Connect with us
Thursday,17-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

स्मिथ, वार्नर की वापसी भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय नहीं : गंभीर

Published

on

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईसीसी के अगले चेयरमैन के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन किया है और कहा है कि क्रिकेट की शीर्ष संस्था में शीर्ष प्रबंधन में प्रतिनिधित्व रहना भारत के लिए अच्छा होगा।

शशांक मनोहर ने एक जुलाई को आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। वह दो बार दो-दो साल तक इस पद पर रहे थे।

गंभीर ने आईएएनएस से कहा, “मुझे नहीं पता कि सौरव गांगुली क्या सोच रहे हैं, लेकिन हां, अगर आईसीसी के शीर्ष प्रबंधन में भारत का प्रतिनिधत्व रहता है तो यह देश के लिए अच्छी बात होगी।”

उन्होंने कहा, “भारत को आईसीसी में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की जरूरत है।

वहीं गंभीर ने कहा है कि भारतीय टीम इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाव करने में सफल रहेगी।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 के आस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा इतिहास रचा था। उस सीरीज में हालांकि आस्ट्रेलिया के दो धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे, क्योंकि यह दोनों बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे थे। गंभीर को लगता है कि इस बार इन दोनों के होने से भी भारतीय टीम को फर्क नहीं पड़ेगा।

गंभीर ने कहा, “भारतीय टीम के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम को किसी भी परिस्थिति में परेशान कर सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली सीरीज जीत के साथ हम आस्ट्रेलिया जाएंगे तो हम उन्हें काफी कड़ी चुनौती देंगे।”

गंभीर ने इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाल टी-20 विश्व कप पर भी अपनी राय रखी। विश्व कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

गंभीर ने कहा, “यह आसानी से लिए जाने वाले फैसले नहीं हैं। यह सोच समझकर लिए जाने वाले फैसले हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही इस पर अपना रुख साफ करेगी। यह जरूरी है कि वह फैसला लेने से पहले हर किसी को भरोसे में लें।”

भारत में क्रिकेट शुरू करने को लेकर गंभीर ने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि जब सही समय हो भारत में क्रिकेट शुरू हो जाना चाहिए। यह हालांकि काफी सारी चीजों पर निर्भर करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बीसीसीआई सभी कुछ सोच कर इस पर फैसला लेगी।”

उन्होंने कहा, “कोई भी जल्दी में नहीं हैं क्योंकि इंसान की जान ज्यादा प्यारी है। साथ ही कुछ क्रिकेट देश का मूड बदलने में मदद करेगी।”

खेल

‘अच्छा सीजन रहा तो देर रात तक जागना सार्थक होगा,’ भारतीय फैंस पर अलेक्जेंडर इसाक

Published

on

अलेक्जेंडर इसाक ने 2026-27 सीजन की शानदार शुरुआत की है। लिवरपूल के इस स्ट्राइकर ने प्रीमियर लीग के चार मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं। इससे पहले एनफील्ड में चोटों से प्रभावित अपने डेब्यू सीजन के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है।

‘जियोहॉटस्टार’ पर बात करते हुए, लिवरपूल के स्ट्राइकर ने क्लब के बारे में अपनी राय रखी कि उन्हें क्या चीज सबसे अच्छी लगी, कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया, और स्पेन और जर्मनी की लीगों की तुलना में उन्हें प्रीमियर लीग कितनी अलग लगी।

अलेक्जेंडर इसाक ने बताया, “फैंस, क्लब के लिए उनका जुनून और समर्पण, वे क्लब से कितना प्यार करते हैं और उसे कितना सपोर्ट करते हैं, यह देखना वाकई बहुत अच्छा रहा है।”

स्वीडन से लिवरपूल तक के अपने सफर के सबसे मुश्किल हिस्से के बारे में इसाक ने कहा, “शायद शुरुआती दिन ही सबसे मुश्किल थे, कम उम्र में अपनी जगह बनाना। इसलिए, कई चुनौतियां थीं, और आज मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचने का सफर लंबा रहा है। हां, यह एक लंबा सफर रहा है जिसमें रास्ते में कई चुनौतियां आईं।”

प्रीमियर लीग और स्पेन व जर्मनी में खेली गई अन्य लीगों के बीच अंतर के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर लीग का अपना स्टाइल और अपना फुटबॉल कल्चर होता है। जाहिर है, प्रीमियर लीग ज्यादा फिजिकल और तेज रफ्तार वाली है, जबकि स्पेन में शायद खेल थोड़ा ज्यादा कंट्रोल वाला और टेक्निकल होता है।”

कप्तान वर्जिल वैन डाइक द्वारा उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताए जाने पर अलेक्जेंडर ने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जा सकती है। उम्मीद है कि हम सभी का सीजन अच्छा रहेगा। वैन डाइक लंबे समय से खेल रहे हैं, और सबसे प्रभावशाली बात यह है कि वे कितने शांत रहते हैं – चाहे बॉल उनके पास हो या न हो, जब वे डिफेंड कर रहे हों।”

भारत में लिवरपूल की लोकप्रियता को लेकर फुटबॉलर ने कहा, “बेशक, हम विदेशों से मिल रहे सभी सपोर्ट की सराहना करते हैं, क्योंकि हम समझते हैं कि समय हमेशा बहुत सुविधाजनक नहीं होता है। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमारा सीजन शानदार रहेगा, जिससे देर रात तक जागना सार्थक हो जाएगा।”

Continue Reading

खेल

ला लीगा: बारिश की वजह से लेवांटे और एथलेटिक के बीच मुकाबला स्थगित

Published

on

खराब मौसम और पिच की हालत की वजह से सियुतात डे वालेंसिया में होने वाले मैच को स्थगित करना पड़ा। लेवांटे यूडी और एथलेटिक क्लब के बीच समझौता होने के बाद, ला लीगा जल्द ही मैच की नई तारीख और किक-ऑफ टाइम की घोषणा करेगा।

ला लीगा क्लब ने एक बयान में कहा, “लेवांटे यूडी को इस निलंबन से हमारे सीजन टिकट होल्डर्स और फैंस को हुई किसी भी परेशानी के लिए बहुत खेद है।”

ओरिओल्स फील्ड एरिया में भारी बारिश और आंधी की वजह से फील्ड में पानी भर गया। ला लीगा और रेफरी टीम की जरूरी जांच के बाद, यह तय हुआ कि पिच मैच के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करती है, और इसलिए मैच को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

फैंस धीरे-धीरे एक सही तरीके से स्टैंड से निकलकर स्टेडियम के निचले हिस्सों में चले गए, जहां उन्होंने बारिश थमने का इंतजार किया और फिर सुरक्षित रूप से मैदान से निकल गए।

रद्द होने के बाद लेवांटे यूडी के स्पोर्टिंग डायरेक्टर, हेक्टर रोडास, मिक्स्ड जोन में मीडिया के सामने आए और बताया कि पिच पर क्या हुआ और उन वजहों के बारे में बताया जिनकी वजह से फुटबॉल खेलना नामुमकिन हो गया। उन्होंने हमेशा एथलीट और फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

एथलेटिक की टीम पहले से तय प्लान के मुताबिक बिलबाओ लौटेगी। इसलिए, शनिवार को सैन मैम्स (शाम 4.15 बजे) में डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ मैच तय समय पर होगा।

ला लीगा स्टैंडिंग में 14वें नंबर पर मौजूद लेवांटे, रविवार को 19वें नंबर पर मौजूद विलारियल से खेलने के लिए विला-रियल जाएगी।

बता दें कि एफसी बार्सिलोना कैंप नोउ में रेसिंग सैंटेंडर को 7-2 से हराने के बाद छह में से छह जीत के साथ ला लीगा में टॉप पर बना हुआ है।

Continue Reading

खेल

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Published

on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल का पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में होगी। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है। इससे पहले सभी पांच टीमों को मौजूदा स्क्वॉड में से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। डब्ल्यूपीएल 2027 का ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगा।

डब्ल्यूपीएल 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिलली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।

रिटेंशन विंडो खास तौर पर अहम होगी क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले अपनी टीमों का आकलन करेंगी। पांचों टीमों को बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंड विकल्पों में संतुलित कॉम्बिनेशन बनाना होगा, इसलिए सितंबर में लिए गए फैसले कोच्चि में एक महीने बाद उनकी रणनीति तय करेंगे। डब्ल्यूपीएल के पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं, जहां सिर्फ अनुभवी और विदेशी खिलाड़ियों ने ही अपनी छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि भारत की युवा प्लेयर्स ने भी दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने 10 मुकाबलों में कुल 17 विकेट निकाले थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बूते उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया और वह विमेंस एशिया कप 2026 में भी छाप छोड़ने में सफल रहीं। श्री चरणी ने भी अपनी घूमती गेंदों से खूब वाहवाही लूटी थी। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों पर हर फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र4 hours ago

मराठवाड़ा से सूखा खत्म करने का संकल्प, सात साल में गोदावरी बेसिन तक पहुंचाया जाएगा 70 टीएमसी पानी: सीएम फडणवीस

राजनीति5 hours ago

यूपीआई पर एमडीआर को लेकर कांग्रेस का हमला, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

अपराध5 hours ago

मोबाइल लूट गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 24 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

व्यापार6 hours ago

भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद, सेंसेक्स 22 अंक टूटा तो निफ्टी में 0.23 प्रतिशत की बढ़त

मनोरंजन7 hours ago

रसिका ने याद किया स्ट्रगल का दौर, कहा-2016 के बाद बदली किस्मत, ओटीटी ने दिलाई पहचान

खेल8 hours ago

‘अच्छा सीजन रहा तो देर रात तक जागना सार्थक होगा,’ भारतीय फैंस पर अलेक्जेंडर इसाक

महाराष्ट्र9 hours ago

‘खाने की पसंद थोपना ठीक नहीं’, ब्रिक्स मेन्यू पर शिवसेना (यूबीटी) का केंद्र पर निशाना

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, 21 सितंबर को जयंती समारोह

खेल11 hours ago

ला लीगा: बारिश की वजह से लेवांटे और एथलेटिक के बीच मुकाबला स्थगित

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध2 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल1 day ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल4 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान