Connect with us
Sunday,23-August-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

शहापूर-मुरबाड में किसानों को 10 करोड नुकसानभरपाई देने के लिए सांसद कपिल पाटील ने मुख्यमंत्री से की मांग

Published

on

kapil

(वफा नाहीद)

भिवंडी : निसर्ग चक्रवात के कारण ठाणे जिला के शहापूर व मुरबाड तालुका के आदिवासी किसानों के भाजी सब्जी के साथ ही इनके घरों का भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने शासकीय निकषानुसार नुकसानभरपाई न देकर सहानुभुती का निर्णय लेकर , शहापूर-मुरबाड के किसानों के लिए 10 करोड़ रुपये की निधि मंजूर करें , इस प्रकार की आग्रही मांग भाजपा के सांसद कपिल पाटील ने आज मुख्यमंत्री से की है ।

निसर्ग चक्रवात के कारण रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे एवं पालघर जिला में होने वाले नुकसान की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कॉन्फरन्स की ।उक्त अवसर पर सांसद कपिल पाटील ने यह मांग की है। ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के कॉन्फरन्स रुम में लोकप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से संवाद किया । उक्त अवसर पर भाजपा के विधायक संजय केलकर, रवींद्र चव्हाण, निरंजन डावखरे, कुमार ऐलानी, मनसे के राजू पाटील, निरदलीय गीता जैन, जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरालाल सोनवणे आदि सहभागी थे।

ठाणे जिला में प्रमुख रूप से चक्रवात के कारण शहापूर व मुरबाड तालुका के आदिवासी बहुल क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।यहां के सभी किसानों के भाजी सब्जी के साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार की सहायता के निकषानुसार किसानों को सहायता दी जाये,इनके घर तुरंत पूरे होंगे जिसकारण उन्हें बरसात के समय में खुले में ही रहना पड़ेगा ।इसलिए इस बाबत राज्य सरकार को सहानुभूति से निर्णय लेना चाहिए इस प्रकार की मांग सांसद कपिल पाटील ने की है। शासकीय रिपोर्ट के अनुसार ,100 हेक्टर क्षेत्र पर भाजी सब्जी का नुकसान हुआ है, परंतु इस मुसीबत में किसानों का भविष्य में भी उत्पन्न डूबने वाला है ।इसलिए केवल प्रत्यक्ष भाजी सब्जी के नुकसान की ही सहायता देने के लिए विचार न करें।तथा किसानों के कुल उत्पन्न के अनुसार सहायता दी जाये,इस प्रकार की मांग सांसद कपिल पाटील ने की है। उक्त प्रकार की मांग बाबत विचार करने के लिए आश्वासन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

ईद मिलादुन्नबी पर ठाणे में सुरक्षा कड़ी, नियाज़-लंगर और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

Published

on

मुंबई पुलिस स्टेशन: ईद मिलाद-उन-नबी (पीबीयूएच) को देखते हुए पुलिस स्टेशन ने भी अलर्ट जारी किया है। मुंबई के मुहर्रम में फैयाज की ज़हरीली साज़िश के बाद अब पुलिस स्टेशन मुहम्मदी जुलूस में नियाज़ और लंगर बांटने पर खास नज़र रखेगा और पुलिस लंगर और नियाज़ बांटने वाले संगठनों को भी रजिस्टर करेगी। जुलूस के रास्ते पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया पर भी नज़र रखेगी। अगर कोई जुलूस में गड़बड़ी करने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी पुलिस स्टेशन के पुलिस कमिश्नर आशुतोष डोंबरे ने दी है। उन्होंने कहा कि जुलूस से पहले पुलिस स्टेशन में एक मीटिंग भी की गई है। इसके साथ ही मोहल्ला कमेटियों और शांति कमेटियों की मीटिंग में गाइडिंग प्रिंसिपल्स और कानून लागू करने के बारे में भी निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डोम्ब्रे ने पैगंबर के चाहने वालों से अपील की है कि वे जुलूस में अंधविश्वास, ट्रिपल सीट, रश ड्राइविंग और कानून तोड़ने से बचें क्योंकि मजबूरी में पुलिस को उनके खिलाफ एक्शन लेना पड़ता है। आशुतोष डाम्ब्रे ने साफ किया है कि मुहम्मदी जुलूस के लिए जरूरी परमिट दिए जाते हैं और कोई गलत शर्तें नहीं लगाई गई हैं। कानून के मुताबिक, पुलिस सभी को इजाजत देती है। इसमें पुलिस पर किसी भी तरह का भेदभाव या भेदभाव का आरोप लगाना गलत है। भिवंडी में जुलूस के झंडे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने सफाई दी है क्योंकि झंडे की लंबाई पर एतराज था। पुलिस कमिश्नर डाम्ब्रे ने कहा कि कानून के मुताबिक, हर त्योहार की इजाजत है और इसमें भेदभाव या एक्स्ट्रा शर्तों का कोई सवाल ही नहीं है। डोम्ब्रे ने कहा कि जुलूस में बच्चों पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें ट्रक की नोक पर नहीं बैठने देना चाहिए क्योंकि इससे एक्सीडेंट का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर कोई सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट करता है जिससे हालात बिगड़ने और दो समुदायों के बीच नफरत पैदा होने का खतरा हो, तो ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नफरत का एजेंडा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इससे सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ता है और समाज में दूरी पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना, मुंब्रा, भिवंडी, कल्याण राव, बोडी, डोंबिवली जैसे इलाकों में ईद मिलाद-उन-नबी पर बड़े जोश के साथ जुलूस निकाले जाते हैं। इस बात का भी खास ध्यान रखना जरूरी है कि जुलूस में युवा होश न खो दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से माहौल खराब होता है, इसलिए बिना वेरिफाइड कंटेंट और कंटेंट शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में अपने एजेंडे और नफरत भरे कंटेंट को आगे बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। यहां एक आजकल के उर्दू अखबार और एक उर्दू वेबसाइट से बात करते हुए आशुतोष डोंबरे ने ईद मिलाद-उन-नबी के लिए खास इंतजाम का दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जुलूस पर नजर रखने के लिए हर तरह से तैयार है और इसके हर रास्ते पर कड़े इंतजाम किए जाएंगे। कमिश्नर आशुतोष डोम्ब्रे ने पैगंबर के चाहने वालों से गुज़ारिश की है कि वे शांति और कानून बनाए रखें क्योंकि पवित्र पैगंबर शांति के दूत हैं और दुनिया के लिए रहमत बनकर आए हैं। इसलिए, हमें पैगंबर के रास्ते और शिक्षाओं पर शांति और व्यवस्था बनाए रखते हुए जुलूस में हिस्सा लेना चाहिए। डोम्ब्रे ने कहा कि मुहम्मदी जुलूस के दौरान फिरकापरस्तों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही, माहौल खराब करने और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मक्खियां और कॉकरोच मिलने के बाद महाराष्ट्र एफडीए ने मैकडॉनल्ड्स और 12 अन्य के लाइसेंस सस्पेंड किए।

Published

on

महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने राज्य भर के कई फ़ूड आउटलेट्स के फ़ूड बिज़नेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब और दक्षिण मुंबई का एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट भी शामिल है। इन जगहों पर जांच के दौरान फ़ूड सेफ़्टी और साफ़-सफ़ाई के नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया था।

यह कार्रवाई एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में की जा रही सख़्त कार्रवाई का हिस्सा है; उन्होंने मई में पद संभाला था। हाल ही में चलाए गए एक स्पेशल अभियान में, अधिकारियों ने पूरे महाराष्ट्र में 89 होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की। उन्होंने 71 जगहों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए और 13 के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।

19 अगस्त को हुई जांच के दौरान, बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब में नियमों का पालन न करने की दर 47 प्रतिशत पाई गई। एफडीए ने क्लब को सस्पेंशन की अवधि के दौरान खाने-पीने की चीज़ों की खरीद, बिक्री और वितरण रोकने का निर्देश दिया।

एफडीए के अनुसार, जांच करने वालों को किचन में कई ज़िंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिले। उन्होंने यह भी बताया कि खाना बनाने वाली जगहों के ऊपर छत से पेंट और प्लास्टर उखड़ रहा था, वॉशिंग पाउडर और अन्य केमिकल खाने की चीज़ों के पास रखे थे, खाने की चीज़ें सीधे ज़मीन पर रखी थीं और नॉन-वेज खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रेफ्रिजरेटर साफ़ नहीं थे।

अधिकारियों को खाने को गलत तरीके से मिलने (पिघलने), किचन के दरवाज़े के ठीक से सील न होने (जिससे कीड़े-मकोड़े और गंदगी अंदर आ सकती थी), खाना पकाने वाले स्टोव के पास कूड़ेदान रखने और परिसर में थूकने के निशान भी मिले।

मैकडॉनल्ड्स आउटलेट 20 में से 18 कमियों को ठीक करने में नाकाम रहा

कोलाबा में मेट्रो हाउस स्थित मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट कियोस्क (जिसे हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड चलाता है) के एफएसएसएआई लाइसेंस को भी तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

Continue Reading

महाराष्ट्र

पुणे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Published

on

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुणे दौरे के मौके पर शनिवार को पुणे एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

इस कार्यक्रम से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। भाजपा विधायक राम कदम ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में छात्रों को पैसे देकर लाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

आईएएनएस से बात करते हुए राम कदम ने आरोप लगाया, “उनकी हालत इस हद तक गिर गई है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को पैसे दिए जा रहे हैं। एक रेट कार्ड बनाया गया है कि जितने छात्रों को लाओगे, उसके हिसाब से पैसा दिया जाएगा। तो जो लोग पैसे लेकर कार्यक्रम में आ रहे हैं, उनसे किस तरह का संवाद होगा। राहुल गांधी को सुनने कोई नहीं आ रहा, वे पैसे मिलने की वजह से आ रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया कि यह निराधार आरोप नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिन्हें लोग देख सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा, “अब जब उनके सारे मुद्दे खत्म हो गए हैं, तो टॉपिक जेनरेट करने के लिए छात्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन देश के छात्र और युवा पूरी तरह से जानते हैं कि 12 साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज नॉमिनल जीडीपी के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।”

वहीं, कांग्रेस नेता यशोमति चंद्रकांत ठाकुर ने इन आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आपको एक बात बताऊं, हमारे पास पैसा ही नहीं है। आप भाजपा के अकाउंट देखिए और हमारे अकाउंट देखिए। हमारे पास पैसा आएगा कहां से? हमारे पास पैसा ही नहीं है। कांग्रेस उत्साह से भरी है, बच्चे उत्साह से भरे हैं। कोई डरा हुआ नहीं है।”

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार5 minutes ago

12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस एक्टिव : रूस

राष्ट्रीय समाचार19 minutes ago

आईएसओ 55001:2024 प्रमाणन हासिल करने वाला भारत का पहला मेट्रो संगठन बना डीएमआरसी

खेल32 minutes ago

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड पहले मैच में हल सिटी से हारी

मनोरंजन55 minutes ago

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार अगले एक दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

व्यापार2 hours ago

30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानिए हर महीने कितने की करनी होगी एसआईपी

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से बढ़ेगा स्थानीय उत्पादन और पुर्जों का घरेलू निर्माण: उद्योग जगत

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

पुतिन का दावा: दुश्मन की किसी कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में आगे बढ़ रही है रूसी सेना

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रांची : टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

राजनीति2 hours ago

तमिलनाडु: टीवीके की सात उपचुनावों की तैयारी तेज, सीएम विजय ने पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के खुलासे का दिया संकेत

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान