Connect with us
Wednesday,17-June-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

योग का अभ्यास मुझे सबसे अधिक केंद्रित, संतुलित और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस कराता है : दीपिका पादुकोण

Published

on

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दुनिया को मानसिक स्वास्थ्य के बारे बताने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। उनका कहना है कि मानसिक बीमारी हमेशा गंभीर नहीं होती है। अभिनेत्री अब एक योग अभियान, योगा मेक स्पेस में काम कर रही है, जो मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के इर्द-गिर्द घूमती है। दीपिका एडिडास को साथ जुड़ गईं हैं।

अपने जीवन में योग के महत्व के बारे में साझा करते हुए, वैश्विक भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आईएएनएस लाइफ से बात की।

आपने योग का अभ्यास कब शुरू किया?

दीपिका: मैंने करीब दो साल पहले योग का अभ्यास करना शुरू किया था। लगभग उसी समय, मुझे एक फिल्म भी ऑफर की गई जिसमें मुझे एक योग प्रशिक्षक की भूमिका दी गई। संक्षेप में, यह पेशेवर आवश्यकता के साथ मिश्रित एक आंतरिक कॉलिंग थी जिसने अंतत: मुझे सही प्रशिक्षक की तलाश करने और अपनी योग यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित किया।

प्रकृति और योग के अभ्यास के बीच क्या संबंध है?

दीपिका: योग की खूबी, इसके असंख्य लाभों के अलावा, यह है कि आप इसका अभ्यास पूरी तरह से किसी भी स्थान पर, दुनिया के किसी भी हिस्से में कर सकते हैं। हम अक्सर आत्मनिर्भर होने की बात करते हैं। योग एक ऐसा अभ्यास है। आपको बस अपने दिमाग और अपने शरीर की जरूरत है।

योग का अभ्यास करने के लाभों के बारे में आपके क्या विचार हैं?

दीपिका: पिछले कुछ वर्षों में मैं कई तरह के वर्कआउट, एक्सरसाइज और प्रैक्टिस से रूबरू हुई हूं। हालांकि, योग का अभ्यास मुझे सबसे अधिक केंद्रित, संतुलित और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस कराता है। मैं अंदर से जीवित और जुड़ा हुआ महसूस कर रही हूं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने योग के अलावा किसी अन्य अभ्यास में कभी अनुभव नहीं किया है।

आपके लिए ‘मेक स्पेस’ का क्या मतलब है?

दीपिका: एडिडास के योगा मेक स्पेस ने मुझे न केवल फिटनेस के बारे में बात करने का मौका दिया है बल्कि यह मुझे मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करने का मौका भी दे रहा है जिससे समाज अभी भी डरता है। जब मैं ‘मेक स्पेस’ शब्द सुनती हूं तो यह मुझे उन मुद्राओं की याद दिलाता है जिन्हें मैं एक मिनट के लिए के लिए करती हूं और जब आप सही मायने में ट्यून करते हैं, तो आप महसूस करते हैं कि आपका शरीर खुल रहा है और ऑक्सीजन आपके रक्तप्रवाह में प्रवाहित हो रही है। वह, मेरे लिए, मेरे शरीर के भीतर जगह बना रहा है।

आपकी पसंदीदा योग मुद्राएं

दीपिका: अगर मुझे किसी एक को चुनना होता, तो ‘मलासन’ मेरा पसंदीदा आसन होता। एक हिप ओपनर जो मुझे ऐसा महसूस कराता है जैसे मेरे चक्र संरेखित हैं।

फिल्मी खबरे

’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

Published

on

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”

अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।

एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Published

on

मुंबई, 11 जून: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है।

इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।

पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है। इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं।

फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है। गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं। इसी दौरान रवीना टंडन की एंट्री होती है।

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की वास्तविक जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है।

यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘ आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Published

on

मुंबई, 10 जून: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ नेपाल में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आयुष्मान, ताहिरा और उनके बच्चे प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली तस्वीर में आयुष्मान और ताहिरा नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में ताहिरा हरे-भरे नजारों में आनंद लेती नजर आ रही हैं, तो कुछ में वे अपने आयुष्मान बच्चों के साथ लुत्फ उठा रहे हैं।

ताहिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कैरोसेल की आखिरी तस्वीर वही है, जिसे हर कोई सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है और नौवीं तस्वीर लेने से पहले कैमरे के लेंस को साफ करने की जरूरत थी।”

ताहिरा और आयुष्मान की वैकेशन की तस्वीरें फैंस समेत सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “खूबसूरत नारी।” अभिनेत्री ऐश्वर्या सुष्मिता ने लिखा, “फिर भी धुंधली तस्वीर ही सबसे खूबसूरत लगती है।”

ताहिरा कश्यप भले ही आयुष्मान खुराना की पत्नी के नाम से पहचानी जाती हैं, लेकिन वे एक भारतीय लेखिका, फिल्म निर्माता और स्तन कैंसर जागरूकता पैरोकार भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड’ और ‘द 12 कमांडमेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमन’ शामिल हैं। इसके अलावा ताहिरा ने शॉर्ट फिल्में जैसे ‘टॉफी’ (2018) और ‘पिन्नी’ (2020) बनाई हैं। उन्होंने फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ (2024) का भी निर्देशन किया है।

फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो मध्यमवर्गीय महिलाओं और किशोरियों के सपनों, चुनौतियों और जीवन के अनुभवों को दर्शाती है। इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें टीनेज लड़कियों के पीयर प्रेशर, करियर-ओरिएंटेड महिलाओं की उलझनों और पितृसत्तात्मक समाज की रूढ़ियों को रेखांकित किया गया है। फिल्म में सभी मुख्य महिला पात्रों का उपनाम ‘शर्मा’ है, जो अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि से आती हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार14 minutes ago

स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान

अपराध16 minutes ago

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर ने महिला की गला घोंटकर हत्या की

राजनीति19 minutes ago

शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों की दिल्ली में बुलाई अहम बैठक

मनोरंजन17 hours ago

‘कावाला’ गाने में अपने काम से खुश नहीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- ‘मैं इससे बेहतर कर सकती थी’

खेल18 hours ago

ईरान के कोच ने फीफा, अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- हमें तुरंत जाने के लिए कहा गया

अपराध19 hours ago

मुंबई : अंधेरी में 60 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के गहने चोरी का ड्रामा करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई : मानसून से पहले बीएमसी की हेल्पलाइन ‘माई बीएमसी मार्ग सिस्टम’ शुरू, गड्ढे भरने पर खास ध्यान

खेल20 hours ago

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

राजनीति20 hours ago

चुनाव से पहले हिंसा भड़काने के मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ

मनोरंजन20 hours ago

राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है : अरशद वारसी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार5 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान