Connect with us
Tuesday,03-November-2026
ताज़ा खबर

खेल

मेसी को प्रीमियर लीग में नहीं देखना चाहता : रोबर्टसन

Published

on

lionel-messi

 इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन लिवरपूल के खिलाड़ी एंडी रोबर्टसन ने कहा है कि वह एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी को प्रीमियर लीग में आते नहीं देखना चाहते हैं। मेसी ने पिछले सप्ताह ही एफसी बार्सिलोना से कहा था कि वह क्लब छोड़ना चाहते हैं। लेकिन मेसी और बार्सिलोना के बीच अनुबंध की शर्तों को लेकर विवाद चल रहा है।

मेसी के पिता जॉर्ज मेसी और स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेन के बीच एक बैठक भी हुई, जिसमें मेसी के भविष्य को बिना किसी करार के खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। यह बैठक बुधवार रात को हुई।

इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्कॉटलैंड के कप्तान रोबर्टसन ने स्काई स्पोटर्स से कहा, ” मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।”

उन्होंने कहा, ” पूरी तरह से स्वार्थी ²ष्टिकोण से, मुझे उम्मीद है कि वह बार्सिलोना में ही रहेंगे। दखिए, अगर सबसे अच्छा खिलाड़ी कभी भी खेल नहीं खेलता है, तो उनके लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में से एक में जाना अच्छा संकेत नहीं है!”

कप्तान ने कहा, ” लिवरपूल पहले ही इस बात से इनकार कर चुका है कि वह मेसी के साथ करार करेगा। इसलिए मैं उन्हें भविष्य में प्रीमियर लीग में कहीं भी नहीं देखना चाहता हूं।”

रोबर्टसन ने कहा, ” अगर वह प्रीमियर लीग में आते हैं तो हम इससे निपट लेंगे। उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा। मैं दो बार उनके खिलाफ खेल चुका हूं और वे मैच मेरे लिए अब तक सबसे मुश्किल मैच थे।”

मेसी के पिता तड़के सुबह बार्सिलोना लौटे हैं। मेसी के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि उनके बेटे के लिए बार्सिलोना में रहना काफी मुश्किल है, जहां उन्होंने 20 साल गुजारे हैं।

यही वो रुख है जो उन्होंने तकरीबन डेढ़ घंटे की बैठक में बाद्गसलोना अध्यक्ष के सामने बनाए रखा। एल मुंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, बाटरेमेन ने मेसी का करार बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा और 2022 फीफा विश्व कप तक मेसी का करार बढ़ाने को कहा।

इस प्रस्ताव को हालांकि जॉर्ज ने मानने से इनकार कर दिया और इस बात पर अड़े रहे कि उनके बेटे का मौजूदा करार उन्हें बार्सिलोना से फ्री में जाने की इजाजत देता है।

बार्सिलोना और ला लीगा हाालंकि इस बात को मानने से इनकार कर चुके हैं और उनका कहना है कि मेसी के करार के मुताबिक रिलिज क्लॉज 700 मीलियन यूरोज का है।

खेल

‘मैं चाहता था कि हमारी मजबूत टीम सभी 5 वनडे खेले’: शुभमन गिल

Published

on

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के बीच टी20 मैच हों, ताकि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए पूरी ताकत वाली टीम उतार सके और खिलाड़ियों को दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिल सके।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस तेज होने और वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां जोरों पर होने के साथ, टेस्ट और वनडे टीमों के लिए दो पसंदीदा फॉर्मेट हैं। भारत भी इससे अलग नहीं है।

भारत जून 2027 में डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में है और अभी चौथे स्थान पर है, जबकि वह 2027 वर्ल्ड कप की भी तैयारी कर रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट एक के बाद एक हो रहे हैं, इसलिए खिलाड़ियों के पास दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग तैयारी करने के लिए कम समय है।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए अपने कुछ पहली पसंद के टेस्ट खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। बुधवार से वनडे सीरीज शुरू होने से पहले, भारत के कप्तान गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि वनडे और टेस्ट के बीच टी20 मैच खेले जाएं ताकि भारत पूरी ताकत वाली टीम उतार सके।

ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे से पहले गिल ने पत्रकारों से कहा, “वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों बहुत जरूरी हैं। अगर यह मेरे हाथ में होता और सभी खिलाड़ी फिट होते, तो मैं चाहता कि वे सभी खिलाड़ी पूरी वनडे सीरीज खेलें, लेकिन दो टेस्ट मैच भी बहुत जरूरी हैं। अगर यह पहले वनडे, फिर टी20 और फिर टेस्ट होता, तो हम अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ सभी पांच वनडे मैच खेल सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि वनडे सीरीज और टेस्ट मैचों के बीच का गैप बहुत कम था।”

भारत सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों में गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों समेत कई अन्य खिलाड़ियों को मिस करेगा। वनडे 15 नवंबर को खत्म होंगे और टेस्ट 19 नवंबर से शुरू होंगे।

गिल ने कहा कि दोनों सीरीज बहुत जरूरी हैं, लेकिन बदकिस्मती से, हम टी20 और टेस्ट के बीच में वनडे खेल रहे हैं और टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे मैच छोड़ने पड़ रहे हैं।

गिल की नजर डब्ल्यूटीसी फाइनल पर भी है। फाइनल में भारत के लिए खिताबी मुकाबले की उम्मीदें थोड़ी बढ़ गई हैं, क्योंकि हाल ही में खत्म हुई सीरीज में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था।

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जो सीरीज हुई, वह वाकई दिलचस्प थी और इसने टेबल को बहुत अच्छे से बैलेंस किया है। उम्मीद है, अगर हम यहां टेस्ट सीरीज में अच्छा खेलते हैं और फिर ऑस्ट्रेलिया से घर पर खेलते हैं, तो इससे हमें फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। डब्ल्यूटीसी का माहौल बहुत दिलचस्प हो गया है।”

Continue Reading

खेल

मेसी का शानदार प्रदर्शन, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से हराया

Published

on

लियोनेल मेसी ने एक बेहतरीन असिस्ट और मैच के आखिर में किए गए गोल की मदद से इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस जीत से मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ से पहले ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में नंबर 2 सीड की स्थिति में पहुंच गई है। इस सीजन में मेसी के नाम अब 26 गोल और 16 असिस्ट हो गए हैं। इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार एमएलएस एमवीपी अवार्ड और लगातार दूसरी बार ‘गोल्डन बूट’ जीतने की रेस में सबसे आगे हो गए हैं।

पहले 45 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा और हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस दौरान इंटर मियामी को 28वें मिनट में एक अच्छा मौका मिला, जब मेक्सिकन खिलाड़ी बर्टेरामे ने बॉक्स के बाईं ओर से बाएं पैर से शॉट मारा, जिसे न्यू इंग्लैंड के गोलकीपर मैट टर्नर ने बचा लिया।

दूसरे हाफ में, 53वें मिनट में डेनियल गाजदाग के गोल की बदौलत मेजबान टीम (न्यू इंग्लैंड) ने खाता खोला। 69वें मिनट में इंटर मियामी ने शानदार टीम वर्क दिखाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। सेगोविया ने बॉक्स के अंदर एक ‘लॉब’ पास दिया, जिस पर मेसी ने हेडर से गेंद को बर्टेरामे की तरफ बढ़ाया। बर्टेरामे ने बॉक्स के बीच से एक जोरदार हेडर लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यह इस रेगुलर सीजन में बर्टेरामे का 10वां गोल था, जबकि मेसी का यह इस लीग सीजन का 16वां असिस्ट रहा।

83वें मिनट में इंटर मियामी ने मैच का पासा पूरी तरह से पलटा। एक बेहतरीन पासिंग सीक्वेंस के बाद मेसी ने निर्णायक गोल किया। सुआरेज ने बॉक्स के बाहर बीच में मेसी को गेंद दी, जहां अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने तीन डिफेंडरों को छकाया। इसके बाद सेगोविया के साथ मिलकर वह बॉक्स के अंदर पहुंचे और एक सटीक शॉट के जरिए गेंद को गोल पोस्ट के निचले दाएं कोने में पहुंचा दिया।

इस गोल के साथ मेसी के कुल गोल की संख्या 26 हो गई है, जिससे वह एमएलएस 2026 गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं, इस रेगुलर सीजन में सेगोविया के असिस्ट की संख्या 12 हो गई है। इसके बाद 1-2 की स्कोरलाइन अंतिम सीटी बजने तक कायम रहा, जिससे इंटर मियामी ने अपने घर से बाहर खेलते हुए तीन अंक हासिल किए।

Continue Reading

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका

Published

on

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

पंत को ईरानी कप मैच के दौरान, ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की कप्तानी करते हुए ‘साइड स्ट्रेन’ की समस्या हुई थी। वह पिछले लगभग 10 दिनों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं, जहां रविवार को वह एक फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।

‘क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड जाने की मंजूरी मिलने से पहले, वह दो दिनों के भीतर एक और फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इस बार टेस्ट पास कर लेते हैं, तो न्यूजीलैंड ‘ए’ के ​​खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ‘ए’ टीम से जुड़ जाएंगे। यह मैच 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होगा।

पंत को इंडिया ‘ए’ की उस टीम में शामिल किया गया था, जिसे न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार-दिवसीय मैच खेलने थे। ये मुकाबले टीम की तैयारियों के लिए थे। हालांकि, पंत का खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। रिकवरी के चलते वह शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए थे, और उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, पहले दो मुकाबलों में कप्तान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था, जो 19 नवंबर से शुरू हो रही है। हालांकि, इस सीरीज में पंत का खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर है।

उसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए, उनके न्यूजीलैंड ‘ए’ के ​​खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच में खेलने की संभावना है। बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।

ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि बीसीसीआई अपने इस अहम तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह सुरक्षित और फिट रखना चाहता है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है; उस फाइनल में भारत ने अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी थी। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले, वे पिछले हफ्ते बीसीसीआई सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे, ताकि खुद को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार कर सकें।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति21 minutes ago

दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान, शिवसेना ने किया विरोध तो एनसीपी आई सपोर्ट में

मनोरंजन31 minutes ago

दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान, शिवसेना ने किया विरोध तो एनसीपी आई सपोर्ट में

राजनीति36 minutes ago

तमिलनाडु में नई तमिल फिल्मों को बड़ी राहत, रिलीज के पहले हफ्ते में रोजाना 6 शो की मंजूरी

राष्ट्रीय समाचार47 minutes ago

भारत ने यूएई को अनार और कीवी का किया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय

राष्ट्रीय समाचार57 minutes ago

मध्य प्रदेश: राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का नामांकन खारिज

अपराध1 hour ago

एआई डीपफेक और अश्लील तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

रूस के साथ मौजूद भारतीय नागरिकों की वापसी का मुद्दा भारत लगातार उठा रहा: एमईए

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

नीट-पीजी 2025 : सुप्रीम कोर्ट में कट-ऑफ घटाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत से व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर का नुकसान: रिपोर्ट

व्यापार2 hours ago

भारत-डेनमार्क ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर, ऑफशोर विंड और ग्रीन हाइड्रोजन पर हुई चर्चा

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

खेल4 weeks ago

‘कोई नाराजगी नहीं, टीम के दरवाजे उनके लिए खुले हैं’, रोनाल्डो संग विवाद को लेकर बोले कोच जॉर्ज जीसस

रुझान