Connect with us
Thursday,19-March-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

पूर्वोत्तर भारत के पहले निजी विश्वविद्यालय को मिली एनएएसी की मान्यता

Published

on

पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले निजी विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम), को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) ने ‘ए ग्रेड’ की मान्यता रेटिंग से नवाजा है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

यूएसटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय को खुले हुए केवल 8 साल हुए है और उसे एनएएसी की मान्यता मिल गई है, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है। एनएएसी देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों का आकलन कर उन्हें मान्यता देता है और विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन 7-बिंदु पर करता है।

अपने प्रयास में विश्वविद्यालय का समर्थन करने के लिए मेघालय सरकार को धन्यवाद देते हुए, यूएसटीएम के चांसलर महबूबुल हक ने कहा कि पांच साल का मूल्यांकन छात्रों के पांच सफल बैचों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि एनएएसी की टीम ने यूएसटीएम की कार्यो की सराहना की, जिसमें इसकी पे बैक नीति और गांवों को अपनाना शामिल है।

यूएसटीएम के एक बयान में कहा गया है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने विश्वविद्यालय को एनएएसी मान्यता प्राप्त करने के लिए बधाई दी।

यूएसटीएम के अधिकारियों ने कहा कि केवल एक कंप्यूटर और चार छात्रों के साथ, निजी विश्वविद्यालय ने अपनी यात्रा शुरू की और अब संस्थान में सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों से लगभग 6,000 छात्र हैं।

राजनीति

ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, ‘मुख्यमंत्री टेंशन में, इसलिए करती हैं गलत बयानबाजी’

Published

on

नई दिल्ली, 19 मार्च : आईपैक छापेमारी मामले में दखलअंदाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी टेंशन में हैं और इसलिए गलत बयानबाजी करती हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को मिदनापुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “टीएमसी हमसे (भाजपा) से लड़ नहीं पाती है, इसलिए बार-बार चुनाव आयोग जाती है। यही लोग चुनाव आयोग को गाली देते हैं, काला झंडा दिखाते हैं और अब दिलीप घोष से लड़ने के लिए टीएमसी के आयोग के पैरों में पड़ते हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वे सामने आएं।”

आईपैक मामले में दिलीप घोष ने कहा कि मामला अदालत में चल रहा है। वहां उसे चलने दीजिए। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गलत बयानबाजी कर रही हैं, क्योंकि वे टेंशन में हैं। उन्होंने आगे कहा, “बंगाल की जनता ने टीएमसी का शासन देख लिया है। वे भाजपा को चुनेंगे। जिस तरह कांग्रेस और माकपा का हाल हुआ, टीएमसी का उससे भी बुरा हाल होगा। इस चुनाव से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है।”

इसी बीच, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह देश में पहली घटना होगी, जब ईडी ने किसी गंभीर मामले में छापा मारा और उस स्थल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गईं और अपने साथ फाइल समेटकर ला रही थी, पूरे देश ने देखा। उन्होंने जिस तरह के बयान दिए, वे किसी मुख्यमंत्री का अच्छा आचरण नहीं था।”

संजय सरावगी ने आगे कहा, “उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया। बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों के खिलाफ मुख्यमंत्री का आचरण अमर्यादित है। ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की है, जो बिल्कुल सही है। ईडी संवैधानिक संस्था है और वह अपनी कार्रवाई कर रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां खुद अधिकारियों के साथ पहुंची और फाइलें लेकर आईं। यह बिल्कुल गलत था।”

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “बंगाल में टीएमसी की कथित गुंडागर्दी की समीक्षा करते हुए, स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि वहां ‘जंगल राज’ जैसी स्थिति बनी हुई है। यह कहा जा रहा है कि ऐसी अराजकता कानून और संविधान से ऊपर उठती जा रही है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई बांद्रा बीकेसी पासपोर्ट ऑफिस में बम की धमकीतलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ या विस्फोटक नहीं मिला। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Published

on

मुंबई: बांद्रा बीकेसी में बम की धमकी मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मुंबई के बीकेसी में पासपोर्ट ऑफिस में 19 साइनाइड बम रखे होने की जानकारी वाला ईमेल मिलने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। इस ईमेल की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद बम डिस्पोजल और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंच गई। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में पासपोर्ट ऑफिस में बम की धमकी मिलने के बाद हंगामा मच गया। यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए दी गई थी। पासपोर्ट ऑफिस और टॉयलेट में साइनाइड से भरे 19 बम रखने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलने के बाद डर और दहशत फैल गई। धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि बम आज दोपहर 1.30 बजे फटेंगे। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंच गया। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और बम स्क्वाड ने तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। इसलिए पुलिस उस ईमेल की डिटेल्स ले रही है जिससे धमकी भेजी गई थी। मुंबई पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
तीन ईमेल ID पर धमकी भरे ईमेल
बुधवार को बीकेसी में पासपोर्ट ऑफिस को तीन धमकी भरे ईमेल मिले। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और टॉयलेट में रखे 19 साइनाइड बमों को दोपहर 1.30 बजे फोड़ने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे ईमेल Sourav_biswas21@hotmail.com, rpo.mumbai@mea.gov.in और rpo.mumbai@cpo.gov.in ईमेल एड्रेस पर मिले थे। इसके बाद सिक्योरिटी एजेंसियों और मुंबई पुलिस को तुरंत इन्फॉर्म किया गया। इन्फॉर्मेशन मिलते ही सिक्योरिटी एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया। बीकेसी पुलिस स्टेशन के सीनियर ऑफिसर, ATS की एक टीम और यूनिट 8 के ऑफिसर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे एरिया को कंट्रोल में लेकर जांच शुरू कर दी। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
एहतियात के तौर पर, बम डिस्पोज़ल और बम डिस्पोज़ल टीम ने पासपोर्ट ऑफिस की लॉबी, मेन एंट्रेंस, आने-जाने के रास्तों, इलाके के पेड़ों और झाड़ियों और आस-पास के सभी इलाकों की पूरी जांच की। अच्छी बात ये रही कि इस जांच में उन्हें कुछ भी संदिग्ध या आपत्तिजनक नहीं मिला। फिर भी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उनसे यह भी कहा गया है कि अगर उन्हें कहीं भी कुछ संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।
अक्सर नकली धमकी भरे ईमेल भी भेजे जाते हैं। ऐसे नकली ईमेल से डर का माहौल बनता है। इसे रोकने के लिए साइबर पुलिस ने ईमेल ID के बारे में और जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। पासपोर्ट ऑफिस के सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

राजनीति

‘राहुल गांधी के राजनीति करने का तरीका अभी अपरिपक्व’, कंगना रनौत के बचाव में आए बिहार भाजपा के नेता

Published

on

नई दिल्ली/पटना, 19 मार्च : बिहार भाजपा के नेताओं ने पार्टी सांसद कंगना रनौत का बचाव करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राजनीति करने का तरीका अपरिपक्व और लापरवाह है। महिलाएं उनके नेतृत्व में असहज महसूस करती हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी के वक्तव्य जो आते हैं, चाहे वह लोकसभा के अंदर हों या बाहर, उनका बातों में गंभीरता नहीं झलकती है। कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी उसके नेता हैं। उनकी बातों में गंभीरता नहीं झलकती है। उनका आचरण भी नेता प्रतिपक्ष जैसा नहीं है।”

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई में दर्जनभर देश शामिल हैं, तब भी उनका (राहुल गांधी) बयान देशहित में नहीं आता है। वे भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते हैं। उनका अमर्यादित वक्तव्य या आचरण होता है, वह बिल्कुल भी देशहित में नहीं है। इसलिए आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है, चाहे वह राज्यसभा के चुनाव हों या असम और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव। राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। कुछ जगह उनके विधायक अनुपस्थित थे।

संजय सरावगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी अपने नेताओं व विधायकों को संभाल कर नहीं रख सकते हैं। ये सब उनके खुद के आचरण के कारण हो रहा है।

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी के बारे में यह कहा गया है कि वे अभी भी परिपक्व नहीं हैं। उनके राजनीति करने का तरीका अपरिपक्व और लापरवाह माना जाता है। यही कारण है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और महिलाएं उनके नेतृत्व में असहज महसूस करती हैं।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी का धीरे-धीरे धरातल समाप्त करते जा रहे हैं।

इससे पहले, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर प्रश्न खड़े किए थे। कंगना रनौत ने कहा, “हम महिलाओं को बहुत ज्यादा देखकर असहज महसूस होता है। क्योंकि एकदम जैसे ‘टपोरी’ की तरह वो आते हैं और किसी को भी ‘ये तू ऐसे करके, तू तड़ाक कर’ कहते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे शूटिंग कॉल देते हैं।”

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय4 minutes ago

यूएन रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: बाल मृत्यु दर में भारी गिरावट, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

अंतरराष्ट्रीय26 minutes ago

अमेरिका के सामने एक ही समय में परमाणु शक्ति संपन्न देशों रूस और चीन को रोकने की चुनौती : पेंटागन

व्यापार37 minutes ago

पश्चिम एशिया में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले से कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल

राजनीति51 minutes ago

ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, ‘मुख्यमंत्री टेंशन में, इसलिए करती हैं गलत बयानबाजी’

महाराष्ट्र57 minutes ago

मुंबई बांद्रा बीकेसी पासपोर्ट ऑफिस में बम की धमकीतलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ या विस्फोटक नहीं मिला। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

12 अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरान से हमले रोकने की अपील की

राजनीति1 hour ago

‘राहुल गांधी के राजनीति करने का तरीका अभी अपरिपक्व’, कंगना रनौत के बचाव में आए बिहार भाजपा के नेता

राष्ट्रीय1 hour ago

आखिर क्यों मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी योजना लाई गई, प्रतुल शाह देव ने बताई बड़ी वजह

राष्ट्रीय2 hours ago

एसबीआई फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ करेगी सीबीआई

राष्ट्रीय2 hours ago

इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार2 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

खेल4 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

रुझान