महाराष्ट्र
वक्फ जमीन घोटाले पर ईडी की छापेमारी पर नवाब मलिक की सफाई, कहा मुद्दे को भटकाने की कोशिश है ये छापेमारी
पुणे के वक्फ बोर्ड की जमीन घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी की खबर के बीच राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई पेश की और कहा कि ईडी की जो छापेमारी ताबूत इनाम एंडोमेंट ट्रस्ट को लेकर छोपमारी हो रही है..उसका वक्फ बोर्ड के पास रजिस्टर है…ये छापेमारी वक्फ बोर्ड पर नहीं बल्कि ताबूत इनाम एंडोमेंट ट्रस्ट से जुड़े दफ्तरों पर हुई है..और जब से लोकशाही आघाड़ी सरकार बनी है..तब से वक्फ बोर्ड में काफी पारदर्शिता से काम हो रहा है..और इस मामले को लेकर 5 लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं..ईडी अगर चाहेगी तो सरकार उनका सहयोग करते हुए सारी जानकारियां उपलब्ध कराएगी…लेकिन कुछ चैनलों ने चलाया कि नवाब मलिक के घर तक ED पहुंच जाएगी.. अगर बताकर आएंगे तो स्वागत भी करेंगे..
वक्फ बोर्ड के कामकाज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मलिक ने ये भी कहा कि जहां भी कुछ गडबड़ी की शिकायते आती हैं..उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है..राज्य भर से ऐसे करीब 7 प्राथमिकी भी हाल ही में दर्ज की गई है..हमने चार्ज लेने के बाद 1995 वक्फ बोर्ड एक्ट लागू करवाया..जल्द ही चेयरमैन का चुनाव भी होने वाला है और सीओ की नियुक्ति भी की गई है..अगर ईडी चाहती है तो हम उन्हे वक्फ की 30 हजार से ज्यादा संस्थाएं है..वो देने के लिए तैयार हैं वो जांच करें..जो ऑपरेशन क्लीनअप हम चला रहे हैं.. उसमें हम भी सहयोग करेंगे..लेकिन ईडी को लखनऊ के वक्फ बोर्ड पर भी ध्यान देना चाहिए..जहां की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं…
मलिक ने ये भी कहा कि पिछले 30 से 35 दिनों से जो लड़ाई जो लड़ रहे हैं..दरअसल उससे भटकाने की कोशिश ये हो रही है..लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं…जल्द ही सारे कागजात लेकर जरूरत पड़ी तो ईडी के दफ्तर में भी जाउंगा..
आपको बता दे कि ये छापेमारी तब सामने आई है..जब नवाब मलिक लगातार राज्य के बीजेपी नेताओं और एनसीबी के एक अधिकारी पर हमलावर हैं..कई सवालों के जवाब तो किसी के पास नहीं है..कुछ मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं..देखते हैं आगे क्या होता है…
महाराष्ट्र
मुंबई में ‘देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार 2026’ संपन्न; डॉ. मयूर परिख सहित 12 पत्रकार सम्मानित

मुंबई | विश्व संवाद केंद्र, मुंबई द्वारा मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार’ शनिवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एम्फीथिएटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस वर्ष पुरस्कार का यह 26वां वर्ष था।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लोकनीति विशेषज्ञ और सुप्रसिद्ध लेखक श्री संदीप वासलेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज कंटीन्यूअस के संपादक डॉ. मयूर परिख सहित मीडिया जगत की 12 हस्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
“संस्कृति जहाँ है, वहाँ संघर्ष नहीं होता”
मुख्य अतिथि श्री संदीप वासलेकर ने अपने संबोधन में कहा, “सभ्यता का संघर्ष कभी भी सुसंस्कृत मानस और संस्कृतियों के बीच नहीं होता। जहाँ संस्कृति है, वहाँ संघर्ष की कोई जगह नहीं है। भारत की मूल संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर आधारित है, लेकिन वैश्विक स्तर पर कुछ माध्यमों द्वारा भारत के इस सर्वसमावेशक विचार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।”
सम्मानित हुए दिग्गज पत्रकार
समारोह में विभिन्न श्रेणियों के तहत निम्नलिखित पत्रकारों को गौरवर्णित किया गया:
• जीवन गौरव पुरस्कार: वरिष्ठ पत्रकार श्री गणेश उर्फ भाऊ तोरसेकर।
• वरिष्ठ पत्रकार श्रेणी: डॉ. मयूर परिख (संपादक, न्यूज कंटीन्यूअस), श्री मिलिंद बल्लाळ (ठाणे वैभव), श्री जितेंद्र दीक्षित (एनडीटीव्ही), और श्री राकेश त्रिवेदी (टाइम्स नाऊ नवभारत)।
• लेखन व रिपोर्टिंग: श्री गौरीशंकर घाळे (पुढारी) और श्री संजीव भागवत (सकाळ)।
• युवा पत्रकार: मनश्री पाठक (झी २४ तास) और श्री सागर देवरे (मुंबई तरुण भारत)।
• सोशल मीडिया: श्री आकाश दांडेकर, श्री माणिक रेगे (इंस्टाग्राम) और श्री आकाश भावसार (यूट्यूब)।
सम्मानित होने वाले डॉ. मयूर परिख के पास जी नेवस और एबीपी न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का 25 वर्षों का अनुभव है और वे 25 से अधिक चुनावों की जमीनी रिपोर्टिंग कर चुके हैं। वर्तमान में वे डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
भारत की सामरिक शक्ति पर चर्चा समारोह के विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (नि.) आर. आर. निंभोरकर ने कहा कि आज भारत की रक्षा सज्जता काफी मजबूत हुई है और देश का शस्त्रास्त्र निर्यात 30 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। प्रमुख वक्ता श्री प्रशांत पोळ ने जोर देकर कहा कि ‘संवाद’ ही भारतीय संस्कृति की पहचान है और यह युद्ध से कहीं अधिक श्रेष्ठ है।
विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष श्री सुधीर जोगळेकर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. निशिथ क. भांडारकर के प्रास्ताविक से हुई और समापन श्री चंद्रशेखर वझे के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई: (कमर अंसारी) महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मनोज कुमार शर्मा को मुंबई पुलिस का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। उनकी जीवन यात्रा पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 12th फैल काफी चर्चित रही थी।
साल 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा इससे पहले मुंबई में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भी सेवाएं दी हैं।
वहीं अनिल कुंभारे अनिल, जो अब तक संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद पर थे, उन्हें मुंबई अपराध शाखा का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
साल 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी। राजेश प्रधान अब मुंबई आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी तरह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी सुसाइराज जयकुमार, जो वर्तमान में संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें महाराष्ट्र फोर्स-1 का नया विशेष महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। जयकुमार इससे पहले मुंबई पुलिस में पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मालेगांव में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में की थी।
इसके अलावा सत्य नारायण चौधरी, जो अब तक संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर थे, उन्हें अब मुंबई यातायात विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साथ ही 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी परवीन पड़वाल, जो पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें नाशिक परिक्षेत्र का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महाराष्ट्र
ईद-उल-अजहा अबू आसिम आज़मी का सफल पालन, पशु व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी, प्रशासन का आदेश

मुंबई; महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आसिम आज़मी के सफल फॉलो-अप के चलते, महाराष्ट्र डीजीपी ने पशु व्यापारियों की सुरक्षा पक्की करने और जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर बनाने के लिए एक ऑर्डर जारी किया है। डीजीपी सदानंद दाते के निर्देश पर आईजी एडमिनिस्ट्रेशन सागर पाटिल ने एक ऑर्डर जारी किया है। इसके मुताबिक, ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं ताकि पशु व्यापारियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही, गाइडिंग प्रिंसिपल्स का पालन और जानवरों को पकड़ने के बाद उनकी रिकवरी मुमकिन हो सके। इसके साथ ही, इस बारे में नियम भी बनाए गए हैं। बनाए गए नियमों के मुताबिक, ईद-उल-अज़हा पर ज़रूरी कार्रवाई जारी की गई है। यह ऑर्डर अबू आसिम आज़मी की कोशिशों का नतीजा है। इससे पहले, ईद-उल-अज़हा को लेकर अबू आसिम आज़मी ने डीजीपी से मुलाकात की और मांग की कि ईद के मौके पर व्यापारियों और आम मुसलमानों को होने वाली दिक्कतों को हल किया जाए। इसके साथ ही, डीजीपी को एक मेमोरेंडम भी सौंपा गया है। आज़मी ने डीजीपी को व्यापारियों को होने वाली रुकावटों, बेवजह की मुश्किलों और सुरक्षा चिंताओं के बारे में भी बताया। पुलिस डिपार्टमेंट ने भरोसा दिलाया है कि जो व्यापारी सभी नियम-कानूनों का पालन करेंगे, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। जानवरों को ले जाते समय नियम-कानूनों का पालन करने वाले व्यापारियों को किसी भी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर किसी व्यापारी के जानवर पकड़े जाते हैं, तो कानूनी जांच के बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सभी पुलिस थानों और संबंधित विभागों को ज़रूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र11 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
