Connect with us
Sunday,23-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

लालू के जन्मदिन पर राबड़ी ने दी शुभकामना, तेजस्वी पिता से मिलने रांची गए

Published

on

Lalu-Prasad-Yadav

राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को जहां पार्टी ने 73 हजार गरीब लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है। लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं। तेजप्रताप यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा , “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।”

इधर, तेजप्रताप अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर पटना देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने अपने संदेश में कहा, “जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मिस यू सो मच पापा।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव पिता के जन्मदिन पर उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि राजद लालू के जन्मदिन को ‘गरीब सम्मान दिवस’ के रूप में मना रही है।

लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। फि लहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

राजनीति

दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने समुद्र में न जाने की दी सलाह

Published

on

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक नया क्षेत्र बना है, जिससे सोमवार से दक्षिण पश्चिम बंगाल के जिलों में और बारिश होगी। कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि इसके असर से कोलकाता में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और इस वजह से अभी बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से रविवार सुबह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके अलावा, मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। यह पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड से होते हुए दीघा तक और फिर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके असर से सोमवार को दक्षिण बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।”

कोलकाता में सोमवार तक कहीं-कहीं बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों के लिए भी यही अनुमान लगाया गया है। हालांकि, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झाड़ग्राम समेत कुछ ज़िलों में भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार को पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मंगलवार तक कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी। हालांकि, मंगलवार से कोलकाता समेत दक्षिण-पश्चिम बंगाल के बाकी जिलों में तूफान की ऐसी कोई चेतावनी नहीं है।

इस बीच, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। मछुआरों से कहा गया है कि वे सोमवार तक इस इलाके में समुद्र में न जाएं।

दूसरी ओर, उत्तरी बंगाल में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। सोमवार से बुधवार तक जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सोमवार और मंगलवार को कलिम्पोंग जिले में भारी बारिश की संभावना है। कूचबिहार जिले के लिए यह चेतावनी सिर्फ सोमवार के लिए जारी की गई है। दार्जिलिंग जिले में मंगलवार को ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उत्तर के बाकी तीन जिले, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में मंगलवार तक छिटपुट बारिश होगी।

रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था।

Continue Reading

राजनीति

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा, बोले-अब चरम पर है उनका अहंकार

Published

on

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी का केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी की ओर से दिए गए जवाब के एक दिन बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा प्रमुख पर जाट समुदाय का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया।

हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था, “पता नहीं हमारे (सपा) साथ गठबंधन करने के लिए ये सब लोग कहां से आ गए। हमने उनकी कीमत ‘चवन्नी’ (25 पैसे) से बढ़ाकर पूरा एक रुपया कर दी थी, फिर भी वे हमें छोड़कर चले गए।” उनकी इस बात को रालोद अध्यक्ष का मजाक उड़ाने के तौर पर देखा गया।

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए जयंत चौधरी ने कहा था, “राजनीति की लड़ाई में, अगर आपको कुछ सस्ती बातें कहनी ही थीं, तो कम से कम मेरा नाम लेकर कहते, तो कोई बात नहीं होती।” उन्होंने कहा, “जाट समुदाय को निशाना बनाना और यह कहना कि हमने उन्हें ‘एबीसीडी’ सिखाई? मैंने यह अहंकार बहुत करीब से देखा है और मेरा मानना ​​है कि ऐसे व्यवहार से सिर्फ पतन ही होता है!”

आईएएनएस से ​​बात करते हुए भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर अखिलेश यादव बिना नाम लिए जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कह रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह “पूरे जाट समुदाय” को ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने कहा, “चौधरी चरण सिंह (जयंत के दादा) न सिर्फ जाट समुदाय के बल्कि किसान नेताओं में भी एक बड़े नेता थे। उनके पोते को ‘चवन्नी’ कहना पूरे समुदाय का अपमान है।”

जयंत चौधरी का जिक्र करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, “वह ऐसे परिवार में पैदा हुए हैं जिनके खून में राष्ट्रवाद और देशभक्ति है।”

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा, “अखिलेश यादव का अहंकार अब चरम पर है। वह आरएलडी नेताओं और चौधरी चरण सिंह का अपमान कर रहे हैं। वह जाट समुदाय का भी अपमान कर रहे हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा, “चूंकि आरएलडी, एनडीए का एक भरोसेमंद सहयोगी है, इसलिए गठबंधन के सभी साथी पार्टी के साथ खड़े हैं।” सपा प्रमुख को चेतावनी देते हुए कश्यप ने कहा, “आपको (अखिलेश) आरएलडी का अपमान करने का नतीजा भुगतना होगा।”

Continue Reading

राजनीति

राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग थाने की दीवार गंदी करने पर एक की गिरफ्तारी, फिर जमानत पर रिहाई

Published

on

संसद मार्ग पुलिस थाने की दीवार पर ग्रैफिटी बनाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान थाने की दीवार पर ग्रैफिटी लिखकर उसे गंदा किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस मामले में जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के कारण आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

बता दें कि 21 अगस्त को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की प्रगति जानने के लिए डीसीपी ऑफिस गए थे।

राहुल गांधी पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे। वहां से वे सीधे संसद मार्ग थाने में स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचे। वे पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर गए थे और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे।

दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में उनके साथ नई दिल्ली के डीसीपी के अलावा जॉइंट सीपी भी डीसीपी रूम में मौजूद थे।

डीसीपी ऑफिस से बाहर आते ही राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी कि शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत दी गई है, जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं।

पुलिस ने कहा था कि विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की ओर से तब बताया गया था कि 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है।

बाद में पुलिस ने राहुल गांधी की ओर से इस मामले में एफआईआर ली थी। जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की लगातार कोशिशों का नतीजा बताया था।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति7 minutes ago

दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने समुद्र में न जाने की दी सलाह

राजनीति35 minutes ago

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा, बोले-अब चरम पर है उनका अहंकार

राजनीति1 hour ago

राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग थाने की दीवार गंदी करने पर एक की गिरफ्तारी, फिर जमानत पर रिहाई

राजनीति1 hour ago

जगन मोहन रेड्डी का सीएम नायडू पर निशाना, बोले- सरकारी स्कूलों में शिक्षा को कमजोर कर रही है सरकार

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अमेरिका ने इजरायल के लिए खाड़ी देशों की सुरक्षा दांव पर लगाई: बाकर कालीबाफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस एक्टिव : रूस

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

आईएसओ 55001:2024 प्रमाणन हासिल करने वाला भारत का पहला मेट्रो संगठन बना डीएमआरसी

खेल3 hours ago

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड पहले मैच में हल सिटी से हारी

मनोरंजन3 hours ago

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार अगले एक दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान