Connect with us
Friday,02-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

फैमिली वेकेशन पर मीरा राजपूत, शेयर कीं ससुरालवालों संग मस्ती भरी तस्वीरें

Published

on

एंटरप्रेन्योर मीरा राजपूत कपूर ने मंगलवार सुबह फैंस के साथ अपनी फैमिली वेकेशन की मजेदार झलकियां शेयर कीं। उन्होंने अपने पति शाहिद कपूर, सास सुप्रिया पाठक, ससुर पंकज कपूर, ननद सनाह कपूर और कपूर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ‘कपूर ससुराल वालों’ के साथ बिताए मजेदार पलों को दिखाया।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीरा ने सुप्रिया पाठक के साथ एक खुशमिजाज तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मीरा ने लिखा, “हैव-टू-बी कपूर”

एक और तस्वीर में शाहिद कपूर अपने पिता और दिग्गज एक्टर पंकज कपूर के साथ पोज देते हुए दिखे। उनके बेटे जैन, जिनका चेहरा फुटबॉल इमोजी से ढका हुआ था, शाहिद को गले लगाते हुए दिखे। मीरा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “कैन-ओनली-बी कपूर”

उन्होंने एक्ट्रेस और अपनी ननद सनाह कपूर की अपनी बेटी मिशा के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, “ओनली-वांट-टू-बी कपूर”

जानकारी के लिए बता दें कि मीरा राजपूत ने 7 जुलाई 2015 को गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शाहिद कपूर से शादी की थी। उनकी शादी आध्यात्मिक संस्था ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’ के जरिए तय हुई थी क्योंकि दोनों परिवार इस समुदाय के माध्यम से एक-दूसरे को जानते थे।

लगभग 10 साल के उम्र के अंतर के बावजूद, इस कपल को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। वे बेटी मिशा (जन्म 2016) और बेटे जैन (जन्म 2018) के माता-पिता हैं।

प्रोफेशनल तौर पर, मीरा एक वेलनेस क्लिनिक और स्किन केयर ब्रांड को संभाल रही हैं। काम की बात करें तो, इस साल शाहिद कपूर की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। उन्हें आखिरी बार जून में रिलीज हुई ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था और उससे पहले वे विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे।

मनोरंजन

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

Published

on

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के बाली में हुए एक्सीडेंट को लेकर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। नुसरत की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”नुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनके एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर पहले उनकी स्थिति का पूरा मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद सर्जरी को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।”

नुसरत की टीम ने आगे कहा, ”इस समय हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी। चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों तक उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है।”

नुसरत की पब्लिसिस्ट ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। टीम ने कहा, “हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय और स्पेस दें। नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों के हम आभारी हैं। सही समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।”

दरअसल, इससे पहले नुसरत भरूचा के बाली में एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस काम के सिलसिले में बाली गई थीं। वहां अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने के बाद उन्होंने कुछ दिन और रुकने का फैसला किया। इसी दौरान वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में चोट लगने के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम के बयान से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हो गई है।

हादसे से कुछ समय पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर बाली से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ : पब्लिक को पसंद आई फिल्म, कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे देखने, अक्षय खन्ना को किया मिस

Published

on

अभिनेता अजय देवगन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। रिलीज के पहले से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही थी, जिसका असर सिनेमाघरों में भी देखने को मिला।

फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने हर पीढ़ी के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। सिनेमाघरों से लौटे दर्शक काफी खुश नजर आए।

सिनेमाघर के बाहर कॉमेडियन सुनील पाल भी थे। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में न सिर्फ फिल्म की सराहना की बल्कि, सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की।

सुनील पाल ने कहा, “फिल्म बहुत बढ़िया है, जिन्होंने इसके पहले दो भाग देखे हैं, वे इसकी कहानी को अच्छे से समझ पाएंगे। क्योंकि दृश्यम के जो दर्शक हैं, वे इसके परिवार से काफी परिचित हो गए हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना को काफी मिस किया, लेकिन जयदीप ने भी अपना बेस्ट दिया है। साथ ही, सभी कलाकारों ने अच्छा परफॉर्म किया है।”

फिल्म देखने आए एक दर्शक ने कहा, “इसे 2026 की बेस्ट फिल्म कह सकते हैं, इतनी अच्छी लगी हमें। कहानी ही फिल्म की जान है, जिसे देखते वक्त कोई भी बोर नहीं हो सकता है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना को होना चाहिए था, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी अच्छा काम किया है।”

एक और दर्शक ने कहा, “जिन्होंने इससे पहले वाली फिल्में देखी हैं, उन्हें समझ आएगा कि कहानी आखिरकार कहा लेकर जाती है। फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।”

दर्शक ने कहा, “इस फिल्म को देखकर कोई भी एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा। इसे काफी परफेक्शन के साथ बनाया गया है, जिसकी जितनी तारीफ करे कम है। बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है, जिससे फिल्म का सीन और कमाल का लग रहा है। बेशक हम लोगों ने अक्षय खन्ना को मिस किया, लेकिन जयदीप अहलावादिया ने भी अच्छा काम किया है।”

एक महिला दर्शक ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, “फिल्म काफी कमाल की है और मैं चाहूंगी कि सभी लोग आकर इसे जरूर देखे, जिन्होंने दोनों पार्ट देखे हैं वह आकर यह तीसरी फिल्म भी देखें।”

Continue Reading

मनोरंजन

‘बिग बॉस-20’ में इमोशनल हुईं माही विज, बोलीं-मैरी कॉम से कोई दुश्मनी नहीं

Published

on

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ के घर में कंटेस्टेंट माही विज और मैरी कॉम के बीच किचन की राजनीति ने घर का माहौल गरमा दिया है। हाल ही के एपिसोड में माही विज ने अमन गांधी से बात करते हुए यह मुद्दा उठाया कि मैरी कॉम किचन में पक्षपात करती हैं और अपने दोस्तों को ज्यादा खाना देती हैं।

इस मुद्दे पर बात करते हुए माही विज काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी मैरी कॉम से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, बस किचन में जो पक्षपात हो रहा है, उससे उन्हें तकलीफ हुई है।

अमन से बात करते हुए माही विज ने इस बात को अपने बचपन की यादों से जोड़ा और बताया कि लोअर मिडिल क्लास परिवार से आने की वजह से उन्होंने ऐसी घटनाओं को अलग तरीके से महसूस किया है। उन्होंने कहा, “मुझे मैरी कॉम से कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिस तरह से वह किचन में पक्षपात करती हैं, वह अच्छा नहीं लगता है और मुझे अपने बचपन की याद आने लगती है।”

माही ने किचन में हो रहे भेदभाव और राजनीति को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए याद किया कि कैसे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से उन्हें बचपन में सामाजिक मौकों पर असहज महसूस होता था। उन्होंने कहा कि बचपन के उस दुखद अनुभव के बावजूद, आज भी वह उस रिश्तेदार के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं लोअर मिडिल क्लास फैमिली से हूं, हम बचपन में कभी रेस्टोरेंट नहीं गए थे और बस रिश्तेदारों के साथ ही गए थे। एक बार मेरी बहन ने उनसे कहा कि मुझे कॉर्न सूप पीना है, तो उन्होंने उससे कहा था कि तेरा बाप दे रहा है पैसे? और आज भी मैं उनके बच्चों के साथ अच्छे से पेश आती हूं और आज उन सबमें मैं सबसे ज्यादा कामयाब हूं।”

‘बिग बॉस 20’ में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति9 hours ago

अखिलेश को निशाद-दानिश की नसीहत, विपक्षी एकता से पहले जमीनी हकीकत देखें

व्यापार9 hours ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

खेल9 hours ago

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा होंगी क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक, 2 गोल्ड समेत जीते कुल तीन मेडल

व्यापार10 hours ago

बड़ी आईटी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं मिड-साइज आईटी कंपनियां, चुनौतियों के बावजूद मजबूत संभावनाएं: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ा केंद्र का सहयोग, ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई मजबूती: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मनोरंजन10 hours ago

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

मनोरंजन11 hours ago

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ : पब्लिक को पसंद आई फिल्म, कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे देखने, अक्षय खन्ना को किया मिस

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

भारत और फ्रांस ने व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति देने को लेकर की चर्चा, एफटीए से लेकर यूपीआई तक पर हुई अहम बातचीत

खेल11 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल पर लगाया दांव, यादगार वापसी कर जीता फाइनल मुकाबला

राजनीति11 hours ago

इंदौर जल संकट: गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान