राजनीति
पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी लोग खजाने पर रखते हैं नजर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। प्रधानमंत्री सोनभद्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे अनेक जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं।
कहा कि भारत का सामथ्र्य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। आप उनको लूटने देंगे यह आपके हक के पैसे हैं। सोनभद्र से निकला पैसा यहां के विकास के लगाना जरूरी कर दिया। मिनरल फंड से राज्यों को 50 हजार करोड़ मिलना तय हुआ है। एक बड़ी राशि सोनभद्र को मिली है। घर, सड़क खेत और खदान के श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ा गया है। श्रमिकों को सुविधा पहुंचाना आसान हो गया है। माफिया लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। कब्जा माफिया का दाना पानी बंद करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गांव के घर और जमीन की घरौनी आपको सौंपी जा रही है। ताकि आपकी जमीन न कब्जा हो। स्वामित्व योजना में घरौनी मिली तो कोई आपका घर जमीन कब्जा नहीं कर सकेगा। आजादी और विकास में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। जनजातीय सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान दी है। बिरसा मुंडा के जन्मदिन को मनाने के साथ जनजातीय संग्रहालय बनाया जा रहा है।
कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोगों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। यूपी के लोग क्या ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं, भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया चौंक जाती है।
मोदी ने कहा कि परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। आपके जिले में आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने को मजबूर किया है। आपको पीछे रखा, ऐसे लोगों को माफ मत करना। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते।
कहा कि आपको पक्का घर देने का मोदी का इरादा भी पक्का है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं, जो बचे हैं उनको दस मार्च के बाद योगी सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम किया जाएगा। पक्का घर चार दीवारें नहीं बल्कि कल्पना साफ है, जिसमें नल से जल पहुंचे। यह अभियान भी तेज गति से चलाएंगे। इन दोनों योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ का योगदान किया गया है। पक्का घर और नल से जल पहुंचे यह काम किया जा रहा है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में पूरे राज्य के सभी पुलिस आयुक्तालयों और जिला पुलिस इकाइयों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
यह फैसला हाल ही में नागपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया, जहां डीजीपी ने कहा कि कानून लागू करने वाली पुलिस यदि खुद नियमों का पालन नहीं करेगी, तो आम नागरिकों में जागरूकता लाना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, पिछले दस वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में 35 से 40 प्रतिशत दोपहिया चालक शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हेलमेट का सही उपयोग सिर की गंभीर चोटों और मौत के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके बावजूद राज्य के अधिकांश जिलों में हेलमेट पहनने की आदत अभी भी कमजोर है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और नागपुर जैसे बड़े शहरों में जहां 80 प्रतिशत से अधिक दोपहिया चालक हेलमेट पहनते हैं, वहीं अन्य जिलों में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से भी कम है। नए आदेश के तहत अब ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(डी) के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर किसी पुलिसकर्मी की बिना हेलमेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है, तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उसकी सेवा पुस्तिका में भी दर्ज किया जाएगा, जिससे उसके करियर पर असर पड़ सकता है।
डीजीपी कार्यालय ने सभी इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट जल्द से जल्द मुख्यालय को भेजें। पुलिस विभाग के इस फैसले को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि जब पुलिस खुद नियमों का पालन करेगी, तो आम जनता भी हेलमेट पहनने के प्रति अधिक जागरूक होगी।
महाराष्ट्र
ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

मुंबई, 11 अप्रैल — ग्रांट रोड के स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक रेस्टोरेंट बार पर सफल छापा मारते हुए कथित अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।
पिछले कई दिनों से स्थानीय लोग मुंबई पुलिस और विभिन्न मीडिया संस्थानों से मदद की गुहार लगा रहे थे। निवासियों के अनुसार, “सेनोरिटा” नामक बार में रेस्टोरेंट की आड़ में अश्लील डांस करवाया जा रहा था। यह भी आरोप है कि बार में ग्राहकों को पीछे के दरवाजे से गुप्त रूप से प्रवेश और निकास दिया जाता था, और यह गतिविधियां पूरी रात चलती थीं।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इन गतिविधियों के दौरान भारी मात्रा में पैसों का लेन-देन होता था और केवल परिचित ग्राहकों को ही अंदर प्रवेश दिया जाता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई प्रेस ने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच को इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने डी.बी. मार्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले “सेनोरिटा बार” पर छापा मारा।
यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक तेजंकर, पुलिस निरीक्षक प्रशांत गावड़े और उनकी टीम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
छापेमारी के दौरान:
- 8 लड़कियों को मौके से रेस्क्यू किया गया।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है।
जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
महाराष्ट्र
रिक्शा और टैक्सी चालकों के परमिट और लाइसेंस के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता सरासर गलत है, पहले मराठी भाषा सिखाई जानी चाहिए: अबू आसिम

ABU ASIM AZMI
मुंबई: महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के परमिट और लाइसेंस के लिए मराठी ज़रूरी नहीं है। हर राज्य की अपनी भाषा होती है। यह ज़रूरी होनी चाहिए। लेकिन उससे पहले, अगर मराठी को ज़रूरी बनाना है, तो पहले मराठी सिखाने के लिए स्कूल खोलने चाहिए और जो लोग मराठी नहीं जानते उन्हें मराठी सिखानी चाहिए। हर देश अपनी भाषा बोलता है, तो राष्ट्रभाषा हिंदी कहाँ बोली जाएगी? इस देश के हर राज्य की अपनी भाषा है, जैसे महाराष्ट्र में मराठी, केरल में मलयालम, असम में असमिया, लेकिन किसी को कोई भी भाषा बोलने के लिए मजबूर करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप मराठी सीखना चाहते हैं, तो उन्हें किताबें दें, उन्हें क्लास दें, उन्हें मजबूर न करें। देश में बेरोज़गारी आम है। अगर कोई दूसरे राज्य से मुंबई और महाराष्ट्र आता है, तो उसे गुज़ारा करने का अधिकार है। लेकिन, सिर्फ़ मराठी को ज़रूरी बनाने की शर्त लगाना सही नहीं है। रोज़गार के मौके देना भी ज़रूरी है। अगर राज्य में मराठी को ज़रूरी दर्जा है, तो इस भाषा को सिखाने के लिए क्लास दी जानी चाहिए। मराठी के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे राज्य की इमेज भी खराब होती है क्योंकि मराठी न जानने वाले लोगों के साथ कई बार हिंसा हो चुकी है। इसलिए ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए और ऐसे हालात को रोकने के लिए उन्हें राज्य की भाषा सिखाई जानी चाहिए और फिर उन्हें लाइसेंस और परमिट दिए जाने चाहिए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
