजा प्रीव्यू टूर 10, 11 और 12 अक्टूबर को तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार11 hours ago

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

खेल11 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया

मनोरंजन12 hours ago

बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- बच्चों के लिए जी रही हूं

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

आने वाले वर्षों में चालू खाता घाटा और एफटीए से पैदा हुए अवसरों से रुपया होगा मजबूत: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

असम के नगांव में स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराई गाड़ी, तीन लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

राजनीति13 hours ago

राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

‘चुनाव आयोग में बगावत’: शिवसेना (यूबीटी) ने सर्वसम्मति से फैसले लेने के ईसीआई के दावे पर उठाए सवाल

व्यापार13 hours ago

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

मध्य प्रदेश : जबलपुर में गणेश पंडाल में बिजली का झटका लगने से 16 साल के लड़के की मौत

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आज कोलकाता में सीएम अधिकारी से करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान