Connect with us
Sunday,19-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

मेसी ने बार्सिलोना से कहा, क्लब छोड़ना चाहता हूं

Published

on

Messi

सुपरस्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अब एफसी बार्सिलोना छोड़ना चाहते हैं और इस बारे में उन्होंने क्लब अधिकारियों को इत्तेला कर दिया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना क्लब ने पुष्टि की कि उन्हें बुरोफैक्स के माध्यम से मेसी ने अपने फैसले से क्लब को अवगत करा दिया है। क्लब ने कहा कि मेसी ने क्लब छोड़ने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए एक दस्तावेज भेजा है लेकिन क्लब ने संकेत दिया कि एक कानूनी लड़ाई या तीसरे पक्ष की आवश्यकता हो सकती है।

बार्सिलोना को 11 दिन पहले ही चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 2-8 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह की हार मेसी के करियर की और क्लब के इतिहास की सबसे बुरी हार है।

33 साल के मेसी का बार्सिलोना के साथ 2021 तक का करार है, लेकिन हाल के समय में क्लब के साथ जारी निराशा के कारण अब वह कैम्प नाउ को अलविदा कहना चाहते हैं।

बायर्न म्यूनिख से मिली हार के बाद बार्सिलोना ने अपने कोच क्विवे सेटियन को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह रोनाल्ड कोएमैन को नया कोच बनाया था। मेसी ने पिछले सप्ताह ही कोएमैन से मिलकर कहा था कि क्लब के साथ उनका भविष्य अब खत्म हो सकता है।

खेल

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

Published

on

आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी। मुंबई की हार से बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम अभी भी स्पार्क ढूंढने की कोशिश कर रही है।

मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार का बोझ सिर्फ हार्दिक पर है। मुझे लगता है कि जब हम अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो यह हम सभी पर होता है। यह काफी हद तक मुझ पर, मैनेजमेंट में शामिल हर किसी पर और उन सभी पर है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं।”

जयवर्धने ने कहा, “मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन दूसरी टीमें बहुत बेहतर हैं। जब वे इस तरह की शुरुआत करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ज्यादा होता है। हमें बस उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। हमें अपनी लय को पाने के लिए कुछ जीत हासिल करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो चार गेम हारे—दो बाहर और दो घर पर—वे अलग-अलग तरह के गेम थे। हमने कुछ बदलाव किए और कुछ बदलाव हमें इंजरी की वजह से करने पड़े। कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी हमारे लिए परेशानी है। हमें इस पर और मेहनत करनी होगी।”

पिछले 5 मैचों में 1 विकेट हासिल नहीं कर सके बुमराह से जुड़े सवाल पर जयवर्धने ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हम पावरप्ले में दबाव नहीं डाल रहे हैं। विपक्षी बल्लेबाज जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ उन्हें रिस्क नहीं लेना है। मैं उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उसने विकेट क्यों नहीं लिया। हम देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। दूसरा गेंदबाज कुछ विकेट ले रहा है और फिर उसे कुछ मैच-अप मिलते हैं जिनमें वह बहुत कम्फर्टेबल है, बहुत अच्छा है। शुरुआत में श्रेयस को भी उसने अच्छी गेंद फेंकी लेकिन वह लकी नहीं रहा। मुझे लगता है कि एक बार जब वह विकेट लेना शुरू कर देगा, तो शायद उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा।”

रोहित शर्मा की वापसी पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। सीजन की शुरुआत हुई है। हम रोहित पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते।

Continue Reading

खेल

‘म्हात्रे स्पेशल हैं, खुद के प्रति सच्चे रहें और हर हाल में ऐसे ही खेलें’: डेवाल्ड ब्रेविस

Published

on

आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी चमक बिखेरी। म्हात्रे की तूफानी पारी टीम की जीत में अहम रही। मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने म्हात्रे की प्रशंसा की।

जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन और डेल स्टेन के साथ बात करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने आयुष म्हात्रे के बारे में कहा, “म्हात्रे खास हैं। वह युवा हैं और जिस तरह से खेलते हैं, वैसे ही खेलते रहें। मेरी उनसे यही इच्छा है कि वह खुद के प्रति सच्चे रहें, अपने खेल का आनंद लें, और चाहे कुछ भी हो, अपने खेल में बदलाव न करें। करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन यह देखना शानदार है कि वह कैसे खेलते हैं। वह असल में बॉल-बाय-बॉल खेलते हैं, रिएक्ट करते हैं, और उसे वहीं मारते हैं जहां उसे जाना चाहिए।”

आयुष म्हात्रे ने केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले में 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत सीएसके 192 तक पहुंच सकी और केकेआर को 160 पर रोक कर 32 रन से जीत हासिल की। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी।

आयुष सीएसके के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम की रन गति को बनाए रखने या तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयुष 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 171 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन है।

म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों ने कई बार यह मांग उठाई है कि वे संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत करें और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। गायकवाड़ अब तक इस सीजन में अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Continue Reading

खेल

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

Published

on

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने ईशान किशन की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की।

बांगड़ ने कहा, “ईशान किशन ने जिस तरह से पहली छह गेंदों पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह पूरी तरह से क्लास का नमूना था। वह गेंद की लाइन के पीछे गए, आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर आगे बढ़े, और अपने फुटवर्क में बहुत सटीक रहे। एक बल्लेबाज के तौर पर, आप जानते हैं कि कब आपके लिए कोई खास रात होने वाली है, और यह पहली छह से आठ गेंदों में साफ था। किशन गेंद के मुताबिक शॉट पूरी शांति के साथ खेल रहे थे। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से ही एसआरएच ऐसा स्कोर बना सकी, जो आरआर की पहुंच से दूर था।”

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 91 रनों की मदद से 216 रन बनाए थे। आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच की जीत में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की अहम भूमिका रही। प्रफुल्ल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

एसआरएच की सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। आरआर की सीजन के पांचवें मैच में यह पहली हार थी। इस हार के बावजूद आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति7 minutes ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

महाराष्ट्र17 hours ago

अयान शेख यौन उत्पीड़न मामला लव जिहाद नहीं है, जांच में नया निष्कर्ष, अयान की जान खतरे में

महाराष्ट्र18 hours ago

पुणे में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में नक्सलियों ने ‘हडमा’ गीत पर नृत्य किया, दो बीबीए छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

राजनीति20 hours ago

आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

बंद हो चुके नोट बदलने के संबंध में आरबीआई के कोई नए नियम नहीं: पीआईबी फैक्ट चेक

राजनीति22 hours ago

कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में, सरकार इसके नाम पर चला रही राजनीतिक एजेंडा: प्रियंका गांधी

व्यापार23 hours ago

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के चलते इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ हुए बंद

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दो उड़ानें रद्द

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

लेबनान के राष्ट्रपति ने इजरायल के साथ सीजफायर के बाद स्थायी समझौते पर बातचीत करने का किया ऐलान

मनोरंजन1 day ago

8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय2 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान