मनोरंजन
विशाल वशिष्ठ को पसंद हैं अपने पहले नकारात्मक किरदार के गुण
टेलीविजन स्टार विशाल वशिष्ठ ने 7 साल के करियर में पहली बार एक नकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्हें अपने किरदार के गुण खासे पसंद आए हैं। ‘इश्क में मरजावां 2’ में अपने किरदार कबीर को लेकर कहा, “मेरे पिछले सभी रोल एक अच्छे लड़के वाले थे। यह पहला नकारात्मक किरदार है। मेरा किरादर जिस लड़के का है साइकोटिक लड़का नहीं है लेकिन वह उसके करीब है। यह काफी रोमांचक किरदार है और एक तरह से चुनौतीपूर्ण भी है। वह बहुत ही चतुर व्यक्ति है और हर चीज की योजना बनाता है। वह बेसब्र है और कई बार उत्तेजित हो जाता है।”
शो के सीजन की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, “मैं यदि यह कहूं कि मैंने सफलता के बारे में नहीं सोचा तो यह झूठ होगा। निर्माताओं के साथ पहली बैठक में यह कहीं नहीं कहा गया कि पहला शो हिट था इसलिए हमारे कंधों पर इसकी सफलता का बोझ है। हम केवल अपने किरदार और कहानी पर फोकस कर रहे थे। गोवा में शूटिंग करते वक्त हमने बहुत अच्छा समय बिताया और कभी पहले शो की तरह सफल होने का बोझ लेकर घूमे।”
विशाल ने अपने करियर की शुरूआत ‘क्रेजी स्टुपिड इश्क’ से की थी लेकिन वे मशहूर ‘एक वीर की अरदास: वीरा’ से मशहूर हुए। इसमें उन्होंने बलदेव की भूमिका निभाई थी।
मनोरंजन
आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन, डिजिटल अवॉर्ड्स में पंकज त्रिपाठी-अली फजल संभालेंगे मंच

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा अवॉर्ड्स 2027) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे जबकि मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगाएंगे।
आईफा अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में इंडियन सिनेमा के कई बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे। दुनियाभर से इंडियन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। अवॉर्ड्स के साथ म्यूजिक, डांस और स्टार्स की परफॉर्मेंस समारोह को खास बनाने वाली है।
इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परफॉर्मेंस भी आईफा 2027 का बड़ा आकर्षण होगी। इस पर सलमान ने कहा, ”आईफा और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और जब भी आईफा मुझे बुलाता है, तो मेरे के लिए यह एक खास एहसास होता है। यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं है बल्कि यह फिल्मों और उन दर्शकों का सेलिब्रेशन है, जिन्होंने कलाकारों को इतना प्यार दिया है। मैं पिछले कई सालों से आईफा का हिस्सा रहा हूं और यहां परफॉर्म भी कर चुका हूं। हालांकि अबू धाबी लौटना मेरे लिए हमेशा कुछ अलग महसूस होता है क्योंकि इस शहर से मेरी कई खास यादें जुड़ी हुई हैं।”
सलमान ने यास आइलैंड को आईफा का खूबसूरत घर बताते हुए कहा, ”यहां के दर्शकों की एनर्जी स्टेज पर कदम रखते ही महसूस होती है। इतने सालों में आईफा के साथ कई यादगार चीजें बनाने के बाद मैं एक बार फिर यहां लौटने, परफॉर्म करने, मस्ती करने और सभी के साथ इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आईफा 2027 भी एक बड़ा सेलिब्रेशन होगा और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।”
वहीं आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की होस्टिंग पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे। पंकज त्रिपाठी के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के मंच पर होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे।
पंकज त्रिपाठी ने अपने होस्टिंग डेब्यू को लेकर कहा, ”एक एक्टर की जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जिनमें थोड़ी घबराहट के साथ बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट भी होती है। मेरे लिए पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होस्ट करना ऐसा ही अनुभव है। मैंने अपने करियर का काफी समय कैमरे के सामने किरदार निभाते हुए बिताया है, इसलिए आईफा के मंच पर बिल्कुल अलग भूमिका में जाना मेरे लिए उत्साह भरा अनुभव है।”
पंकज ने कहा, ”यह मेरा पहला अवॉर्ड शो होस्टिंग एक्सपीरियंस होगा। डिजिटल दुनिया ने कहानियों के बनने, लोगों तक पहुंचने और उनके पसंद किए जाने के तरीके को काफी बदल दिया है। ऐसे में आईफा का डिजिटल स्टोरीटेलिंग और नई पीढ़ी के कलाकारों व क्रिएटर्स को पहचान देना मेरे लिए काफी मायने रखता है।”
मनोरंजन
रसिका ने याद किया स्ट्रगल का दौर, कहा-2016 के बाद बदली किस्मत, ओटीटी ने दिलाई पहचान

अभिनेत्री रसिका दुग्गल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में गई थीं। इस शो में उन्होंने करियर, स्ट्रगल, शादी और कॉलेज के दिनों के बारे में बात की। एपिसोड में नेहा धूपिया ने रसिका दुग्गल के कामों की तारीफ करते हुए कहा, “रसिका, तुम खुद एक जॉनर बन गई हो और यह कमाल की बात है।”
बातचीत में रसिका दुग्गल ने उस पल के बारे में भी बताया जब उन्हें लगा कि इंडस्ट्री में अब उनकी जगह बन गई है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सच में कब लगा कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, तो रसिका ने उस दौर को याद किया जब उनके काम में निरंतरता आने लगी थी।
रसिका दुग्गल ने कहा, “जब से मेरे काम में निरंतरता आई, वह 2016-17 के बीच का समय था। मैं 2006 में एफटीआईआई से निकली थी, तो इसके पूरे 10 साल बाद ऐसा हुआ। बीच में भी ऐसे काम मिलते रहे, जिन्होंने मुझे हिम्मत दी और बनाए रखा लेकिन वे 2016 के बाद किए गए काम जितने चर्चित नहीं थे।”
रसिका ने इस निरंतर दौर से पहले की कुछ फिल्मों को भी याद किया, जिनमें ‘किस्सा’ और ‘क्षय’ जैसी फिल्में शामिल थीं, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट के साथ काम करने का मौका दिया। हालांकि, उन्होंने बताया कि 2016 के बाद के समय में बड़ा बदलाव आया, जब उन्हें लगातार कई प्रोजेक्ट मिलने लगे।
उन्होंने कहा, “2016 के बाद ही ‘मंटो’, ‘मिर्जापुर’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे काम और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट लगातार मिलने लगे और इसकी बड़ी वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का आना था। तब मुझे लगा कि यह किसी आंदोलन जैसा था।”
रसिका की लेटेस्ट रिलीज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है। भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म में रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी (कालीन भैया की पत्नी और मुन्ना की सौतेली मां) का किरदार निभाया है।
यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का कोई अगला सीजन नहीं है बल्कि मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए और बड़े कैनवस पर पेश किया गया। इसमें एक बिल्कुल नई कहानी और कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे, जो वेब सीरीज में नहीं दिखाए गए थे।
फिल्म में मुन्ना भैया और कालीन भैया के व्यवहार से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब और किरदारों की बैकस्टोरी भी देखने को मिले। फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।
‘मिर्जापुर द मूवी,’ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
मनोरंजन
बिग बी ने मोतीलाल, सावित्री को किया याद, लिखा-उन्होंने अभिनय नहीं, परफॉर्म किया

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ब्लॉग के जरिए अपने विचार साझा करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में सहज अभिनय की दुर्लभ कला पर अपने विचार साझा किए।
अभिनेता ने मोतीलाल, गीता बाली और सावित्री को याद करते हुए कहा कि इन कलाकारों की स्वाभाविक प्रतिभा ने ही उन्हें दर्शकों का इतना प्यार और सम्मान दिलाया। मेगास्टार ने अपने ब्लॉग की शुरुआत में लिखा, “थोड़ा चिंतन कभी भी बुरा नहीं होता। कई विचार मन में आते हैं, काम से जुड़े और कई दूसरे भी लेकिन तब वे ज्यादा असरदार होते हैं जब आप अपने स्वभाव में सहजता लाते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “अक्सर किसी पल को बेहतर बनाने के लिए की गई बड़ी-बड़ी घोषणाएं, मेरे हिसाब से कभी काम नहीं करतीं है। आज के समय में सहजता से अपनी बात कहना ही सही तरीका है। आखिर क्या हम रोज अपनी दिनचर्या में कोई घोषणा करते हैं या सहज रहते हैं, मैं कहूंगा कि सहजता ही सभी चीजों की नींव है।”
बाद में ब्लॉग में अमिताभ ने सहज अभिनय के बारे में बात करते हुए मोतीलाल, गीता बाली और सावित्री जैसे कलाकारों को याद किया, जिनका काम कभी भी बनावटी नहीं लगता था। उन्होंने लिखा, “जिन अभिनेताओं में बिना अभिनय के अभिनय करने की स्वाभाविक प्रतिभा होती है, वही सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं और उनके चाहने वाले भी बहुत होते हैं। मोतीलाल जी, गीता बाली, सावित्री तुरंत दिमाग में आने वाले कुछ नाम हैं, हालांकि और भी कई शानदार कलाकार हैं। उन्होंने अभिनय नहीं किया बल्कि परफॉर्म किया और उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान मिला।”
मेगास्टार अमिताभ इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-20’ में नजर आ रहे हैं, जो कि ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी वर्जन है। इसका फॉर्मेट ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ फ्रेंचाइजी के दूसरे शोज जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। अगर उन्हें जवाब पर शक हो तो मदद के लिए उन्हें लाइफलाइन भी दी जाती है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
