Connect with us
Wednesday,19-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

मालिनी अवस्थी 33 साल बाद लेंगी अपना स्वर्ण पदक

Published

on

Malini-Awasthi

प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी 80 के दशक में स्नातक में टॉप आने के बाद अब जाकर 33 साल बाद अपना स्वर्ण पदक ग्रहण करेंगी। अगले सप्ताह विश्वविद्यालय के शतवर्षीय समारोह के दौरान ‘अवध की रोशन चौकी’ में प्रस्तुति देने के बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अवस्थी कार्यक्रम में कवि, संपादक और संगीत पारखी यतींद्र मिश्र के साथ शामिल होंगी।

मालिनी अवस्थी ने 1987 में बीए (ऑनर्स) कोर्स के पहले बैच में टॉप किया था, लेकिन उन्हें पदक नहीं मिल सका था, क्योंकि उस साल दीक्षांत समारोह नहीं हुआ था। वह इसे अब 33 साल बाद प्राप्त करेंगी।

मालिनी अवस्थी उन लोगों में शामिल हैं, जो ‘लखनऊ यूनिवर्सिटी स्टडी सर्कल’ नामक सांस्कृतिक समूह के सदस्य थे और उन्होंने संगीत उद्योग में अपना नाम बनाया है।

इस बारे में उन्होंने कहा, “मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था, लेकिन उसे छोड़ दिया, क्योंकि संस्कृत, इतिहास और राजनीति विज्ञान का मेरा पसंदीदा विषय संयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय में पेश किया जा रहा था। इसने मुझे अपने गीतों को प्रस्तुत करने के लिए एक सुंदर और शानदार मंच दिया।”

मालिनी ने याद किया कि सीनियर्स द्वारा रैगिंग के दौरान, उन्हें हमेशा गाने के लिए कहा जाता था।

उन्होंने कहा, “यह एक पुरानी धारणा है कि जो छात्र संगीत और नृत्य जैसी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अच्छे हैं, वे पढ़ाई में अच्छे नहीं होते हैं। मैंने अपने बैच में टॉप किया था। दुर्भाग्य से, मुझे अपना स्वर्ण पदक नहीं मिला क्योंकि उस वर्ष कोई दीक्षांत समारोह नहीं हुआ था।”

मालिनी अवस्थी का विवाह आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी से हुआ, जो वर्तमान में योगी आदित्यनाथ सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) हैं।

मनोरंजन

कभी ‘बेबी नाज’ बनकर जीता था दिल, फिर बनीं श्रीदेवी की आवाज, ऐसा था कुमारी नाज का सफर

Published

on

हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर जितना काम किया, उससे कहीं ज्यादा अपनी प्रतिभा से लोगों के दिल में जगह बनाई। कुमारी नाज भी ऐसी ही कलाकार थीं। बचपन में उन्हें ‘बेबी नाज’ के नाम से पहचान मिली और उनकी मासूम अदाकारी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। आगे चलकर उन्होंने फिल्मों में बड़े किरदार किए, भोजपुरी सिनेमा में भी पहचान बनाई और जब अभिनय के मौके कम होने लगे तो उन्होंने अपनी आवाज को ही अपना हुनर बना लिया। इसी दौर में वह श्रीदेवी की शुरुआती हिंदी फिल्मों की आवाज बनीं।

कुमारी नाज का असली नाम सलमा बेग था। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मिर्जा दाऊद बेग लेखक थे, लेकिन परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। इसी वजह से नाज को बहुत छोटी उम्र में ही काम करना पड़ा। उन्होंने करीब चार साल की उम्र से काम शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते और पढ़ते है, उस उम्र में नाज का समय कैमरे और शूटिंग के बीच बीतता था।

बाल कलाकार के रूप में नाज ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 1954 में आई ‘बूट पॉलिश’ ने उनकी किस्मत बदल दी। फिल्म में उन्होंने बेलू नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। उनका अभिनय इतना असरदार था कि इस फिल्म ने उन्हें देश के साथ-साथ विदेश में भी पहचान दिलाई। ‘बूट पॉलिश’ को 1955 के कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। कुमारी नाज को उनके अभिनय के लिए विशेष सम्मान भी मिला।

‘बूट पॉलिश’ के बाद बेबी नाज उस दौर की चर्चित बाल कलाकारों में शामिल हो गईं। उन्होंने ‘देवदास’, ‘मुसाफिर’, ‘लाजवंती’, ‘दो फूल’ और ‘कागज के फूल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ी, उन्होंने बड़े किरदार निभाने शुरू किए और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।

बड़े होने के बाद हिंदी फिल्मों में उन्हें कई सहायक भूमिकाएं मिलीं। साल 1970 की ‘सच्चा झूठा’ में उन्होंने राजेश खन्ना की बहन का किरदार निभाया। इसके अलावा, वह ‘बहू बेगम’, ‘कटी पतंग’ और ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन उनके करियर की एक मुश्किल यह रही कि दर्शकों के मन में बनी ‘बेबी नाज’ की छवि से बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं था।

इसी बीच उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। साल 1963 में आई ‘बिदेसिया’ से उन्हें भोजपुरी फिल्मों में भी बड़ी पहचान मिली। इसके बाद ‘सैंया से नेहा लगाइबे’ और ‘अईल बसंत बहार’ जैसी फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इस दौर में वह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं।

लेकिन कुमारी नाज के करियर का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब फिल्मों में अभिनय के मौके धीरे-धीरे कम होने लगे। उन्होंने डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। इसी दौरान उनकी आवाज श्रीदेवी से जुड़ी। श्रीदेवी जब हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बना रही थीं, उस समय कुमारी नाज ने उनकी शुरुआती हिंदी फिल्मों के लिए आवाज दी। कई रिपोर्ट्स में खास तौर पर ‘हिम्मतवाला’, ‘मवाली’ और ‘तोहफा’ का जिक्र है। पर्दे पर श्रीदेवी नजर आती थीं, लेकिन उनकी आवाज के पीछे कुमारी नाज की मेहनत होती थी।

निजी जिंदगी में कुमारी नाज ने अभिनेता सुबीराज से शादी की। दोनों ने साथ में काम भी किया था। उनके रिश्ते की शुरुआत फिल्म ‘देखा प्यार तुम्हारा’ के दौरान हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली और उनके दो बच्चे हुए। सुबीराज कपूर परिवार से जुड़े थे।

कुमारी नाज का निधन 19 अक्टूबर 1995 को 51 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन की वजह गंभीर लिवर की बीमारी बताई जाती है।

Continue Reading

मनोरंजन

गोविंदा से विवाद के बीच बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी पर जताई नाराजगी

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट से बाहर निकलते समय पैपराजी ने जब मां-बेटे को घेरने की कोशिश की, तो यशवर्धन नाराज नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स से रास्ता देने और अपनी मां को परेशान न करने के लिए कहा।

कोर्ट से बाहर निकलते समय जब यशवर्धन से पूछा गया कि अंदर क्या हुआ, तो उन्होंने तेज आवाज में कहा- ”कुछ नहीं”। वहीं, जब सुनीता से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ”बर्थडे मनाने आए थे।”

दोनों के कोर्ट पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही अनबन तब ज्यादा चर्चा में आई, जब गोविंदा को उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा और कोमल की नजदीकी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा के साथ नजर आ रही अभिनेत्री को लेकर भी नाराजगी जताई थी।

सुनीता ने एक बातचीत में गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐसी लड़की के साथ घूम रहे हैं, जो उनकी बेटी की उम्र की है। इसके अलावा, उन्होंने कोमल के पहनावे पर भी टिप्पणी की थी और उन्हें ठीक से कपड़े पहनने की सलाह दी थी। हालांकि, गोविंदा और कोमल के बीच किसी प्रेम संबंध की कोई पुष्टि नहीं हुई है। गोविंदा ने अपने इस रिश्ते को पूरी तरह पेशेवर बताया।

इसके बाद गोविंदा ने एक वीडियो के जरिए सुनीता की बातों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने उनसे अपने काम में दखल नहीं देने और ऐसी बातें नहीं कहने को कहा था, जिससे उनकी छवि या काम पर असर पड़े। उम्र के अंतर को लेकर उठ रहे सवालों पर गोविंदा ने कहा था कि बॉलीवुड में पहले भी कई बड़े अभिनेताओं ने खुद से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। किसी फिल्म में साथ काम करने को सीधे रिश्ते से जोड़ना सही नहीं है।

गोविंदा ने सार्वजनिक तौर पर बोलते समय सुनीता को भाषा का ध्यान रखने की सलाह भी दी थी। उन्होंने खास तौर पर गाली-गलौज और अपशब्दों के ज्यादा इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि बड़े कलाकारों और सार्वजनिक लोगों के व्यवहार का युवाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें अपनी बात रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

सुनीता इससे पहले भी अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर की थी। इसके पीछे क्रूरता, व्यभिचार और साथ छोड़ने जैसे कारण बताए गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद गणेश चतुर्थी के दौरान दोनों एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि कोई भी उनके रिश्ते को तोड़ नहीं सकता।

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। टीना, जिन्हें नर्मदा के नाम से भी जाना जाता है, साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वहीं, यशवर्धन भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

अंधेरी से कोलाबा का सफर नहीं करना चाहतीं अपूर्वा, बोलीं- अब न्यूयॉर्क ही घर

Published

on

हमेशा अपने बयानों और सोशल मीडिया एक्टिविटी से सुर्खियों में रहने वाली मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (रेबिल किड) ने पुष्टि कि है की वे न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं। अपूर्वा का मानना है कि न्यूयॉर्क में जाने के बाद उन्हें अलग एहसास हुआ और फिर उन्होंने इसी शहर में बसने का फैसला लिया। अपूर्वा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

दरअसल, अपूर्वा हाल ही में एक पॉडकास्ट में गई थीं, जिसका लिंक उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, “अब मैं इंडिया में नहीं रहती।”

पॉडकास्ट में अपूर्वा ने बताया कि वे भारत में रहकर अपनी जिंदगी बनाने के बारे में नहीं सोच रही हैं। अपूर्वा ने ये भी कहा कि वे पूरी जिंदगी कंटेंट क्रिएटर नहीं बनना चाहतीं। उन्हें लगता है कि ये काम हमेशा नहीं किया जा सकता और वे अब बिजनेस में जाना चाहती हैं।

अपूर्वा ने अपनी कॉलेज लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनका कॉलेज वाला समय सही से नहीं बीता। पहले 2 साल लॉकडाउन में निकल गए और बाकी के 2 साल वे रिलेशनशिप में थीं। अपूर्वा ने कहा कि कॉलेज में वे बस अपने तब के बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर घूमती थीं।

भारत में रहने को लेकर अपूर्वा का कहना है कि वे अभी तक इस देश के सबसे अच्छे शहर में रह रही थीं, लेकिन वे आगे कि जिंदगी अंधेरी से कोलाबा आना-जाना करते हुए नहीं बिताना चाहतीं।

पॉडकास्ट में उन्होंने न्यूयॉर्क शिफ्ट होने का फैसला भी बताया। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने बहुत जगह घूमी है, लेकिन न्यूयॉर्क में आकर उन्हें वहां रहने का मन हुआ।

अपूर्वा ने कहा, “मैंने काफी ट्रैवल किया है और जब मैं न्यूयॉर्क पहुंची तो मुझे लगा, ‘मैं सच में यहां रहना चाहती हूं, इस शहर में कुछ अलग बात है। यहां सब बहुत तेज है, लोग बहुत अच्छे कपड़े पहनते हैं और खाना भी बढ़िया है। मुझे यहां की बिल्डिंग्स बहुत पसंद हैं और मैंने न्यूयॉर्क को अपनी पसंदीदा वेब सीरीज में लगभग हर जगह देखा है।”

अपूर्वा ने ये भी बताया कि वो न्यूयॉर्क में पढ़ाई करने को लेकर इतनी पक्की थीं कि उन्होंने शहर में सिर्फ एक ही कॉलेज में अप्लाई किया। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था ‘अगर एडमिशन मिल गया तो मिल गया और मैं चली जाऊंगी।'”

हालांकि अपूर्वा ने पहले भी कई पॉडकास्ट में न्यूयॉर्क शहर में जाने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक न टिकने की बात की है। अपूर्वा का कहना है कि वे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाएंगी और अभी वे फैशन या मैनेजमेंट में मास्टर्स की तैयारी कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन11 minutes ago

कभी ‘बेबी नाज’ बनकर जीता था दिल, फिर बनीं श्रीदेवी की आवाज, ऐसा था कुमारी नाज का सफर

व्यापार34 minutes ago

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को एक ग्लोबल टेक कंपनी से मिला 75 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट

राष्ट्रीय समाचार47 minutes ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

मनोरंजन1 hour ago

गोविंदा से विवाद के बीच बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी पर जताई नाराजगी

मनोरंजन2 hours ago

अंधेरी से कोलाबा का सफर नहीं करना चाहतीं अपूर्वा, बोलीं- अब न्यूयॉर्क ही घर

व्यापार3 hours ago

रियलमी पी4एस 5जी: स्पेसिफिकेशन से अनुभव की ओर से बढ़ते भारत में शानदार डिस्प्ले बनेगा स्मार्टफोन की पहचान

व्यापार3 hours ago

फ्री डिलीवरी के लिए जेप्टो ने बढ़ाई न्यूनतम ऑर्डर राशि, अब 199 रुपए से लेकर 299 रुपए तक करना होगा ऑर्डर

राजनीति3 hours ago

आजम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश बोले-विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार1 week ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

रुझान