Connect with us
Friday,18-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

सिर्फ आईसीसी को भरोसा, इस साल टी20 विश्व कप होना संभव

Published

on

ICC

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गुरुवार को हुई बैठक में एक बार फिर टालमटोली देखी गई चाहे मुद्दा चेयरमैन शशांक मनोहर के उत्तराधिकारी चुनने का हो या इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप का। आईसीसी की इस ‘रुको और इंतजार करो’ की नीति से बीसीसीआई ज्यादा प्रभावित नहीं है।

बैठक के बाद आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने आईएएनएस से कहा कि चेयरमैन पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। जहां तक टी-20 विश्व कप के भविष्य की बात है तो सदस्य ने कहा कि जल्दी क्या है।

सामान्य स्थिति में इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बीसीसीआई के लिए टी-20 विश्व कप प्राथमिकता है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण यह नहीं होता है तो भारतीय बोर्ड आईपीएल-13 का आयोजन कराना चाहता है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देरी की रणनीति के बयान तब ज्यादा मायने नहीं रखते हैं, जब यह सिर्फ क्रिकेट आस्ट्रेलिया से ही नहीं, बल्कि आईसीसी की वित्तीय और वाणिज्य मामलों की समिति के अध्यक्ष एहसान मनी की तरफ से आते हैं।

अधिकारी ने कहा, “चयन प्रक्रिया में देरी और टी-20 विश्व कप को लेकर फैसला न ले पाने जैसी चीजें बताती हैं कि आईसीसी में नेतृत्व करने वालों के पास कड़े फैसले लेने की क्षमता नहीं है। आईसीसी के शीर्ष नेतृत्व को यह बताना होगा कि वह फैसला लेने में देरी क्यों कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनके अलावा पूरे विश्व को पता है कि मौजूदा कार्यक्रम में विश्व कप का आयोजन संभव नहीं है।”

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल न साफ कर दिया है कि बीसीसीआई टी-20 विश्व कप पर आईसीसी के फैसले के बाद ही आईपीएल पर विचार करेगी।

उन्होंने कहा, “हम सितंबर-अक्टूबर की विंडो को देख रहे हैं लेकिन यह टी-20 विश्व कप और एशिया कप के स्थगन पर निर्भर है।”

मनी ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन इर्ल एडिंग्स ने पहले ही साफ कह दिया है कि इस साल टूर्नामेंट का आयोजन करना हकीकत नहीं लगता, या काफी मुश्किल है।

उन्होंने कहा था, “हमने इस पर काफी चर्चा की और हमें लग रहा है कि इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। आईसीसी को 2021 और 2023 में भी विश्व कप कराने हैं। इसलिए हमारे पास एक साल का गैप है जहां हम इस विश्व कप को एडजस्ट कर सकते हैं। भगवान न करे कि अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान बीमार पड़ गया या किसी को कुछ हो गया तो इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और विश्व क्रिकेट में इसे लेकर पैनिक हो जाएगा, हम इस तरह का जोखिम नहीं ले सकते।”

टी20 विश्व कप इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना प्रस्तावित है।

खेल

‘अच्छा सीजन रहा तो देर रात तक जागना सार्थक होगा,’ भारतीय फैंस पर अलेक्जेंडर इसाक

Published

on

अलेक्जेंडर इसाक ने 2026-27 सीजन की शानदार शुरुआत की है। लिवरपूल के इस स्ट्राइकर ने प्रीमियर लीग के चार मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं। इससे पहले एनफील्ड में चोटों से प्रभावित अपने डेब्यू सीजन के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है।

‘जियोहॉटस्टार’ पर बात करते हुए, लिवरपूल के स्ट्राइकर ने क्लब के बारे में अपनी राय रखी कि उन्हें क्या चीज सबसे अच्छी लगी, कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया, और स्पेन और जर्मनी की लीगों की तुलना में उन्हें प्रीमियर लीग कितनी अलग लगी।

अलेक्जेंडर इसाक ने बताया, “फैंस, क्लब के लिए उनका जुनून और समर्पण, वे क्लब से कितना प्यार करते हैं और उसे कितना सपोर्ट करते हैं, यह देखना वाकई बहुत अच्छा रहा है।”

स्वीडन से लिवरपूल तक के अपने सफर के सबसे मुश्किल हिस्से के बारे में इसाक ने कहा, “शायद शुरुआती दिन ही सबसे मुश्किल थे, कम उम्र में अपनी जगह बनाना। इसलिए, कई चुनौतियां थीं, और आज मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचने का सफर लंबा रहा है। हां, यह एक लंबा सफर रहा है जिसमें रास्ते में कई चुनौतियां आईं।”

प्रीमियर लीग और स्पेन व जर्मनी में खेली गई अन्य लीगों के बीच अंतर के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर लीग का अपना स्टाइल और अपना फुटबॉल कल्चर होता है। जाहिर है, प्रीमियर लीग ज्यादा फिजिकल और तेज रफ्तार वाली है, जबकि स्पेन में शायद खेल थोड़ा ज्यादा कंट्रोल वाला और टेक्निकल होता है।”

कप्तान वर्जिल वैन डाइक द्वारा उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताए जाने पर अलेक्जेंडर ने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जा सकती है। उम्मीद है कि हम सभी का सीजन अच्छा रहेगा। वैन डाइक लंबे समय से खेल रहे हैं, और सबसे प्रभावशाली बात यह है कि वे कितने शांत रहते हैं – चाहे बॉल उनके पास हो या न हो, जब वे डिफेंड कर रहे हों।”

भारत में लिवरपूल की लोकप्रियता को लेकर फुटबॉलर ने कहा, “बेशक, हम विदेशों से मिल रहे सभी सपोर्ट की सराहना करते हैं, क्योंकि हम समझते हैं कि समय हमेशा बहुत सुविधाजनक नहीं होता है। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमारा सीजन शानदार रहेगा, जिससे देर रात तक जागना सार्थक हो जाएगा।”

Continue Reading

खेल

ला लीगा: बारिश की वजह से लेवांटे और एथलेटिक के बीच मुकाबला स्थगित

Published

on

खराब मौसम और पिच की हालत की वजह से सियुतात डे वालेंसिया में होने वाले मैच को स्थगित करना पड़ा। लेवांटे यूडी और एथलेटिक क्लब के बीच समझौता होने के बाद, ला लीगा जल्द ही मैच की नई तारीख और किक-ऑफ टाइम की घोषणा करेगा।

ला लीगा क्लब ने एक बयान में कहा, “लेवांटे यूडी को इस निलंबन से हमारे सीजन टिकट होल्डर्स और फैंस को हुई किसी भी परेशानी के लिए बहुत खेद है।”

ओरिओल्स फील्ड एरिया में भारी बारिश और आंधी की वजह से फील्ड में पानी भर गया। ला लीगा और रेफरी टीम की जरूरी जांच के बाद, यह तय हुआ कि पिच मैच के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करती है, और इसलिए मैच को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

फैंस धीरे-धीरे एक सही तरीके से स्टैंड से निकलकर स्टेडियम के निचले हिस्सों में चले गए, जहां उन्होंने बारिश थमने का इंतजार किया और फिर सुरक्षित रूप से मैदान से निकल गए।

रद्द होने के बाद लेवांटे यूडी के स्पोर्टिंग डायरेक्टर, हेक्टर रोडास, मिक्स्ड जोन में मीडिया के सामने आए और बताया कि पिच पर क्या हुआ और उन वजहों के बारे में बताया जिनकी वजह से फुटबॉल खेलना नामुमकिन हो गया। उन्होंने हमेशा एथलीट और फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

एथलेटिक की टीम पहले से तय प्लान के मुताबिक बिलबाओ लौटेगी। इसलिए, शनिवार को सैन मैम्स (शाम 4.15 बजे) में डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ मैच तय समय पर होगा।

ला लीगा स्टैंडिंग में 14वें नंबर पर मौजूद लेवांटे, रविवार को 19वें नंबर पर मौजूद विलारियल से खेलने के लिए विला-रियल जाएगी।

बता दें कि एफसी बार्सिलोना कैंप नोउ में रेसिंग सैंटेंडर को 7-2 से हराने के बाद छह में से छह जीत के साथ ला लीगा में टॉप पर बना हुआ है।

Continue Reading

खेल

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Published

on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल का पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में होगी। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है। इससे पहले सभी पांच टीमों को मौजूदा स्क्वॉड में से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। डब्ल्यूपीएल 2027 का ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगा।

डब्ल्यूपीएल 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिलली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।

रिटेंशन विंडो खास तौर पर अहम होगी क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले अपनी टीमों का आकलन करेंगी। पांचों टीमों को बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंड विकल्पों में संतुलित कॉम्बिनेशन बनाना होगा, इसलिए सितंबर में लिए गए फैसले कोच्चि में एक महीने बाद उनकी रणनीति तय करेंगे। डब्ल्यूपीएल के पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं, जहां सिर्फ अनुभवी और विदेशी खिलाड़ियों ने ही अपनी छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि भारत की युवा प्लेयर्स ने भी दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने 10 मुकाबलों में कुल 17 विकेट निकाले थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बूते उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया और वह विमेंस एशिया कप 2026 में भी छाप छोड़ने में सफल रहीं। श्री चरणी ने भी अपनी घूमती गेंदों से खूब वाहवाही लूटी थी। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों पर हर फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार27 minutes ago

क्रिकेट टिकट की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास से 19 आरोपी पकड़े गए

व्यापार40 minutes ago

वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और डिफेंस में खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार46 minutes ago

हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया

व्यापार54 minutes ago

सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में कश्मीर ईओडब्ल्यू ने कुख्यात ठग को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र18 hours ago

मराठवाड़ा से सूखा खत्म करने का संकल्प, सात साल में गोदावरी बेसिन तक पहुंचाया जाएगा 70 टीएमसी पानी: सीएम फडणवीस

राजनीति19 hours ago

यूपीआई पर एमडीआर को लेकर कांग्रेस का हमला, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

अपराध19 hours ago

मोबाइल लूट गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 24 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

अंतरराष्ट्रीय समाचार19 hours ago

मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

व्यापार19 hours ago

भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद, सेंसेक्स 22 अंक टूटा तो निफ्टी में 0.23 प्रतिशत की बढ़त

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध2 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल2 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति4 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल4 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान