Connect with us
Friday,06-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

निक्की बेला ने जॉन सीना को दी शादी की बधाई

Published

on

Nikki-Bella

अभिनेत्री और पूर्व रेसलर निक्की बेला ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड जॉन सीना को अक्टूबर में हुई उनकी शादी के लिए अब बधाई दी है। बेला ने ‘ऑल थिंग्स वेंडरपम्प’ पॉडकास्ट पर कहा, “मैंने उसे बधाई नहीं दी है। क्या ऐसा करने का नियम हैं? क्या मुझे करना चाहिए? क्या मुझे फूल भेजना चाहिए?”

फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार डैनियल ब्रायन से शादी करने वाली उनकी जुड़वां बहन ब्री ने कहा कि वह अपने पूर्व प्रेमी से संपर्क नहीं करना चाहती थी, जिसकी अब शादी हो चुकी है।

ब्री ने कहा, “हमें रिश्ते को खत्म किए हुए बहुत साल हो गए इसलिए हमने बधाई नहीं दी।” मेजबान लिसा वेंडरपम्प ने निक्की से कहा कि उसे शादी के लिए सीना को एक प्यारा सा संदेश भेजकर “इस सबसे बाहर निकलना चाहिए”।

तब निक्की ने कहा, “जॉन, आपको शादी की बधाई। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।”

बता दें कि 2017 में सगाई करने से पहले 2012 से निक्की और जॉन डेट कर रहे थे। लेकिन सगाई के अगले साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

मनोरंजन

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

Published

on

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म के वैश्विक स्तर पर रिलीज होने पर गर्व जताया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्वीडन के स्टॉकहोम में वह फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म के दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने पर सफलता की कामना की।

वीडियो में अनुपम ने कहा, “जय श्री राम। आज रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेरा सौभाग्य है कि गुरुवार शाम मैं स्वीडन के स्टॉकहोम में रामायण के प्रीमियर में शामिल हो रहा हूं।”

फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि भारतीय सिनेमा और हमारी संस्कृति को दुनिया भर में इतने बड़े मंच पर पेश किया जा रहा है। मुझे गर्व है कि मेरा किरदार जटायु फिल्म के मुख्य आकर्षणों में से एक है।”

अनुपम ने भगवान राम और रावण के चित्रण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कहानियों को इस तरह पेश किया जा रहा है कि वह दर्शकों के दिलों को छू रही हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं रामायण से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीशियनों, निर्माताओं, वितरकों और उन सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने इस महान फिल्म की सफलता में योगदान दिया है। आज हमारी फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो रही है। मैं आप सभी को रामायण की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। जय श्री राम सियावर रामचंद्र की जय! जय! जय!।”

अनुपम खेर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में महान गिद्ध राजा और दिव्य देवता जटायु को अपनी आवाज दी है। बहुप्रतीक्षित पौराणिक महाकाव्य भारतीय सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है।

Continue Reading

मनोरंजन

शंकर महादेवन से मिले डब्बू मलिक; पुरानी यादें हुईं ताजा, बोले- लाइफ एक फुल सर्कल की तरह है

Published

on

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर डब्बू मलिक ने हाल ही में दिग्गज गायक शंकर महादेवन के साथ मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कभी शंकर महादेवन ने उनके पहले टीवी शो में गाया था और आज वक्त ऐसा आया है कि उनका बेटा अरमान मलिक उन्हीं के साथ एक ही मंच पर परफॉर्म कर रहा है।

डब्बू मलिक ने इंस्टाग्राम पर शंकर महादेवन के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अपनी म्यूजिकल जर्नी का ‘फुल सर्कल’ मोमेंट बताया।

डब्बू मलिक ने लिखा, “लाइफ एक फुल सर्कल की तरह है। सोनी पर मेरा पहला टेलीविजन शो ‘हार्मनी’ था, जिसे मैंने ही म्यूजिक डायरेक्ट और कॉन्सेप्ट किया था। उस दिन शंकर महादेवन मेरे सबसे अहम सिंगर थे और यह उनका पहला टीवी परफॉर्मेंस था और बाकी सब इतिहास है। उन्होंने मेरे लिए रफी साहब, लता जी और कई दिग्गजों के गाने गाए थे। वो पल मेरी यादों में बसे हुए हैं और अब जब मेरा बेटा अरमान मलिक ने उनके साथ स्टेज पर एक जॉइंट कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, तो सारी यादें फिर से ताजा हो गईं। हमने ढ़ेर सारी बातें कीं, अपनी जिंदगी का सफर शेयर किया और बात करके बहुत मजा आया।”

बता दें कि डब्बू मलिक जाने-माने कंपोजर सरदार मलिक के बेटे और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। उन्होंने कंपोजर, सिंगर और एक्टर के तौर पर काम किया है। उनके म्यूजिक क्रेडिट्स में ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘आई प्राउड टू बी एन इंडियन’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

वह सिंगर्स और कंपोजर्स अरमान मलिक और अमाल मलिक के पिता भी हैं। अरमान मलिक एक सिंगर, सॉन्गराइटर और परफॉर्मर हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड वोकलिस्ट के तौर पर की थी और आगे चलकर इंडिया के जाने-माने प्लेबैक सिंगर्स में से एक बन गए। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई इंडियन और इंटरनेशनल भाषाओं के म्यूजिक में भी अपनी आवाज दी है।

Continue Reading

मनोरंजन

मीरा राजपूत का नाम सुनते ही करण जौहर ने करिश्मा कपूर को रोका, बोले-‘आगे कुछ मत कहना’

Published

on

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जब करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर को फोन लगाया। करिश्मा ने फोन तो उठा लिया लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बातचीत शो के सेट पर स्पीकर फोन के जरिए सब लोग सुन रहे हैं।

शुरुआत में वह करीना से नॉर्मल बातचीत करती रहीं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी आवाज करण जौहर और शो की टीम भी सुन रही है, वह हैरान रह गईं। इस दौरान उनकी बातचीत में कुछ ऐसा हुआ कि सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे।

दरअसल, शो के एक खास सेगमेंट में मेहमानों को कुछ मशहूर हस्तियों को फोन करना था और उनसे ‘हाय करण, इट्स मी’ कहलवाना था। ऐसा करने पर उन्हें पाइंट्स मिलने थे। इसी दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया। करीना ने उनसे पूछा कि क्या चल रहा है और वह क्या कर रही हैं?

इस पर करिश्मा ने बताया कि वह करीना का टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ देख रही हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंची थीं। करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा, ”मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं। सब कह रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है?”

मीरा राजपूत का नाम सुनकर करण जौहर ने बातचीत के बीच में दखल दिया और करिश्मा को रोकते हुए कहा, ”तुम ‘कॉफी विद करण’ पर हो, इससे आगे कुछ मत कहना।”

करण की बात सुनकर करिश्मा को एहसास हुआ कि उनकी बातचीत स्पीकर पर सब सुन रहे हैं। वह हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ”ओह नहीं, तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो बेबो?”

इस पूरे घटनाक्रम में करिश्मा का मीरा का नाम लेने का अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने मीरा का जिक्र कुछ इस तरह किया, जैसे वह अपनी बहन से उनके बारे में कुछ मजेदार बातें साझा करने वाली हों।

बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में पहुंची थीं। शाहिद और करीना एक समय रिश्ते में थे, ऐसे में मीरा का करीना के शो में पहुंचना लोगों के लिए दिलचस्प रहा। शो के दौरान मीरा ने शाहिद के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शाहिद को बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बताया। साथ ही पति और जीवनसाथी के रूप में भी उनकी तारीफ की।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन16 hours ago

‘रामायण’ की रिलीज पर अनुपम खेर ने जताया गर्व, बोले-भारतीय संस्कृति को मिला बड़ा मंच

व्यापार16 hours ago

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 20 बढ़ा, नेट प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपए के पार

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण अग्रिम रूप से किया जारी

अपराध16 hours ago

भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनीति16 hours ago

’14 से 114 मेडल की यात्रा आपके परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम’, पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के एथलीट्स को सराहा

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

अदाणी पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, यूरोपीय कंपनी इवोस का 2.56 अरब यूरो में किया अधिग्रहण

खेल17 hours ago

वेलिंग्टन में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? 2019 में मिली थी आखिरी जीत

खेल18 hours ago

बायर्न म्यूनिख के साथ बने रहेंगे हैरी केन, 2029 तक के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

खेल18 hours ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान, पुर्तगाल के लिए दागे सर्वाधिक गोल

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

राजस्थान में सड़क हादसों का कहर, अजमेर में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, नागौर में पिता-पुत्र की मौत

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

रुझान