व्यापार
शानदार जीडीपी आंकड़ों के बाद सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछला
तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर जीडीपी वृद्धि दर से बाजार को बड़ी खुराक मिली है। विकास दर प्रभावशाली 8.4 फीसदी रही है जिससे शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त उछाल आया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने ये बात कही है।
बीएसई सेंसेक्स 825.59 अंक ऊपर उछ कर 73,320.87 अंक पर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 3 फीसदी की तेजी है। उधर निफ्टी 250 अंक की बढ़ोतरी से 22,232.30 पर कारोबार कर रहा है।
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ग्रॉस वैल्यू एडेडे (जीवीए) 6.5 प्रतिशत पर आ गया है। उन्होंने कहा, जीडीपी वृद्धि और जीवीए के बीच अंतर शुद्ध अप्रत्यक्ष करों में 32 प्रतिशत की वृद्धि के कारण है।
जीडीपी के आंकड़ों से महत्वपूर्ण विनिर्माण में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि, निर्माण में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि और पूंजी निर्माण में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि है।
प्रभावशाली जीडीपी आंकड़े बाजार को बुनियादी समर्थन प्रदान करते हैं। आरआईएल, भारती एयरटेल, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे लार्ज कैप में रैली का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि निजी खपत के कमजोर आंकड़े एचयूएल जैसे उपभोक्ता शेयरों पर असर डालेंगे।
उन्होंने कहा कि आगे चलकर बाजार का रुझान व्यापक बाजार की तुलना में लार्ज-कैप का बेहतर प्रदर्शन होगा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान के उप प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि विश्लेषकों की उम्मीदों को पार करते हुए, भारत की जीडीपी ने तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में वार्षिक आधार पर 8.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत थी। पहली और दूसरी तिमाही के लिए संख्या को भी संशोधित कर क्रमशः 8.2 प्रतिशत (7.8 प्रतिशत के विरुद्ध) और 8.1 प्रतिशत (7.6 प्रतिशत के विरुद्ध) कर दिया गया है।
व्यापार
वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और रुपए में मजबूती से सेंसेक्स 1,073 अंक चढ़कर बंद; निफ्टी 24,000 के पार

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,488.96 और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ।
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। इसे बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक 2.90 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.09 प्रतिशत की मजबूती देखी गई।
इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.24 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.71 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी, 1.50 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.34 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी में 0.85 प्रतिशत की मजबूती देखी गई। सूचकांकों में केवल निफ्टी एफएमसीजी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 577.30 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,966.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.50 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,202.70 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, सन फार्मा और एचयूएल लूजर्स थे।
बाजार में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने के संकेत मिलना है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति के लिए लगातार बातचीत चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि दोनों देश के बीच बातचीत अब अंतिम चरण में है।
इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती भी बाजार में तेजी की वजह है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा में सत्र में करीब 0.50 प्रतिशत की तेजी देखी गई और सत्र में यह करीब 1.35 प्रतिशत की मजबूती आ चुकी है। हालांकि, यह अभी भी 95 के ऊपर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के ऊपर

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को ऑटो शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में था।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 183 अंक या 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,149 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 433 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,847 पर था।
सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, सन फार्मा और एनटीपीसी लूजर्स थे।
ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। वहीं, जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिले हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट खुलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने का प्रस्ताव शामिल है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान के साथ अमेरिकी की बातचीत अंतिम दौर में है।
इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है।
खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 5.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 97.90 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 91.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।
व्यापार
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान वार्ता के चलते इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई उल्लेखनीय बढ़त

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत की खबरों से बाजार की धारणा मजबूत हुई, जिसके चलते इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी में सप्ताह के दौरान 0.32 प्रतिशत की बढ़त हुई और आखिरी कारोबारी दिन यह 0.27 प्रतिशत चढ़कर 23,719 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 231 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 75,415 पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स में 0.24 प्रतिशत की तेजी रही।
एक विश्लेषक ने कहा, “बाजार में सुधार के बावजूद निवेशक अभी भी सतर्क बने हुए हैं। ऊंचे स्तरों पर मजबूत खरीदारी नहीं दिखने से बाजार की तेजी सीमित रही।”
आईटी सेक्टर इस सप्ताह सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। हालिया गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन के कारण इसमें निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी।
रियल्टी, सीमेंट और निजी बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती बनी रही, जबकि एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर कमजोर रहे। थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई) के असर से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव की चिंता बनी रही।
मिडकैप इंडेक्स ने प्रमुख सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप100 में 1.36 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.41 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आने और मध्य पूर्व में तनाव कम करने की लगातार कोशिशों से रुपए को भी समर्थन मिला।
हालांकि, बढ़ती इनपुट लागत और सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाओं के कारण घरेलू बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी देखी गई।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी 30 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड इस सप्ताह 2007 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। इससे लगातार बनी महंगाई, ऊंची ऊर्जा कीमतों और बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।
इससे यह आशंका और मजबूत हुई कि लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बनी रह सकती हैं, जिसका असर वैश्विक लिक्विडिटी और जोखिम वाले निवेशों पर पड़ सकता है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी 50 के लिए 23,800 से 24,000 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है, जबकि 23,400 से 23,300 का स्तर अहम सपोर्ट एरिया रहेगा।
वहीं, बैंक निफ्टी में 54,200 के आसपास तत्काल रेजिस्टेंस देखा जा रहा है, जबकि 53,600 से 53,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट जोन बना हुआ है।
एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) इस सप्ताह भी बड़े पैमाने पर बिकवाली करते रहे और कुल निकासी लगभग 7,570 करोड़ रुपए रही।
निवेशकों की नजर अब भारत के अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों पर है, जिससे यह संकेत मिल सकता है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हालिया कमजोरी अस्थायी है या लंबे समय तक रहने वाली है।
इसके अलावा, आरबीआई की जून मौद्रिक नीति और अमेरिका के कोर पीसीई आंकड़े भी बाजार के लिए अहम संकेतक रहेंगे। यदि पीसीई आंकड़े ज्यादा आते हैं, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे उभरते बाजारों में एफआईआई निवेश सीमित रह सकता है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
