Connect with us
Monday,08-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कई बार अभिनय भावनात्मक तौर पर थकाने वाला होता है: नित्या मेनन

Published

on

Nithya-Menen

अभिनेत्री नित्या मेनन का कहना है कि कई बार वे अपने पेशे को भावनात्मक रूप से थकाने वाला पाती हैं।

उनकी आगामी वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस छोटे वीडियो में, वह टूटती हुई नजर आती हैं और अपने लापता बच्चे की तलाश करने की कोशिश करती दिख रही है।

उनसे पूछे जाने पर कि क्या यह किरदार उनके लिए भावनात्मक तौर पर थकाने वाला या फिर तोड़ने वाला है, इस पर नित्या ने आईएएनएस से कहा, “कई बार, यह पेशा भावनात्मक रूप से थकाने वाला है। लेकिन यह किरदार बहुत अलग था, इसमें यह दिखाना था कि मुझे क्या उम्मीद थी। यह एक काल्पनिक स्थिति वाला किरदार है। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हम में से किसी ने पहले अनुभव किया हो, हम कल्पना कर सकते हैं कि यह कैसा हो सकता है। मैं अपने प्रदर्शन को बहुत प्रामाणिक बनाना चाहती थी।”

उन्होंने आगे कहा, मैं लगातार सोच रही थी कि ग्राफ क्या है, वह अभी क्या महसूस करने वाली है। मैं हर मिनट उसके बारे में सोच रही थी और इस मायने में यह काफी गहरा भावनात्मक अनुभव था।

यह वेब की दुनिया में उनकी पहली फिल्म भी है, हालांकि वह इससे घबराई नहीं।

उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन में शायद ही कभी घबराती हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी पहली फिल्म के लिए भी नर्वस थी। मैं ‘ब्रीद’ को लेकर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मेरे अनुसार, यह अब तक के मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह स्क्रीन पर कैसा दिखता है।”

‘ब्रीथ: इनटू द शैडो’ 10 जुलाई से एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

Published

on

मुंबई, 3 जून: फिल्म निर्माताओं के संगठन ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म ‘डॉन-3’ और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया है।

शिबाशीष सरकार के नेतृत्व वाले इस संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कलाकारों के ऐसे गैर जिम्मेदाराना बर्ताव की आलोचना की। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने लिखा, “हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कलाकार, निर्देशक और तकनीशियन अपनी तय प्रतिबद्धताओं से आखिरी समय पर पीछे हट रहे हैं। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को अपने सदस्य एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड से भी इस संबंध में औपचारिक शिकायतें मिली हैं। ये समस्याएं फिल्मों की मुख्य शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले सामने आईं।”

उन्होंने आगे लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान होता है और इंडस्ट्री के अन्य क्षेत्रों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह के कदम भरोसे, पेशेवर व्यवहार और आपसी सम्मान की उस भावना को कमजोर करते हैं, जिस पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री आधारित है।”

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने बयान में जोड़ते हुए बताया कि इस तरह की घटनाओं से किसी भी फिल्म की ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचता है। साथ ही उन सैकड़ों तकनीशियनों और क्रू सदस्यों की आजीविका भी प्रभावित होती है, जो इन परियोजनाओं पर निर्भर रहते हैं।

उन्होंने लिखा, “गिल्ड यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि वह हमेशा निष्पक्ष और स्वतंत्र कारोबारी माहौल का समर्थन करता है। कंटेंट निर्माण की प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट या बाधा को बढ़ावा देना उचित नहीं है। ऐसा कोई भी रवैया अनैतिक है और फिल्म निर्माण समुदाय की सहयोगात्मक भावना को नुकसान पहुंचाता है। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे अपने विवादों को आपसी समझ और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं। गिल्ड हमेशा फिल्म बिरादरी के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहेगा।”

Continue Reading

बॉलीवुड

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

Published

on

नई दिल्ली, 1 जून: भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने गायिका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी ने भारतीय संगीत और सांस्कृतिक जगत को समृद्ध बनाया।”

पीएम ने लिखा, “उन्होंने अपने गीतों के जरिए संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊं शांति।”

बता दें कि 89 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार 1 जून को मुंबई में किया जाएगा।

सुमन कल्याणपुर भारतीय संगीत जगत की उन गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर को अपनी गायकी से यादगार बना दिया। उन्होंने कई सदाबहार गीतों को अपनी आवाज से अमर बनाया और संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास पहचान स्थापित की। उनकी आवाज की मिठास और सुरों की गहराई ने उन्हें भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में शामिल किया।

उनके लोकप्रिय गीतों में ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गीत शामिल हैं। सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘पसंत आहे मुलगी’ से की थी। उनका पहला सुपरहिट मराठी गीत ‘भातुकलीच्या खलमांडिला’ माना जाता है। वर्ष 1960 और 1970 का दशक उनके करियर का स्वर्णिम काल था। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच हुए मतभेद के दौरान सुमन कल्याणपुर ने रफी के साथ 140 से अधिक लोकप्रिय युगल गीत गाए।

सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं में 740 से अधिक गीत गाए। उनकी आवाज इतनी मधुर और लता मंगेशकर से मिलती-जुलती थी कि कई बार श्रोता भ्रमित हो जाते थे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया देसी और हेल्दी लिट्टी चोखा, मां बनने के बाद बदलती लाइफस्टाइल की दिखाई झलक

Published

on

आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपने घर के बने हेल्दी खाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय स्वाद और सेहत दोनों की झलक दिखाई दी।

परिणीति चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिट्टी चोखा की प्लेट नजर आ रही है। प्लेट में लिट्टी रखी हुई है और साथ में एक कटोरी में आलू और बैंगन से बना चोखा भी रखा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा।

इस पोस्ट के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ”यह लिट्टी चोखा घर पर बनाया गया है और इसे हेल्दी बनाने के लिए खास ध्यान रखा गया है। लिट्टी ज्वार के आटे से तैयार की गई है, जिसमें सत्तू की भरपूर स्टफिंग डाली गई है। साइड डिश के रूप में आलू और बैंगन का चोखा बनाया गया है।”

बता दें कि मां बनने के बाद से परिणीति चोपड़ा अपनी सेहत और खानपान पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं।

इस पोस्ट के अलावा, परिणीति ने एक अन्य पोस्ट भी साझा किया, जिसमें वह ब्राउन कलर की आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। वह एक मेकअप रूम में खड़ी हैं, बैकग्राउंड में मिरर और कुछ कपड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, ”पीछे मेस, आगे ड्रेस… इस कैप्शन का कोई मतलब है???”

निजी जीवन की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की शादी नेता राघव चड्ढा से हुई है। दोनों ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक निजी, लेकिन बेहद भव्य समारोह में शादी की थी। इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्य और चुनिंदा लोग शामिल हुए थे।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

एक दूसरे के खिलाफ तुरंत हमले रोकें इजरायल और ईरान: ट्रंप

महाराष्ट्र3 hours ago

कुर्ला साकी नाका पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा, पानी की सप्लाई बहाल

राजनीति3 hours ago

सीबीएसई मूल्यांकन गड़बड़ी : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को जारी किया नोटिस

राजनीति4 hours ago

इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, विपक्षी एकता को और मजबूत करना होगा

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

अपराध6 hours ago

मनी म्यूल्स पर शिकंजा: साइबर धोखाधड़ी गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Sunita Navneet
महाराष्ट्र2 days ago

नवनीत राणा ने सुनीता पवार से मुलाकात की… क्या बीजेपी एनसीपी कोटे से नवनीत को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है, एनसीपी के सीनियर नेता नाराज हैं

Neet Paper
अनन्य2 days ago

नीट पेपर लीक मामला : दिल्ली की अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई

राजनीति2 days ago

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : मुख्यमंत्री

राजनीति5 days ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

अपराध2 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र7 days ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय4 days ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

व्यापार6 days ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

अपराध4 days ago

मुंबई अपराध: कांदिवली के धनुरकरवाड़ी स्टेशन पर मेट्रो लिफ्ट में 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार।

अंतरराष्ट्रीय4 days ago

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

व्यापार4 days ago

डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

रुझान