Connect with us
Wednesday,27-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

वेतन कटौती, छंटनी भविष्य में संभव : बीसीसीआई अधिकारी

Published

on

BCCI-Logo

बीसीसीआई ने इस कोविड-19 के दौर में अभी तक वेतन कटौती या स्टाफ की छंटनी जैसा कदम नहीं उठाया है लेकिन बोर्ड के एक अधिकारी की मानें तो बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी जल्दी ही सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए वेतन कटौती की संभावना पर चर्चा कर सकते हैं।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने अभी तक वेतन कटौती के मुद्दे पर चर्चा नहीं की है। लेकिन हम बैठक में इस पर बात करेंगे और चर्चा करेंगे कि इन सभी चीजों का क्या प्रभाव होगा, इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम फैसला लेंगे। हां वेतन कटौती और छंटनी की संभावना है।”

इससे पहले बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने संकेत दिए थे कि आईपीएल के 13वें सीजन पर काफी कुछ निर्भर है क्योंकि इसमें काफी सारा पैसा दाव पर है।

अधिकारी ने कहा, “अब चूंकि आईपीएल हो रहा तो हम इस पर चर्चा करेंगे। काफी कुछ आईपीएल की सफलता पर निर्भर करता है। मुख्य प्रायोजक करार (222 करोड़), पिछले करार (वीवो 440 करोड़) से ज्यादा नहीं है। देखते हैं कि कम से कम नुकसान में किया जा सकता है।”

क्रिकेट आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), वेस्टइंडीज क्रिकेट और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों और स्टाफ के वेतन में कटौती की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026: एलिमिनेटर में एसआरएच और आरआर की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

Published

on

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरआर के खिलाफ एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इनमें से 14 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि आरआर ने 9 मैच जीते हैं। आईपीएल 2026 में एसआरएच और आरआर की दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही दफा सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है। पैट कमिंस की अगुवाई में एसआरएच अपने दबदबे को एलिमिनेटर मुकाबले में भी कायम रखना चाहेगी।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में खराब रहा है। एसआरएच 8वीं बार अंतिम चार में पहुंची है। टीम ने प्लेऑफ में अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद को 6 में जीत नसीब हुई है, तो 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाया था और टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

हालांकि, खिताबी मुकाबले में एसआरएच को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में एसआरएच का प्रदर्शन दमदार रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में पिछले कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने खेल के तीनों ही विभाग में विपक्षी टीमों को चारों खाने चित किया है। एसआरएच एलिमिनेटर में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी।

साल 2008 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है। आरआर साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां टीम को दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस का तोड़ा रिकॉर्ड

Published

on

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। इस मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। आईपीएल 2026 में यह 9वां मौका रहा, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 से ज्यादा रनों का टोटल खड़ा किया। इसके साथ ही एसआरएच आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 रनों से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 8 बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बनाया था।

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और 24 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की शानदार पारी खेली। अंत के ओवरों में क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने नाबाद 15 रन बनाए। हालांकि, हार के बावजूद आरसीबी पहले क्वालिफायर का टिकट कटाने में सफल रही।

Continue Reading

खेल

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

Published

on

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहना है कि देश में मातृत्व का सम्मान होता है और डब्ल्यूएफआई के पुराने सिलेक्शन मानदंडों से हटना बहुत कुछ कहता है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह विनेश के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाकर उनका मूल्यांकन करे और आगामी एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करे। विनेश मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।

गौरतलब है कि डब्ल्यूएफआई ने विनेश को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा था, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चार सवालों के जवाब मांगे थे। इसके साथ ही डब्ल्यूएफआई ने विनेश के किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में शामिल होने पर 26 जून, 2026 तक रोक लगा दी थी।

डब्ल्यूएफआई के इस फैसले की वजह से विनेश नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। विनेश ट्रायल की अनुमति मांगने के लिए डब्ल्यूएफआई के पास पहुंची थीं, लेकिन उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया गया था।

डब्ल्यूएफआई ने विनेश की नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के ट्रायल में शामिल होने की अपील यह कहकर ठुकरा दी थी कि उनके खिलाफ वाडा के 5.6.1 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है। डब्ल्यूएफआई के अनुसार, इस नियम के मुताबिक संन्यास से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से पहले कम से कम छह महीने तक का नोटिस पूरा करना जरूरी होता है।

इसके बाद विनेश ने कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए एशियन गेम्स के लिए 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल में शामिल होने की अपील की थी। विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कोर्ट से इस मामले में दखल देने की गुजारिश की थी। हालांकि, मामले की पहली सुनवाई में कोर्ट ने कोई भी अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह डब्ल्यूएफआई का पक्ष सुने बिना कोई भी निर्देश जारी नहीं कर सकता है।

Continue Reading
Advertisement
अपराध16 hours ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र18 hours ago

ईद-उल-अज़हा पर मीरा रोड, पुणे कोस्टर सोसायटी में बकरी शेड में दंगा, माहौल खराब करने की कोशिश, बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमले का केस दर्ज

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

इंडो पैसिफिक ऊर्जा सुरक्षा पर क्वाड की बड़ी योजना, ‘सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन’

खेल20 hours ago

आईपीएल 2026: एलिमिनेटर में एसआरएच और आरआर की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

महत्वपूर्ण खनिजों और और दुर्लभ मृदा तत्वों की सप्लाई के लिए भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक समझौता

व्यापार23 hours ago

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

भारत-कनाडा व्यापार समझौते में तेजी, साल के अंत तक ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ होने की उम्मीद

राजनीति24 hours ago

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे, राजनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

महाराष्ट्र2 days ago

गोवंडी: अबू आसिम आज़मी की अगुवाई में एक शानदार “विमेंस मार्ट” इवेंट: “मेड इन गोवंडी”, महिला सशक्तिकरण के लिए एक नया प्लेटफॉर्म

व्यापार2 days ago

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और रुपए में मजबूती से सेंसेक्स 1,073 अंक चढ़कर बंद; निफ्टी 24,000 के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र2 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

अपराध4 weeks ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

राजनीति3 weeks ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

हैदराबाद के बस स्टैंड पर रात में गुप्त रूप से तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास 40 पुरुष पहुंचे।

व्यापार3 weeks ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

महाराष्ट्र4 weeks ago

अंधेरी में सनसनीखेज घटना…रिश्तों की पवित्रता तार-तार, बहन की हत्या के आरोप में जीजा गिरफ्तार, लावारिस शव की हुई पहचान

रुझान