खेल
रोहित की फिटनेस को लेकर कुछ साफ नहीं : संजय मांजरेकर
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अभी तक स्थिति बिल्कुल भी साफ नहीं है। रोहित को आस्ट्रेलिया दौर पर तीनों में से किसी भी टीम में नहीं चुना गया था।
रोहित को हालांकि बाद में टेस्ट टीम में शामिल किया गया। उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।
रोहित को आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत रही थी, लेकिन बीसीसीआई अभी तक उनकी चोट को लेकर शांत है जबकि उसने बाकी के चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति को बता दी है।
पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल क्रिककास्ट से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा, “रोहित की फिटनेस को लेकर स्थिति बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है। मुझे भरोसा है कि बीसीसीआई का इस पर कोई स्टैंड होगा और इसी तरह रोहित का। लोगों को जब जानकारी नहीं मिलती है तो अटकलों का दौरा शुरू हो जाता है। इसलिए मुझे बिल्कुल नहीं पता है कि क्या चल रहा है।”
चोट के बाद हालांकि रोहित आईपीएल में मुंबई के लिए खेले भी। उन्होंने फाइनल में अर्धशतक जमाते हुए टीम को पांचवां आईपीएल खिताब भी दिलाया।
इसके बाद सोमवार को कप्तान विराट कोहली को पेतृत्व अवकाश की मंजूरी देते हुए बीसीसीआई ने रोहित को टेस्ट टीम में शामिल किया। कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद स्वदेश लौट आएंगे।
मांजरेकर को लगता है कि चार-पांच खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ियों की चोट या किसी और कारण के चलते आस्ट्रेलिया दौरे पर मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जब आस्ट्रेलिया जैसे लंबे दौरे के लिए टीम की घोषणा की जाती है तो हमें लगता है कि यह टीम खेलेगी। लेकिन जैसे-जैसे चीजें होती हैं हमें पता चलेगा कि दौरे के अंत तक जो खिलाड़ी भारत में हैं वो आस्ट्रेलिया में खेल रहे होंगे।”
उन्होंने कहा, “मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि अगर रोहित फिट हो जाएंगे तो वह खेलेंगे। सूर्यकुमार यादव को भी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर रिप्लसेमेंट के तौर पर मौका मिलेगा जैसा की आम तौर पर दौरे पर होता है।”
सूर्यकुमार ने इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 480 रन बनाए और टीम की जीत के सूत्रधार बने। उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम में शामिल न किए जाने को लेकर कई लोगों ने चयनसमिति की जमकर आलोचना की थी।
खेल
डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा, बांग्लादेश का हुआ नुकसान

वेस्टइंडीज ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है।
पहले टेस्ट में हार के साथ ही बांग्लादेश अब डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गया है। टीम को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, बांग्लादेश की हार के बाद भारतीय टीम एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें से चौथे नंबर पर आ गया है। भारत का जीत प्रतिशत 51.52 है। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत अब 47.62 हो गया है। वहीं, जीत के बावजूद वेस्टइंडीज आठवें पायदान पर बना हुआ है।
कैरेबियाई टीम का जीत प्रतिशत 26.92 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार है। कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 75 है जबकि न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। साउथ अफ्रीका 66.67 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।
पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की ओर से ब्रैंडन किंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि जॉन कैंपबेल ने 49 रनों का योगदान दिया। वहीं, केवम हॉज 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 52 रन नईम हसन ने बनाए।
वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके जबकि जोमेल वार्रिकान ने पहली इनिंग में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। इससे पहले, पहली इनिंग में बांग्लादेश की टीम 272 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 27 रनों की बढ़त मिली थी।
खेल
ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए मिलकर 20.5 ओवर में 112 रन जोड़े। कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, किंग और केवम हॉज ने इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य तक पहुंचाया। ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।
टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी 4 विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए। जेकर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने। हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। नईम 91 गेंदों का सामना करने के बाद 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए।
शोरिफुल इस्लाम 7 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान रोस्टन चेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं, जोमेल वार्रिकान ने 63 रन देकर 4 विकेट निकाले। चेज और वार्रिकान ने मिलकर दूसरी पारी में बांग्लादेश के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वार्रिकान ने पहली पारी में भी 5 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, एक विकेट शेमार जोसेफ ने चटकाया। इससे पहले, पहली पारी में बांग्लादेश ने 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
खेल
मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

पेड्रो अकोस्टा ने सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में हुए रोमांचक और बदलते मौसम वाले स्प्रिंट रेस में जीत हासिल की। सूखे और गीले ट्रैक की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं, चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मार्क मार्केज दूसरे स्थान पर रहे।
10 लैप की इस स्प्रिंट रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रेस के अंत में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन अकोस्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्क मार्केज को 0.578 सेकंड के अंतर से पछाड़ दिया। मार्को बेजेची तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एक समय रेस में सबसे आगे चल रहे आई ओगुरा पिछड़ गए और चौथे (पी4) स्थान पर रहे।
इस परिणाम के बाद, दूसरे स्थान पर रहने के कारण 9 अंक हासिल करने वाले मार्क मार्केज ने चैंपियनशिप में अपनी बढ़त को 19 अंकों तक पहुंचा दिया है। इस रेस में चौथे स्थान पर रहकर 6 अंक हासिल करने वाले बेजेची अब सात बार के मोटोजीपी चैंपियन मार्केज से 52 अंक पीछे हैं।
क्वालीफाइंग राउंड में अपने बड़े भाई को पीछे छोड़ने के बाद, एलेक्स मार्केज ने स्प्रिंट रेस की शुरुआत बढ़त के साथ की। वह रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन टर्न 14 पर फिसलने के कारण बाहर हो गए। इसके बाद ओगुरा को बढ़त मिल गई, जबकि शीर्ष चार राइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहा।
हल्की बारिश शुरू होने पर ‘व्हाइट फ्लैग’ दिखाया गया, जिसका मतलब था कि राइडर्स टायरों के लिए अपनी बाइक बदल सकते हैं। इकर लेकुओना, जोन मीर और फ्रेंको मोर्बिदेली ने अपनी बाइक बदली, जबकि मावेरिक विनालेज ने बाद में बाइक बदलने का फैसला किया।
रेस में जब 3 लैप बचे थे, तब अकोस्टा ने ओगुरा को पीछे छोड़ने के लिए हमला किया। ओगुरा ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद, हल्की गीली परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए ओगुरा को मार्केज और बेजेची दोनों ने पीछे छोड़ दिया।
इससे पहले, कलाई में फ्रैक्चर के कारण जॉर्ज मार्टिन को मलेशियाई जीपी वीकेंड के बाकी हिस्सों से बाहर होना पड़ा।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
