मनोरंजन
अस्पताल से वापस आए रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेमो ने अस्पताल से घर लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। वीडियो साझा करते हुए डिसूजा ने लिखा है, “आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से मैं वापस आ गया हूं ..धन्यवाद। इस खूबसूरत स्वागत के लिए गैब्रिएल डिसूजा और मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद।”
शुक्रवार की देर रात साझा किए गए वीडियो में, डिसूजा गुब्बारों से घिरे हुए हैं। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में डिसूजा को कार्डियक समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
डिसूजा द्वारा वीडियो पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड में उनके दोस्तों और सहयोगियों ने उनकी घर वापसी पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “अब पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का समय है।”
‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ अभिनेता वरुण धवन ने पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीं इसी फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘वॉरियर रेमो सर।’
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया! आपको अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षित घर पर देखकर बहुत खुशी हुई! मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रहा हूं! भाई आपके लिए ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव हीलिंग!”
कोरियाग्राफर गीता कपूर ने लिखा, “तुम्हें घर पर देखकर बहुत खुश हूं। घर पर रहो, स्वस्थ्य और खुश रहो।”
मनोरंजन
बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस -20’ से बाहर आ गए हैं। अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने शो के रूल्स तोड़े थे, तो उन्होंने इस बात का अंदाजा हो गया था कि वे बाहर जाने वाले हैं।
अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर वे शो में और ज्यादा दिन रुकते, तो शायद शो के होस्ट सलमान खान और दर्शकों को और अच्छे से समझ पाते। अभिनेता रोहिद खान ने कहा, “जब मैंने नियम तोड़े और बिग बॉस को गुस्सा दिलाया, तब मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा टिकट कटने वाला है। इसलिए मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई और जब मैं बाहर आया और देखा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि और भी लोग नियम तोड़ रहे थे, तो मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन शायद मैं उस बारे में थोड़ा ज्यादा खुलकर बोल गया था।”
अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “क्या आपको लगता है कि अगर आप बिग बॉस में थोड़ी और लड़ाई करते, तो आपका सफर लंबा चलता?”
इस पर उन्होंने कहा, “शो में हम फिजिकली नहीं लड़ सकते हैं, अगर ऐसा होता तो शायद लोगों को मैं अपनी बाहों में ले लेता और मैं महिलाओं की रिस्पेक्ट करता हूं, जिस वजह मैं उनसे जुबानी जंग नहीं कर सकता था। अगर मुझे कोई टॉपिक पसंद नहीं आता, तो मैं बैठकर अपनी बात समझाता क्योंकि बिग बॉस का घर ऐसा बना है कि आप कई सिचुएशन में फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं। अगर मैं कुछ और हफ्ते घर में रहता, तो शायद मेरे गुस्से का वह हिस्सा बाहर आ जाता।”
अभिनेता रोहिद ने बताया कि शो में उन्होंने किसी को बुली नहीं किया और न ही किसी की बेइज्जती की। मैं सबके साथ इज्जत और प्यार से पेश आया और इसी वजह से मुझे बदले में इज्जत और प्यार मिला। रोहिद खान ने कहा, “शो के दौरान मुझे अमन भाई पर गुस्सा आया था। मैंने उनसे लड़ाई भी की थी और अगर वो ज्यादा कुछ करते तो शायद मैं उन पर चिल्ला भी देता।”
मनोरंजन
हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाला लगभग हर कलाकार हीरो बनने का सपना देखता है, लेकिन किस्मत कई बार उसकी अलग पहचान तय कर देती है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में हीरो और विलेन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं। हालांकि दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एक खलनायक के रूप में मिली।
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों में एक हीरो के तौर पर की थी। बाद में हिंदी सिनेमा में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाकर ऐसी पहचान बनाई कि उनका नाम बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल हो गया। अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के कारण प्रेम चोपड़ा ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया।
23 सितंबर 1935 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे प्रेम चोपड़ा के पिता रणबीर लाल चोपड़ा एक कंपनी में अकाउंट ऑफिसर थे और माता रूपरानी चोपड़ा गृहिणी थीं। भारत विभाजन के बाद अभिनेता का पूरा परिवार शिमला आ गया था, जहां उनका शुरुआती जीवन बीता।
प्रेम चोपड़ा ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा शिमला से पूरी करने के बाद हीरो बनने की चाह में मुंबई की तरफ रुख किया, हालांकि शुरुआती सफर इतना आसान नहीं था। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी में सर्कुलेशन विभाग में काम किया था। एक दिन प्रेम चोपड़ा लोकल ट्रेन से कहीं जा रहे थे। उस समय उनकी मुलाकात पंजाबी फिल्म के निर्माता या उनके प्रोडक्शन कंट्रोलर से हुई।
उस व्यक्ति ने प्रेम चोपड़ा के व्यक्तित्व को देखकर पूछा कि क्या वे फिल्मों में काम करना चाहेंगे। अभिनेता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत हां कर दिया और उस शख्स के साथ रंजीत स्टूडियो चले गए, जहां उन्हें वर्ष 1960 की सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ में काम करने का मौका मिला।
यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसे पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। कुछ पंजाबी फिल्में करने के बाद जब उन्हें हिंदी फिल्में मिलीं तो जिन फिल्मों में वह हीरो बने वह ज्यादातर फ्लॉप रही।
‘शहीद’ (1965) में सुखदेव का किरदार मिला, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए और वे हिंदी सिनेमा के जाने-माने खलनायक बने। फिल्म ‘बॉबी’ में उनका बोला गया संवाद ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।
पर्दे पर खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाले प्रेम चोपड़ा वास्तविक जीवन में बेहद शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। एक दौर था जब लोग उन्हें पर्दे पर देखकर असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।
मनोरंजन
बॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली वाली आइकॉनिक थी

अभिनेता पुनीत इस्सर ने 1997 की लोकप्रिय वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ में सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें दूसरा पार्ट पसंद आया लेकिन जो ओरिजिनल है, वो ओरिजिनल ही है।
अभिनेता पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पहली बॉर्डर की स्टारकास्ट को याद किया, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर अहम भूमिकाओं में थे। पुनीत ने कहा, “पहली बॉर्डर जेपी दत्ता ने बनाई थी और ओरिजिनल तो ओरिजिनल ही होता है। ऐसा नहीं है कि दूसरी फिल्म अच्छी नहीं थी बल्कि वो भी अच्छी थी।”
बॉर्डर 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “जब फिल्म बॉर्डर पहली बार पर्दे पर आई थी, उसमें शामिल सभी किरदारों सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अच्छा काम किया था। हालंकि, मैंने बॉर्डर-2 भी देखी है, मुझे ये भी पसंद आई। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और वरुण धवन समेत सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।”
पुनीत ने कहा कि ओरिजिनल बॉर्डर का सिनेमा में एक अलग ही मुकाम है और उन्होंने इसके म्यूजिक को फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “हालांकि वो फिल्म आइकॉनिक थी, उसके गाने कमाल के थे और मेरा मानना है कि फिल्म बनाना एक डायरेक्टर का माध्यम होता है और जो जेपी दत्ता ने बनाया वह बेहतरीन था।”
1997 में रिलीज हुई बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था और यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी जैसे कई कलाकार थे।
तीन दशक बाद बॉर्डर 2 ने इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाया, जिसमें सनी देओल ने फिल्म में वापसी की। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में थे। यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
