मनोरंजन
टोरंटो फिल्म फेस्ट 2020 के ब्रांड एंबेसडर्स में प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 45वें संस्करण के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वैश्विक हस्तियों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फिल्मकार अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। गौरतलब है कि यह आयोजन 10 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला है। प्रियंका ने टीआईएफएफ के साथ अपनी यात्रा के पलों के साथ एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे पूरे करियर के दौरान टीआईएफएफ एनईटी मेरे लिए कई फिल्मों के साथ एक दूसरे घर की तरह रहा है, क्योंकि एक कलाकार और निर्माता दोनों इस आयोजन से अपनी दुनिया की शुरुआत करते हैं।”
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “इससे भी अधिक इस आयोजन के सबसे असाधारण हिस्सों में से एक है सिनेमा के वे प्रशंसक, जो फिल्मों के जादू का जश्न मनाने के लिए एकत्र होते हैं, और जिन्होंने मुझे हमेशा बहुत प्यार से स्वीकार किया है। मैं इस साल एक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सेवा देने को लेकर गौरवान्वित हूं और मेरे लिए इसका बहुत ही मोल है, ऐसे में मैं इस रिश्ते को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।”
अन्य एंबेसडर्स में एवा डुवर्ने, डेरेन एरोनोफ्स्की, टाइका वाइटीटी, निकोल किडमैन, मार्टिन स्कॉर्सेसे, नादीन लाबाकी, अल्फोंसो क्वारोन, टांटू कार्डिनल, रिज अहमद, रियान जॉनसन, जेसन रीटमैन, इसाबेल हूपर्ट, क्लेयर डेनिस, एटम एगॉयन, विगैन मोर्टान , डेविड ओयेलोवो, लुलु वांग, रोजामुंड पाइके, सारा गैडोन और डेनिस विलेनुवे शामिल हैं।
मनोरंजन
न्यूयॉर्क में अनुपम खेर को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन’, जाहिर की खुशी

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने हिंदी नाटक कॉमेडी-ड्रामा शो ‘जाने पहचाने अनजाने’ के मंचन के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। हाल ही में उनका यह शो न्यूयॉर्क में हुआ, जहां दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया। अभिनेता ने यह भी बताया कि ‘टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड’ की ओर से उन्हें ‘सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन’ सम्मान मिला।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क शो की कुछ झलकियां भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने इस अचीवमेंट के बारे में बताया। अनुपम खेर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क ने उन्हें घर ले जाने के लिए यादें दीं। अभिनेता ने लिखा, “धन्यवाद न्यूयॉर्क।”
उन्होंने आगे लिखा, “‘जाने पहचाने अनजाने’ की एक यादगार शाम के लिए आपका शुक्रिया। आप इतनी बड़ी संख्या में आए, आपने हमें ढेर सारी तालियां और प्यार दिया। हमारी कर्टेन कॉल की ये झलकियां उस खुशी को थोड़ा सा दर्शाती हैं, जो हमें मंच पर महसूस हुई। न्यूयॉर्क हमेशा से मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। मेरे लिए यह शो बहुत अहम था और आपकी गर्मजोशी ने इसे और भी खास बना दिया।”
अभिनेता का कहना है कि शो खत्म होने के बाद आखिरी में दर्शकों से मिले प्यार ने उन्हें काफी भावुक कर दिया था। अभिनेता ने लिखा, “आखिरी बार झुककर सलाम करते समय दर्शकों से जो प्यार वापस मिलता है, वह बहुत भावुक कर देता है।”
अभिनेता ने बताया कि ‘टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड’ की तरफ से उन्हें वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन’ अवॉर्ड मिला। उन्होंने लिखा, “मुझे ‘टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड’ से भारतीय और वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन’ प्राप्त करके बहुत सम्मान महसूस हो रहा है। इस सर्टिफिकेट पर लिखे गए शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।”
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “इस सम्मान के लिए सुपरवाइज़र जेनिफर डेसेना, टाउन क्लर्क रागिनी श्रीवास्तव, काउंसिल सदस्य रॉबर्ट जे. ट्रोयानो जूनियर, एडवर्ड स्कॉट, डेनिस जे. वॉल्श, क्रिस्टीन लियू, यारोन लेवी और मैरियान डालीमोंटे और रिसीवर ऑफ टैक्सेस मैरी जो कॉलिन्स का दिल से धन्यवाद। इस शाम को संभव बनाने वाले आयोजक प्रिया और मेहबूब तथा सभी को धन्यवाद। हम आपके साथ एक कहानी साझा करने आए थे और आपने हमें घर ले जाने के लिए यादें दीं। बहुत सारा प्यार और आभार। जय हिंद।”
मनोरंजन
‘संजय दत्त ने बिल्कुल सच कहा’, ‘भारत में शांति नहीं’ वाले बयान पर सियासी घमासान

अभिनेता संजय दत्त के ‘भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती’ वाले बयान को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने संजय दत्त की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेता ने देश के मौजूदा हालात को लेकर जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है। वहीं, भाजपा नेता परिणय फुके ने संजय दत्त के बयान पर तीखा पलटवार किया।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ”संजय दत्त ने बिल्कुल सच कहा है। भाजपा के शासन में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। संजय दत्त ने बयान के जरिए केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों को अवगत कराया है। सरकारों को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए और देश व राज्यों में बढ़ रही गुंडई को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।”
वहीं, भाजपा नेता परिणय फुके ने संजय दत्त पर बेहद तीखा हमला बोला। फुके ने कहा, ”मुझे लगता है कि संजय दत्त अपना होश खो चुके हैं, और शायद उन्हें पाकिस्तान या यरवदा जेल में शांति महसूस हो रही है। उनकी उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि उन्हें अब आराम करना चाहिए और शांति पाने के लिए चार धाम यात्रा करनी चाहिए। अगर उन्हें यहां भारत में शांति नहीं मिल रही है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।”
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी संजय दत्त की टिप्पणी से असहमति जताई। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि संजय दत्त का बयान सही नहीं है। पूरे देश को पता है कि भारत में शांति है और देश बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत आज रुकने या थकने वाला देश नहीं है। आजादी के बाद देश ने काफी संघर्ष किया है। यह सभी का अपना देश है और इसे संभालकर रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा, ”हर मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है। देश में रहने वाले लोग अपने देश को लेकर खुश हैं और सभी को मिलकर देश को आगे ले जाने की कोशिश करनी चाहिए।”
दरअसल, संजय दत्त शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ में गांधी जयंती के मौके पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में संजय दत्त ने कहा , ”इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आए।”
संजय दत्त के इस बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके बयान को देश के मौजूदा हालात और सरकार पर टिप्पणी के तौर पर देखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि अभिनेता आखिर किस दौर की शांति की बात कर रहे हैं और उनके बयान का इशारा किस तरफ है? विवाद बढ़ने पर संजय दत्त को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा मकसद कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका मकसद मजाकिया माहौल बनाना था। इसके पीछे की भावना ‘मुन्नाभाई’ की ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया।”
मनोरंजन
‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता गौतम गुलाटी और अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। प्रियंका चाहर चौधरी के ‘फॉल’ से ठीक पहले टावर में दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
शुरुआत प्रियंका और गौतम के बीच एक असहमति से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला आमने-सामने की लड़ाई में बदल गया।
बात जब रेड रूम तक पहुंची तो गौतम ने प्रियंका को सामने रखते हुए बताया कि आखिर उन्होंने उनका नाम क्यों लिया। गौतम ने कहा, ”मैं इज्जत करने वाला इंसान हूं। मुझे ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, जो एक ही समय में अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। जिन्हें बात करने की तमीज नहीं, जो अपने सीनियर्स से बदतमीजी करते हों और फिर उन्हीं लोगों की तारीफ करते हों।”
उन्होंने आगे कहा, ”मैंने जो अगली चीज देखी, उससे मेरा भरोसा एक बार फिर टूट गया। वो बार-बार उसके गले मिल रही थी, उसके साथ हंस रही थी और उस इंसान की तारीफ कर रही थी, जिसने इतने सारे लोगों के सामने मेरी बेइज्जती की थी।”
गौतम ने जब इस मुद्दे पर बाद में बात करने के लिए कहा, तो प्रियंका ने साफ कर दिया कि वह पूरे सीजन उनके साथ बात नहीं करना चाहतीं। गौतम को झूठा बताते हुए प्रियंका ने ऊंची आवाज में कहा, ”तुमने जो कुछ भी कहा, वो झूठ था। तुम झूठे हो गौतम गुलाटी… अब आ जाओ मैदान में।”
प्रियंका की ऊंची आवाज को लेकर गौतम के कहा कि आप चिल्लाए नहीं। इसपर प्रियंका ने पलटकर कहा, ”तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की को बर्दाश्त नहीं कर सकते, यही तुम्हारा ग्राफ है।”
गौतम ने प्रियंका के रवैये पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद को हीरोइन मानती हैं तो उन्हें उसी तरह व्यवहार भी करना चाहिए। गौतम के इस बयान के बाद दोनों के बीच तीखी बहस और ज्यादा बढ़ गई।
‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 को बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
