खेल
हैदराबाद के खिलाफ रिव्यू नहीं लेने पर युवराज ने धवन को किया ट्रोल
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली। लेकिन वह जिस तरह आउट हुए, उस पर रिव्यू नहीं लेने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। धवन को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने धवन को पगबाधा आउट किया। धवन को लगा कि गेंद उनके सीधे उनके पैड पर लगी है और वह विकेट के सामने पाए गए हैं, लेकिन जब वह बाउंड्री के पास पहुंचे तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें रिव्यू लेना चाहिए था।
धवन अगर रिव्यू लेते तो वह बच सकते थे, रिप्ले में पता चाला कि स्टंप्स पर गेंद नहीं लग रही थी।
मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने रिव्यू नहीं लेने को लेकर धवन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
युवराज ने ट्विटर पर लिखा, “अंतिम दो ओवरों में गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। एक भी बाउंड्री नहीं लगा। नटराजन और संदीप शर्मा तारीफ के काबिल हैं। दबाव वाले मैच में काम को बूखबी अंजाम दिया। मैन इन फार्म शिखर धवन, लेकिन नाम तो जट्ट जी है। डीआरएस का क्या भाई। हमेशा की भूल गए होगे।”
धवन ने भी युवराज की बातों का पंजाब भाषा में जवाब देते हुए सोमवार को कहा, ” पाजी, मैंनू लग गया आउट है तभी मैं बाहर जाने लगा। लेकिन जब बाउंड्री पर पहुंचा तो मुझे पता चल गया।”
धवन के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने तीन विकेट पर 189 रन का स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद को आठ विकेट पर 178 रन पर रोककर 17 रन से मैच जीतकर पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया।
फाइनल में अब दिल्ली का सामना मंगलवार को चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।
Monsoon
बिहार का मौसम: बाढ़ से 6.65 लाख लोग प्रभावित, 13 ज़िलों में येलो अलर्ट

बिहार में मॉनसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने सोमवार को 13 ज़िलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ़्फ़रपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और सुपौल शामिल हैं। सुपौल, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा—इन चार ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में 30 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम केंद्र ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। मुंगेर में 73 मिमी, पटना में 68 मिमी, बांका में 67 मिमी, मुज़फ़्फ़रपुर में 65 मिमी और जमुई व सिवान में 55-55 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हाल की बारिश के बावजूद, इस सीज़न में अब तक बिहार में कुल बारिश में 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य में 820.9 मिमी बारिश की उम्मीद के मुकाबले 531.3 मिमी बारिश हुई है। रविवार को पटना में 68 मिमी बारिश हुई। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहने की उम्मीद है, हालांकि लगातार भारी बारिश की संभावना कम है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश कम होने पर उमस और तापमान बढ़ सकता है, जबकि आने वाले हफ़्ते में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के साथ-साथ नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है। नेपाल और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का पानी अब 18 ज़िलों और लगभग 6.65 लाख लोगों को प्रभावित कर रहा है। गंगा नदी बक्सर से भागलपुर तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.75 मीटर ऊपर पहुँच गया है; खबरों के अनुसार, बाढ़ का पानी पटना के दक्षिणी हिस्सों में सुरक्षात्मक तटबंधों के ऊपर से बह रहा है या उन्हें तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। बाढ़ ने कई जगहों पर परिवहन व्यवस्था को भी बाधित किया है; पानी ने पटना-गया रेलवे सेक्शन, बिहटा-सरमेरा एन एच 78 और मोकामा नेशनल हाईवे को प्रभावित किया है। सोन नदी के कारण भी बिहटा ब्लॉक के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ आ गई है, जिससे लगभग 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं और कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे बिहार में बारिश असमान रहने की संभावना है, जिसमें अलग-अलग इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
खेल
एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

मिडफील्डर केसेमिरो और फॉरवर्ड लुइस सुआरेज ने नु स्टेडियम में गोल करके इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस नियमित सीजन में अटलांटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ घर पर 2-2 से ड्रॉ में एक पॉइंट दिलाया।
मैच के 32वें मिनट में गोल करते हुए इंटर मियामी ने बढ़त बनाई। केसेमिरो ने नु स्टेडियम में लगातार दूसरे मैच में गोल किया। मेसी ने इस रेगुलर सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 11वां असिस्ट करते हुए लेफ्ट-विंग कॉर्नर में कर्ल किया, और केसेमिरो ने गेंद को हेडर के माध्यम से गोल कर दिया।
35वें मिनट में मिगुएल अल्मिरोन के गोल से अटलांटा ने बराबरी कर ली। इंटर मियामी ने हाफ टाइम से पहले अपनी बढ़त वापस पाने की कोशिश की और 40वें मिनट में मेसी के फ्री-किक से करीब आ गया, जिससे क्रॉसबार हिल गया।
इसके बाद सुआरेज ने ब्रेक से पहले, स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में इंटर मियामी की बढ़त वापस ला दी। सेगोविया ने लेफ्ट विंग से आगे बढ़कर सुआरेज को पास दिया, जिसने अपने डिफेंडर के पीछे से गेंद को टच किया और इस रेगुलर सीजन में अपना 12वां गोल करते हुए दूर पोस्ट पर गेंद डाल दी। इस बीच, इस असिस्ट से सेगोविया के इस लीग कैंपेन में 10 गोल हो गए।
गोलकीपर सेंट क्लेयर ने 73वें मिनट में अल्मिरोन की पेनल्टी बचाकर टीम की बढ़त बनाए रखी। अटलांटा यूनाइटेड ने आखिरकार 87वें मिनट में ब्रील एम्बोलो की पेनल्टी से बराबरी कर ली। अपने घरेलू मैदान पर मियामी जीत का मौका चूक गई।
इंटर मियामी पिछले शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल पर 7-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह क्लब के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से मिली जीत थी। इसमें कप्तान लियोनेल मेसी, अलेक्जेंडर शॉ, कासेमिरो, और लुइस सुआरेज की अहम भूमिका रही थी।
खेल
ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

ला लीगा फुटबॉल लीग में एथलेटिक बिलबाओ ने अपने घरेलू मैदान सैन मामेस स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में स्पेन के स्टार फुटबॉलर निको विलियम्स ने इस सीजन का अपना पहला गोल किया।
पहले हाफ में एटलेटिको मैड्रिड का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और टीम गोल करने के करीब भी पहुंची। पाब्लो बैरियोस ने हाफ-टाइम से ठीक पहले एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा गई। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत एथलेटिक बिलबाओ ने जबरदस्त अंदाज में की। निको विलियम्स और रॉबर्ट नवारो ने सिर्फ दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, निको विलियम्स ने अपने भाई इनाकी विलियम्स के डिफ्लेक्टेड शॉट हेडर के जरिए गोल में तब्दील किया। इसके बाद इनाकी ने ही रॉबर्ट नवारो को शानदार पास दिया, जिस पर नवारो ने अंदर की ओर कट करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर गोल दागा।
दो गोल की बढ़त हासिल करने के बाद एथलेटिक बिलबाओ ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और एटलेटिको मैड्रिड को ज्यादा मौके नहीं दिए। एटलेटिको की ओर से अच्छा मौका जूलियन अल्वारेज को मिला, लेकिन गोलकीपर उनाई साइमन ने उनका शॉट शानदार अंदाज में रोका। मैच के 90वें मिनट में बिलबाओ के लिए काउंटर-अटैक पर ओहान सैंसेट ने शादनार गोल दागते हुए टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।
एथलेटिक क्लब की यह लगातार दूसरी जीत है, और इसके साथ ही वे चार मैचों में छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एटलेटिको मैड्रिड टेबल में ऊपर जाने का मौका चूक गया और चार मैचों में 7 प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले साल की चैंपियन बार्सिलोना तीन मैचों में 9 प्वाइंट्स के साथ फिर से शीर्ष पर है, जबकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड के भी 9 प्वाइंट हैं, लेकिन गोल अंतर कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
