Connect with us
Tuesday,13-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

सीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Published

on

Abhishek-bachchan

‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ एक 12 एपिसोड की एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज है जिसमें एक हताश पिता के सफर को दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन डिजिटल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

सीरीज में प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर से वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। इस मूल श्रृंखला में दक्षिण भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक नित्या मेनन भी शामिल हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू इस सीरीज के साथ कर रही हैं। वही सैयामी खेर भी एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। भारत सहित 200 और देश व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ के सभी 12 एपिसोड 10 जुलाई से हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे कई भारतीय भाषाओं में देख सकेंगे।

ट्रेलर में अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) के सफर को दिखाया जाता है, जिसमें वह व उनकी पत्नी अपनी अगवा हुई बेटी सिया के मामले में उलझे हुए हैं। न्याय की खोज में, दिल्ली अपराध शाखा के शत्रुतापूर्ण माहौल के बीच, वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत (अमित साध) मामले का नेतृत्व करते हैं। जांच का हर मोड़ बाधाओं से लैस हैं और जैसे-जैसे यह दंपत्ति सच्चाई के करीब पहुंचती हैं, वैसे ही अपहरणकर्ता की असामान्य मांग उन्हें गंभीर स्थितियों में उलझा देती है।

एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, “जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं। ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का लॉन्च प्राइम सदस्यों को रिवाइटिंग, देसी कहानी प्रदान करने के हमारे वादे को रेखांकित करता है जिसे न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा।”

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम मल्होत्रा कहते है, “‘ब्रीद’ के नए सीजन के प्रति उत्सुकता तब से तेजी से बढ़ रही है जब से हमने श्रृंखला के पहले लुक को रिलीज किया है। आज ट्रेलर लॉन्च होने के साथ, हमने प्रशंसकों को ब्रीद: इन टू द शैडोज की नई दुनिया के करीब ले जाते हुए इसमें नजर आने वाले रोमांच की एक झलक साझा की है। हम एमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर से ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ की एक नई श्रृंखला पेश करने के लिए खुश हैं। इस शो के माध्यम से कैमरे के आगे और कैमरे के पीछे की कुछ सबसे रोमांचक प्रतिभाओं को एकत्रित किया गया है और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट को दुनिया के साथ इसे साझा करने पर गर्व है।”

यह सीरीज अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने बेहतरी से लिखा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना

Published

on

माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन होणार करोड़पति’ होस्ट कर रही हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से कहा, “जब आपकी शादी हुई थी, तो बहुत लोगों का दिल टूट गया था।”

इस पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसलिए उन्होंने ऐसे शख्स को चुना है, जो दिलों का इलाज करते हैं, हालांकि बॉलीवुड के कई नामी सितारे और निर्देशक इस बात को कबूल कर चुके हैं कि माधुरी दीक्षित उनका ‘अल्टीमेट क्रश’ थीं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। जब माधुरी ने शादी की थी, तब वह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

कुछ साल अमेरिका में बिताने के बाद माधुरी बॉलीवुड में वापसी के लिए भारत लौट आईं। एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड में कमबैक किया। इसके बाद वह ‘ये जवानी है दीवानी’ में मशहूर गाने ‘घाघरा’ में नजर आईं, साथ ही ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री हाल ही में फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ रवि किशन, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य में नजर आई थीं। यह फिल्म एक विधवा मां (रेखा) और उसकी दो बेटियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी में एक अप्रत्याशित घटना (लाश मिलने और उससे जुड़ी अफरातफरी) के बाद भूचाल आ जाता है।

Continue Reading

मनोरंजन

‘मित्रता’ के बाद अब ‘पार्टी एनिमल्स’ में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- ‘फुल-ऑन मस्ती फिल्म है’

Published

on

एक्टर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी अपनी नई फिल्म ‘पार्टी एनिमल्स’ के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। दोस्ती, मस्ती और गलत फैसलों के चलते एक रात की कहानी पर बनी इस कॉमेडी फिल्म में विराज लीड रोल में नजर आएंगे।

एक्टर ने फिल्म को ‘फुल-ऑन मस्ती फिल्म’ बताया है। उनका कहना है कि इसमें दोस्ती, पागलपन और ऐसे हालात देखने को मिलेंगे, जो हर पल और मजेदार होते जाएंगे।

विराज ने फिल्म को लेकर कहा, “पार्टी एनिमल्स एक अलग तरह की फिल्म है। यह फुल-ऑन मस्ती फिल्म है। मैं काफी एक्साइटेड हूं कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें। इसमें दोस्ती, पागलपन और ऐसे हालात हैं, जो लगातार और ज्यादा मजेदार होते जाते हैं। फिल्म की दुनिया में काफी एनर्जी है और दर्शक इससे खुद को जोड़ पाएंगे। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि सभी इसे सिनेमाघरों में देखें।”

यूडली फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘पार्टी एनिमल्स’ की कहानी मुंबई में सेट है। फिल्म में विराज घेलानी, मान पटेल का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अर्जुन तनवर अरमान खन्ना के रोल में नजर आएंगे। दोनों बचपन के दोस्त हैं, जो एक रात पार्टी करने के लिए मिलते हैं। लेकिन उनकी यह मुलाकात जल्द ही मुश्किलों में बदल जाती है। रोमांटिक उलझनें, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और बिगड़ी परिस्थितियों को संभालने की उनकी कोशिशें मामले को और उलझा देती हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद कुमार ने कहा, ”यह फिल्म बिना किसी झिझक के पागलपन, बेबाकी और अपने ही मजाक को समझने वाले अंदाज में आगे बढ़ती है। हम यह दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे कि फिल्म के किरदारों का हर फैसला सही है। असल में, उनके फैसले जितने खराब होते जाते हैं, कहानी उतनी ही मजेदार बनती जाती है। कभी-कभी चीजों को उनके हाल पर छोड़कर पागलपन को आगे बढ़ने देना चाहिए।”

रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी अली हाजी, खुश मुल्लिक और वीर पंचाल ने लिखी है। इसमें प्रगति नागपाल, नकियाह हाजी, आलम खान, साकिब अयूब, कमलेश सावंत, अनिल चरंजीत, आरोन कौल, विजय पाटकर और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘पार्टी एनिमल्स’ की कहानी में हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों ‘द हैंगओवर’, ‘सुपरबैड’ और ’21 जंप स्ट्रीट’ जैसी फिल्मों की झलक देखने को मिलेगी।

‘पार्टी एनिमल्स’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर

Published

on

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने जटायु के किरदार का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म में जटायु के किरदार को एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। ‘द विंग्स ऑफ धर्मा’ टाइटल वाले इस पोस्टर में जटायु की तेज नजरों की झलक दिखाई गई है।

वहीं, दूसरे विजुअल में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए नजर आ रहे हैं। मेकर्स फिल्म के अलग-अलग किरदारों के पोस्टर जारी कर रहे हैं और इसी कड़ी में जटायु का लुक सामने आया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”जब बुराई ने उड़ान भरी, तो उसका सामना करने के लिए साहस खड़ा हुआ। उसने जीत के लिए नहीं, बल्कि सही के लिए लड़ाई लड़ी। जटायु। द विंग्स ऑफ धर्मा। ‘रामायण’ में जटायु के रूप में अनुपम खेर।”

रामायण की कहानी में जटायु का किरदार साहस, बलिदान और धर्म की मिसाल माना जाता है। जब रावण माता सीता का हरण करके उन्हें लंका ले जा रहा था, तब जटायु ने उसे रोकने की कोशिश की थी। वह जानते थे कि रावण से मुकाबला करना आसान नहीं होगा, इसके बावजूद उन्होंने सीता को बचाने के लिए उससे युद्ध किया। इस दौरान जटायु गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी आखिरी सांसों तक धर्म का साथ नहीं छोड़ा।

इससे पहले मेकर्स फिल्म से भगवान राम, कैकेयी और कुछ अन्य किरदारों के पोस्टर भी जारी कर चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है।

फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दीपावली 2027 पर रिलीज होगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति17 minutes ago

आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए लगातार उठाता रहेगा कदम : वित्त मंत्री

मनोरंजन27 minutes ago

सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना

मनोरंजन40 minutes ago

‘मित्रता’ के बाद अब ‘पार्टी एनिमल्स’ में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- ‘फुल-ऑन मस्ती फिल्म है’

व्यापार54 minutes ago

आईबीएम और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब के बीच बड़ा समझौता, भारत के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारत को बढ़ती ऊर्जा मांग के चलते तेजी से बढ़ानी होगी कोयला आधारित क्षमता: सीईए चेयरमैन

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

जम्मू-कश्मीर : डोडा में गाड़ी पलटने से चार लोग घायल, दो महिलाएं भी शामिल

मनोरंजन1 hour ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

चीन ने भारत के लद्दाख मैप को बताया गैरकानूनी, 28 स्थानों पर जताया अपना दावा

अपराध2 hours ago

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विस्फोटक और हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध4 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति3 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान