महाराष्ट्र
रामदास आठवले, सुनील तटकरे हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आईसोलेट
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले और रायगढ़ से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से सांसद सुनील तटकरे मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और अपने संपर्क में आए हुए लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए (आरपीआई) के अध्यक्ष आठवले ने एक दिन पहले सोमवार को ही मुंबई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री पायल घोष, सोनी कनिष्क, वकील नितिन सतपुते, रियल्टर योगेश करकरे और व्यवसायी अंकुश चापेकर औपचारिक को रूप से आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी।
65 वर्षीय राज्य मंत्री सुनील तटकरे के पिता अदिति तटकरे ने आश्वासन दिया कि सांसद के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाज के लिए उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हफ्ते, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित कई अन्य हस्तियों पॉजिटिव परिक्षण किया।
महाराष्ट्र
मुंबई : एनसीबी के अमित घौटे और दो अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की पत्नी की शिकायत पर नवी मुंबई में मामला दर्ज

मुंबई: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आमिर घौटे के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक गुरुनाथ चचालकर की पत्नी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर उनकी पत्नी किरण चचालकर ने चचालकर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। अप्रैल में चचालकर ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पत्नी ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया और एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस पर 25 मार्च को NCP के जोनल डायरेक्टर अमित घौटे, आकाश मलिक, संदीप नेग्रे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली, बेइज्जती समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया गया। चचालकर ने 25 अप्रैल, 2025 को अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि 2 फरवरी को एनसीबी टीम ने घर की तलाशी ली थी और 2 लाख रुपये के दस्तावेज और एक घड़ी जब्त की थी। इसके बाद उन्होंने उन्हें कई बार धमकाया और 10 से 15 करोड़ रुपये मांगे और नहीं तो मामले में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में जब एनसीबी के जोनल डायरेक्टर अमित घौटे से पूछताछ की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि ड्रग सिंडिकेट मामले में एनसीबी ने अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्हें ज़मानत नहीं दी गई है। इसके साथ ही एनसीबी के जांच के तरीके पर भी आरोप लगाए गए हैं, जो द्वेष पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ड्रग मामले में एनसीबी की जांच सही दिशा में थी और इसी वजह से इस मामले में जांच में तरक्की हुई है। इस मामले में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी भी ज़ब्त की गई है।
अपराध
मुंबई : विदेशी नागरिक से लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

मुंबई, 28 मार्च : मुंबई के जूहू इलाके में दो पुलिस कांस्टेबल एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर उससे 10,000 अमेरिकी डॉलर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि लूटी गई रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शिंदे (33) और गजेंद्र राजपूत (40) के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 25 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है। वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था। इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी पीड़ित को दहिसर ले गए, जहां उससे 10,000 डॉलर से भरा बैग छीन लिया गया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित की लगातार पिटाई भी की गई। हालांकि, पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास के लोग आ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
लोगों को आता देख आरोपी भगाने लगे लेकिन पुलिस एक ही आरोपी की गिरफ्तार कर पाई जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दूसरे आरोपी गजेंद्र राजपूत को ठाणे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, उगाही, डकैती और सरकारी कर्मचारी बनकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार तीन आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महाराष्ट्र
मुंबई में फर्जी विधानसभा पास बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

CRIME
मुंबई, 27 मार्च : महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी प्रवेश पास बनाने और बांटने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मरीन ड्राइव पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के बाद गिरफ्तारियां कीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र में प्रवेश के लिए फर्जी प्रवेश पास बनाने का मामला राज्य मंत्री उदय सामंत द्वारा उठाए जाने के बाद सामने आया। इस खुलासे के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कुछ कथित तौर पर राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में कार्यरत हैं। आरोपियों की पहचान केशव गुंजल (53), गणपत भाऊ जावले (50), नागेश शिवाजी पाटिल (42), मनोज आनंद मोरबाले (40) और स्वप्निल रमेश तायडे (40) के रूप में हुई है।
पुलिस विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस रैकेट से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए भी तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
इस घटना ने एक महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अधिकारी वर्तमान में इस बात की जांच कर रहे हैं कि फर्जी पास कैसे बनाए गए, उन्हें जारी करने की अनुमति किसने दी और क्या इस ऑपरेशन में किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता थी।
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ और 25 मार्च को समाप्त हुआ।
सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 6 मार्च को 2026-27 के लिए राज्य बजट पेश किया, जिसमें 7.69 लाख करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी वित्तीय योजना का विवरण दिया गया। बजट में 30 सितंबर, 2025 तक बकाया फसल ऋण वाले किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक के ऋण माफी का प्रावधान शामिल था। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना से लगभग 28-30 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले लगभग 20 लाख किसानों को ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्ज माफी योजना’ के तहत 50,000 रुपए मिलेंगे।
इस सत्र के दौरान महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन बिल, 2026 और भारतीय न्यायिक संहिता (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक, 2026 सहित कई महत्वपूर्ण कानून भी पारित किए गए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
