Connect with us
Wednesday,20-May-2026
ताज़ा खबर

आपदा

दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश से 11 लोगों की मौत

Published

on

रियो डी जेनेरियो, 13 जनवरी। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते यहां 11 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश के कारण रविवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से नौ की मौत सुबह मिनास गेरैस राज्य के घाटी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हुई।

राज्य अग्निशमन विभाग के अनुसार, इपेटिंगा शहर में भूस्खलन के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। शहर में एक घंटे से भी कम समय में प्रति वर्ग मीटर 80 मिलीमीटर बारिश के बाद शहर भूस्खलन और बाढ़ दोनों की चपेट में आ गया। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों ने 180-दिवसीय सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में मिनास गेरैस के गवर्नर रोमू ज़ेमा ने घोषणा करते हुए कहा कि वह आपदा का आकलन करने और विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के लिए इपेटिंगा की यात्रा करेंगे।

इस बीच, सांता कैटरीना में भारी बारिश ने राजमार्गों के कुछ हिस्सों को बहा दिया है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। राज्य सरकार ने पिछले 24 घंटों में 121.4 मिलीमीटर बारिश की सूचना दी है। सड़कें बंद हो गईं है। इसके साथ ही बचाव कार्यों की देखरेख और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए एक संकट प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।

आपदा

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

Published

on

gas

चेन्नई, 11 मार्च : तमिलनाडु होटल ओनर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि राज्यभर में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की गंभीर कमी के कारण अगले दो दिनों के भीतर लगभग एक लाख रेस्तरां बंद हो सकते हैं। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खाना पकाने की गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. वेंकटसुब्बू ने कहा कि व्यावसायिक खाना पकाने की गैस की आपूर्ति में व्यवधान का असर कई जिलों के रेस्टोरेंट पर पड़ना शुरू हो गया है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो बड़े रेस्टोरेंट से लेकर छोटे चाय-स्टॉलों तक, सभी को अपना संचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि लगभग 50 लाख श्रमिक प्रत्यक्ष रूप से रेस्तरांओं पर निर्भर हैं, जबकि अन्य 50 लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र पर निर्भर हैं। अगर गैस की आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई, तो पूरा उद्योग संकट में आ जाएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से रेस्तरांओं और होटलों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल युद्धस्तर के उपाय करने का आग्रह किया।

वेंकटसुब्बू ने बताया कि यहां तक कि बड़े रेस्तरांओं को कारखाना अधिनियम के तहत कारखानों के रूप में वर्गीकृत किया गया है, फिर भी उन्हें औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली बिजली दरों में छूट नहीं मिलती है। उन्होंने सरकार से रेस्तरांओं को वैकल्पिक रूप से निजी स्रोतों से कम दरों पर बिजली खरीदने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

इस बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से गैस आपूर्ति में बाधा का असर तमिलनाडु के कई जिलों पर पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को चेन्नई और वेल्लोर जैसे जिलों में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में रही लेकिन अगर आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो पर्यटन पर निर्भर रेस्तरां और होटल बुधवार से बंद होने शुरू हो सकते हैं।

विलुपुरम और कल्लकुरुची से मिली रिपोर्टों से पता चलता है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है, जिससे डिलीवरी के लिए प्रतीक्षा अवधि 21 दिन से बढ़कर 25 दिन हो गई है। गैस वितरकों ने कहा कि अब सिलेंडर केवल उन्हीं ग्राहकों को दिए जा सकते हैं जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी है।

तिरुची, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, करूर, पेरम्बालूर और अरियालूर के रेस्तरां मालिकों ने बताया कि उनके पास व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक केवल दो दिनों के लिए ही बचा है क्योंकि इन जिलों में आपूर्ति ट्रक नहीं पहुंचे हैं। तिरुवनमलाई और कुड्डालोर में भी कमी की सूचना मिली है, जहां व्यावसायिक सिलेंडरों की बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।

कोयंबटूर में कई बड़े रेस्तरां ने गैस की बचत करने के लिए पहले ही मेनू में शामिल वस्तुओं की संख्या कम कर दी है और संचालन के घंटे भी घटा दिए हैं। इस संकट का असर मदुरै, रामनाथपुरम, दिंडीगुल, थेनी, शिवगंगा और विरुधुनगर जैसे जिलों पर भी पड़ रहा है, जहां सोमवार से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति कथित तौर पर बंद है।

रामेश्वरम में लगभग 90 प्रतिशत रेस्तरां एलपीजी सिलेंडरों पर पूरी तरह निर्भर हैं। उद्योग प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो तमिलनाडु भर में रेस्तरां के बड़े पैमाने पर बंद होने की आशंका है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के साथ जंग के हालात के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत में भी हिली धरती

Published

on

नई दिल्ली, 19 फरवरी : दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसकी गहराई 130 किलोमीटर रही। अमेरिका के साथ जंगी हालात के बीच दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तिब्बत में अक्षांश 33.57 उत्तर और देशांतर 81.86 पूर्व में महसूस किया गया। हालांकि, इस भूकंप से जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एक तरफ न्यूक्लियर डील को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच भारी तनाव चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि जंग के आसार भी बनते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ भूकंप के झटके महसूस होने के बाद ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि कहीं ईरान ने न्यूक्लियर परीक्षण तो नहीं कर लिया, जिसकी वजह से धरती हिली।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक अलग रीडिंग जारी की, जिसमें ईरान में आए भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से फिलहाल तीव्रता को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

बता दें, इससे पहले रविवार, 1 फरवरी, की सुबह दक्षिणी ईरान में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। इस भूकंप को यूएई के समय के अनुसार सुबह 8:11 बजे महसूस किया गया।

हालांकि, इसकी तीव्रता को देखते हुए इसे हल्का भूकंप माना जा सकता है, लेकिन इसकी जगह और गहराई ने इस बात में अहम भूमिका निभाई कि एनर्जी पूरे इलाके में कैसे फैली। ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जो ईरानी पठार में टेक्टोनिक एक्टिविटी के लिए एक आम गहराई है, जो अक्सर पड़ोसी अरब प्रायद्वीप के लिए एक बफर का काम करता है।

Continue Reading

आपदा

दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 रही तीव्रता

Published

on

नई दिल्ली, 19 जनवरी : नई दिल्ली में सोमवार सुबह रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 8:44 बजे आया। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में 5 किलोमीटर की कम गहराई पर था।

इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंपीय गतिविधि के प्रति उसकी संवेदनशीलता को उजागर किया।

एनसीएस ने एक आधिकारिक बयान में भूकंपीय घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें कहा गया, “भूकंप की तीव्रता: 2.8, तारीख: 19/01/2026 08:44:16, अक्षांश: 28.86 एन, देशांतर: 77.06 ई, गहराई: 5 किलोमीटर, स्थान: उत्तरी दिल्ली, दिल्ली।”

दिल्ली और आसपास का नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) कई एक्टिव फॉल्ट लाइन्स के पास है, जो भूवैज्ञानिक दरारें हैं जहां टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं और खिसकती हैं। ये फॉल्ट लाइन्स इस इलाके को बार-बार कम से मध्यम तीव्रता वाले भूकंपों के लिए संवेदनशील बनाती हैं।

विशेषज्ञ लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि हल्के झटकों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे घनी आबादी वाली राजधानी को होने वाले भूकंपीय जोखिमों की याद दिलाते हैं।

भूवैज्ञानिक स्थितियां इस जोखिम को और बढ़ा देती हैं, खासकर यमुना के बाढ़ के मैदानों के किनारे दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में। इन इलाकों की खासियत नरम, रेतीली और गाद वाली मिट्टी की मोटी परतें हैं, जिसमें भूजल अक्सर सतह के करीब होता है।

भारत के भूकंपीय जोनिंग सिस्टम को 2025 में अपडेट किया गया, जिससे भूकंप की संभावना के आधार पर वर्गीकरण को 6 जोन तक बढ़ाया गया।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं। इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है, तो भूकंप आता है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

नागरिकों की शिकायतें प्रशासन के लिए आंख और कान की तरह हैं, गंभीरता से लें और समय पर समाधान को प्राथमिकता दें: नगर आयुक्त

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई: ईद-उल-अजहा के दौरान बॉर्डर इलाकों में बेवजह जानवरों की पकड़धाकड़, अबू आसिम ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, स्पीकर ने ज़रूरी निर्देश दिए

मनोरंजन4 hours ago

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- ‘ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं’

व्यापार4 hours ago

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला

राजनीति6 hours ago

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, पीएम मोदी और अमित शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

मनोरंजन9 hours ago

पैपराजी की हरकत पर नाराज हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दी सख्त चेतावनी

व्यापार10 hours ago

डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

‘आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!’ रोम में पीएम मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत, भारतीय समुदाय में उत्साह

राजनीति10 hours ago

समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर पोस्टर से सरकार पर पीडीए आरक्षण पर हमले का आरोप

Mahada
महाराष्ट्र1 day ago

महाडा मुंबई बोर्ड हाउसिंग लॉटरी-2026 : 2640 हाउसिंग यूनिट्स के लिए अब तक 78976 एप्लीकेशन मिले, एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 28 मई है।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध4 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध4 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र4 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

अपराध3 weeks ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

रुझान