Connect with us
Monday,03-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

अमेरिका ओपन : फाइनल में थीम से भिड़ेंगे ज्वेरेव

Published

on

Damir-Dzumhur

दूसरी सीड आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने यहां जारी अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। थीम ने शुक्रवार शाम खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराया। थीम ने यहां आर्थर एश स्टेडियम में करीब में तीन घंटे तक चले मुकाबले में पिछले साल के उपविजेता मेदवेदेव 6-2, 7-6 (7), 7-6 (5) से हराकर करियर में पहली बार अमेरिका ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

रविवार को होने वाले फाइनल में अब थीम का सामना वल्र्ड नंबर 4 जर्मनी के एजलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। दोनों खिलाड़ी अपने पहले अमेरिका ओपन की तलाश में लगे हुए हैं।

थीम ने मैच जीतने के बाद कहा, ” पहले सेट के बाद अगले दो सेट आसान हो गए थे। सेट के अंत में मैंने बेहतरीन टेनिस खेला और दोनों ही टाइब्रेकर कमाल का था। मानसिक रूप से टाइब्रेकर काफी मजबूत है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे पसंद नहीं करता हूं।”

इससे पहले, करियर का अपना पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलने वाले ज्वेरेव ने तीन घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, ” भले ही मैं दो सेट से पीछे था, मैं इसके बना हुआ था। मैंने अपने आप को सबसे अच्छा मौका दिया। मुझे लगता है कि बहुत सारे खिलाड़ी चले गए होंगे। आज मैंने काफी मेहनत की। अंत में मैं यहां एक मैच के विजेता के रूप में बैठा हूं।”

खेल

’13 में से 8 गोल्ड महिलाओं ने जीते’, राष्ट्रपति ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

Published

on

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। भारत ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड मेडल जीते, तो मुक्केबाजों का प्रदर्शन भी यादगार रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है।

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे यह देखकर विशेष रूप से खुशी हो रही है कि भारत ने जो 13 गोल्ड मेडल जीते हैं, उनमें से 8 मेडल महिलाओं ने जीते हैं। मैं सभी 39 मेडल विजेताओं और उस दल के हर सदस्य को दिल से बधाई देती हूं, जिन्होंने इन खेलों में योगदान दिया। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का और भी नाम रोशन करेंगे।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मुक्केबाजों ने दिलाए। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल मिलकर 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते। जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला और इस खेल में देश ने कुल 4 मेडल पर कब्जा जमाया। यह पहला मौका रहा जब भारत ने जूडो में दो गोल्ड मेडल जीते। अस्मिता डे ने जूडो में देश को ऐतिहासिक गोल्ड दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, यामिनी मौर्या ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए टूर्नामेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर मीराबाई चानू ने इतिहास रचा। वह लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम का भार उठाकर इस बार गोल्ड मेडल जीता। वहीं, गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले खिलाड़ी बने।

Continue Reading

खेल

दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

Published

on

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा।

आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।

तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।

सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।

साउथ जोन की टीम: एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।

Continue Reading

खेल

बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर

Published

on

भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की आशंका है, क्योंकि उनके बाएं घुटने में तकलीफ है।

जसप्रीत बुमराह 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां घुटना चोटिल करवा बैठे थे, जिसमें सूजन आने के कारण वह इंग्लैंड के विरुद्ध 19 जुलाई को सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सके थे।

रविवार को एक सूत्र ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “जिस दिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि बुमराह ने श्रीलंका दौरे के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, असलियत यह थी कि उन्होंने उस समय तक गेंदबाजी शुरू ही नहीं की थी। इस हफ्ते बेंगलुरु में बीसीसीआई सीईओ में रहने के दौरान उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी। मेडिकल टीम को लगा कि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए, क्योंकि अगर बुमराह तुरंत खेलने लगते हैं तो घुटने की चोट और बढ़ सकती है। उनका पूरी तरह ठीक होना प्राथमिकता है और इसका मतलब है कि उनके श्रीलंका दौरे से बाहर रहने की आशंका है।”

शुरुआत में बुमराह को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। अब, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उम्मीद है। बुमराह की जगह टीम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आकिब नबी सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे।

बुमराह के अलावा, भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार शामिल हैं। भारतीय टेस्ट टीम के 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी में 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी, जिसके बाद उसे 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलना है। दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र29 minutes ago

मुंबई: एमआईडीसी इलाके में बीईएसटी बसों में यात्रियों के मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार: डीसीपी दत्ता नलवाडे

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

ई-20 पेट्रोल के विरोध में 4 अगस्त को पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

राजनीति2 hours ago

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: कांग्रेस ने अनुभव और नए चेहरों के बीच बनाया संतुलन, नागेंद्र को शामिल करना चौंकाने वाला फैसला

खेल2 hours ago

’13 में से 8 गोल्ड महिलाओं ने जीते’, राष्ट्रपति ने सीडब्ल्यूजी 2026 में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

राजनीति5 hours ago

कांग्रेस सांसदों ने पप्पू यादव पर हमले को गलत बताया, कहा-सरकार लोगों को डरा रही

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में नरमी से उछला; सेंसेक्स 79,000 के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

ईरान के साथ शांति समझौता बरकरार रखने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाना जरूरी है: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

राजनीति7 hours ago

चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा : मायावती

मनोरंजन7 hours ago

‘लॉक अप 2’ से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

व्यापार7 hours ago

कमजोर डॉलर से सोने और चांदी में तेजी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध6 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

मनोरंजन3 weeks ago

जानकी अम्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसक, मैसूर में होगा अंतिम संस्कार

रुझान