Connect with us
Saturday,31-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘पापा, आप बुरा आदमी कैसे बन सकते हैं’, ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

Published

on

साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच एक्टर ने फिल्म की तैयारी के दौरान अपने बेटे के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया।

यश ने बताया कि जब उनके बेटे को पता चला कि उनके पिता भगवान राम नहीं बल्कि रावण का किरदार निभाने वाले हैं, तो वह हैरान रह गया। बेटे के लिए यह समझना मुश्किल था कि उसके पिता कहानी में विलेन की भूमिका कैसे निभा सकते हैं।

यश ने बताया कि उनका बेटा जानता है कि उसके पिता कौन हैं लेकिन जब उसे रामायण की कहानी के बारे में पता चला तो वह काफी चौंक गया। बेटे ने उनसे कहा, ‘नहीं, आप तो बुरे आदमी हैं। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ इस पर यश ने उन्हें समझाया कि कहानी को सही तरीके से समझने के लिए उसके हर किरदार को दिखाना जरूरी है।

यश ने कहा, ”मुझे अपने बेटे को बैठाकर समझाना पड़ा कि इस कहानी में भगवान राम वह मुख्य किरदार हैं, जिन्हें आपको अपना आदर्श मानना चाहिए। हर किसी को राम के रास्ते पर चलना चाहिए। रावण भले ही शक्तिशाली और प्रभावशाली नजर आए लेकिन जिंदगी में सच्ची और स्थायी जीत तभी मिलती है, जब आप राम की तरह धर्म और सही रास्ते पर चलते हैं। मैंने उससे कहा कि थिएटर में तुम एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए तालियां बजा सकते हो लेकिन मेरे किरदार को अपना आदर्श मत समझना।”

यश ने बताया कि इसके बाद बेटे ने उनसे एक और सवाल किया, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। बेटे ने पूछा कि क्या कहानी के आखिर में रावण हार जाता है और उसकी मौत हो जाती है?

यश ने कहा, ”बेटे ने पूछा, ‘क्या फिल्म के आखिर में आपकी मौत हो जाती है? क्या आप हार जाते हैं?’ यह सवाल मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। जब मैंने इस फिल्म को साइन किया था, तब मेरे दिमाग में सिर्फ यह था कि मैं अपने दर्शकों को एक शानदार परफॉर्मेंस दूं। मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे अपने बेटे के ऐसे सवालों का सामना करना पड़ेगा। उसे यह समझाना कि एक्टर और उसके निभाए किरदार में फर्क होता है, मेरे लिए एक अलग ही अनुभव था।”

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय महाकाव्य पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी चर्चा है। फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश शामिल हैं। इनके अलावा, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दीपावली पर रिलीज होगा।

मनोरंजन

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर

Published

on

अभिनेता वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ अपनी मुलाकात की एक झलक साझा की है। इससे दोनों अभिनेताओं के बीच किसी भी तरह की प्रतिद्वंद्विता की अटकलों पर विराम लग गया है।

वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे खुद, सिद्धार्थ और कियारा नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में कियारा एक मजेदार पोज देती हुई दिख रही हैं।

सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के बेबी बंप को छिपाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, “बहस जरूर हुई है, लेकिन मेरे भाई के साथ कभी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं रही। मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद, भाभी जी।”

वरुण और सिद्धार्थ ने करण जौहर की 2012 की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एक साथ कदम रखा था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में, इन तीनों अभिनेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफल करियर बनाया।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद वरुण और सिद्धार्थ ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अपने आपसी संबंधों के बारे में बात की है।

साल 2023 में, दोनों फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ नजर आए थे। वहां उन्होंने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वे इतने सालों तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं।

वरुण के कियारा के साथ भी अच्छे संबंध हैं। दोनों ने 2022 की फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में एक साथ काम किया था।

निजी जीवन की बात करें तो, सिद्धार्थ और कियारा जुलाई 2025 में अपनी पहली संतान, एक बेटी के माता-पिता बने थे।

इस जोड़े ने 7 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी बेटी साराया छोटे बच्चों के मोज़े पकड़े हुए नजर आ रही थी।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमें एक बार फिर सबसे बेहतरीन तोहफा मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।” वहीं, वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल जून 2024 में अपनी बेटी लारा के माता-पिता बने थे।

Continue Reading

मनोरंजन

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

Published

on

फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें पहली ही फिल्म से दर्शकों का प्यार मिल जाता है लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं होता। इलियाना डिक्रूज भी ऐसी ही अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में हिंदी सिनेमा में भी अपनी जगह बनाई।

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘बर्फी’ में काम करने के बाद उनकी पहचान देशभर में हो गई। हालांकि, कैमरे के सामने आने से पहले इलियाना मॉडलिंग को लेकर भी सहज नहीं थीं। उन्हें शुरुआत में इस दुनिया में कदम रखने से डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस काम के लिए तैयार किया और पहली ही फिल्म से अवॉर्ड जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रोनाल्डो डिक्रूज और मां समीरा डिक्रूज हैं। उनका परिवार मूल रूप से गोवा से जुड़ा है। जब इलियाना करीब 10 साल की थी, तब उनका परिवार गोवा चला गया। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में तीन भाई-बहन हैं। इलियाना का बचपन सामान्य तरीके से बीता और उस समय उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था।

इलियाना की मॉडलिंग में एंट्री भी एक दिलचस्प घटना के बाद हुई। उनकी मां जिस होटल में काम करती थीं, वहां के एक मैनेजर ने इलियाना को देखा और उनकी मां को मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरुआत में इलियाना कैमरे के सामने आने में सहज नहीं थीं। साल 2003 में उनका पहला मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार किया गया था लेकिन उन्हें वह बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने बाद में इसे अपना खराब अनुभव बताया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कुछ फोटोशूट और रैंप शो किए। धीरे-धीरे उन्हें विज्ञापनों में काम मिलने लगा।

मॉडलिंग के दौरान इलियाना को तेलुगु फिल्म ‘देवदासु’ में काम करने का मौका मिला। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उस समय उनकी उम्र करीब 17 साल थी। फिल्म में उन्होंने भानुमति का किरदार निभाया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें राम के साथ उनकी जोड़ी दिखाई दी थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और इलियाना की एक्टिंग की भी तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर साउथ का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। पहली ही फिल्म से सम्मान मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

इसके बाद इलियाना ने तेलुगु सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया। ‘पोकीरी’, ‘जलसा’, ‘किक’ और ‘जुलाई’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। महेश बाबू, पवन कल्याण, रवि तेजा और अल्लू अर्जुन जैसे कलाकारों के साथ काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2012 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘ननबन’ में भी काम किया।

इलियाना के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2012 में आया, जब उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा थे। फिल्म में उन्होंने श्रुति घोष का किरदार निभाया था। यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जिसकी जिंदगी में प्यार और रिश्तों को लेकर कई मुश्किलें आती हैं। फिल्म में इलियाना का किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में अहम था।

इलियाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘बर्फी’ के लिए हां कहना उनके लिए आसान नहीं था। वह गोवा की लड़की थीं और फिल्म में उन्हें 1970 के दशक की बंगाली लड़की का किरदार निभाना था। उन्हें लगता था कि शायद वह इस भूमिका को ठीक से नहीं निभा पाएंगी। हालांकि, निर्देशक अनुराग बसु को उन पर पूरा भरोसा था। फिल्म का पहला शॉट भी उनके लिए आसान नहीं था। ट्रेन में फिल्माया गया वह सीन उनका पहला शॉट था, जिसमें रणबीर कपूर का किरदार उन्हें देखता है। इलियाना ने बताया था कि वह उस समय काफी घबराई हुई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

‘बर्फी’ के बाद इलियाना ने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘मुबारकां’, ‘बादशाहो’, ‘रुस्तम’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों में काम किया। अक्षय कुमार के साथ ‘रुस्तम’ और अजय देवगन के साथ ‘रेड’ में उनके काम को भी दर्शकों ने पसंद किया। साल 2024 में वह ‘तेरा क्या होगा लवली’ और ‘दो और दो प्यार’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

निजी जिंदगी की बात करें तो इलियाना ने 2023 में माइकल डोलन से शादी की। इसी साल अगस्त में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा। जून 2025 में वह दूसरी बार मां बनीं और उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ’

Published

on

अभिनेता आर. माधवन एक बार फिर हॉरर जॉनर में नजर आने वाले हैं। ’13बी’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को डर का एहसास करा चुके माधवन अब फिल्ममेकर विशाल फुरिया के साथ एक नई हॉरर फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर विशाल का कहना है कि उनके मन में लीड रोल के लिए माधवन के अलावा किसी दूसरे अभिनेता का नाम कभी आया ही नहीं। वह माधवन को फिल्म ’13बी’ का असली हॉरर स्टार मानते हैं।

विशाल फुरिया ने कहा, ”माधवन हमेशा से मेरी पहली और इकलौती पसंद थे। मुझे बेहद खुशी है कि वह इस फिल्म से जुड़ गए हैं और उन्होंने फिल्म की दुनिया को समझना भी शुरू कर दिया है। वह कल्ट क्लासिक भारतीय हॉरर फिल्म ’13बी’ के असली ओजी हॉरर स्टार हैं। यह मेरी अब तक की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हॉरर को लेकर उनका विश्वास, अनुभव और गंभीर समझ बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। इस फिल्म के लिए उनसे बेहतर अभिनेता के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था।”

विशाल ने माधवन के अनुभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी लंबे समय से काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका इस फिल्म का हिस्सा बनना खास है। हम भारतीय हॉरर सिनेमा में ऐसा कुछ बनाना चाहते हैं, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो। हम चाहते हैं कि दर्शक ऐसा डर महसूस करें, जो उनकी रूह तक उतर जाए।

इस हॉरर फिल्म को रोहित रंजन अपने बैनर फ्रॉस्टलिट प्रोडक्शन लिमिटेड के तहत प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बता दें कि विशाल फुरिया हॉरर जॉनर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने मराठी फिल्म ‘लपाछपी’ से इस जॉनर में काम शुरू किया था। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मां’ भी रिलीज हुई, जिसमें काजोल लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में विशाल ने कैमियो भी किया था।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन8 minutes ago

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर

मनोरंजन16 minutes ago

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

मनोरंजन60 minutes ago

‘पापा, आप बुरा आदमी कैसे बन सकते हैं’, ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

राजनीति1 hour ago

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को दी 5 सवालों की चुनौती, पूछा- जब ज्ञानेश सीईसी नहीं थे, तो कांग्रेस को कैसे मिली हार

मनोरंजन1 hour ago

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ’

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

अयोध्या दीपोत्सव में डिजिटल आस्था की रोशनी, ‘श्री मंदिर’ ऐप से प्रज्वलित होंगे एक लाख दीप

व्यापार4 hours ago

धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

व्यापार4 hours ago

एआई पर ज्यादा खर्च से मेटा की रेटिंग पर संकट, एसएंडपी ने ‘आउटलुक’ को किया निगेटिव

अपराध4 hours ago

महाराष्ट्र: पालघर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो सगे भाई गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रुझान