Connect with us
Tuesday,12-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

1 दिसंबर से लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत, भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Published

on

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा संस्करण 1 से 23 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस इस टी20 लीग से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद कर रहे हैं।

पहली बार लंका प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिनके नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ियों के जुड़ने से इस लीग की लोकप्रियता में इजाफा होगा।

लंका प्रीमियर लीग के इस संस्करण में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान 20 लीग मैच और 4 नॉकआउट मुकाबले होंगे।

यह सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं।

इस टूर्नामेंट में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेने जा रही हैं। लीग चरण के दौरान सभी फ्रेंचाइजी दो बार आमने-सामने होंगी।

राउंड-रॉबिन चरण के बाद, शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। पहला प्लेऑफ मैच यानी क्वालीफायर 1 शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी। एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगी।

क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम फाइनल में अपना स्थान बनाएगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर 1 की विजेता टीम से होगा।

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की टूर्नामेंट निदेशक सामंथा डोडनवेला ने कहा, “इस संस्करण का समय सावधानीपूर्वक चुना गया है, ताकि खिलाड़ियों को वैश्विक क्रिकेट वर्ष की शुरुआत में अधिकतम अनुभव और उच्च-गुणवत्ता वाला मैच अभ्यास मिल सके।”

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सीजन में, एलपीएल नई प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा स्थल के रूप में उभरा है, जहां कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ अपनी पहचान बना रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि इस वर्ष भी लीग में कई युवा खिलाड़ी उभरेंगे, जो वर्ल्ड कप से पहले विश्व मंच पर उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं।”

खेल

आईपीएल 2026: संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स के हार की बड़ी वजह ढूंढ निकाली, कप्तान अय्यर के इस फैसले की आलोचना की

Published

on

आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला। पंजाब को 210 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बतायी है।

संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, “कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल न करके एक रणनीतिक गलती की। उन्हें बीच के ओवरों में चहल से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। चहल एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं और खुद को साबित कर चुके हैं। उनकी पहचान दबाव वाले हालात में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर है। उन्हें गेंद न देना एक बड़ी गलती थी।”

बांगड़ ने कहा, “चहल से कम से कम एक ओवर तो करवाना ही चाहिए था, खासकर 13वें ओवर के आखिर में जब गेंद बदली गई थी। वह स्पिन गेंदबाजी शुरू करने और दबाव बनाने का सबसे सही समय था। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पंजाब यह मैच हार गया।”

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पंजाब जीतने की स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहा और पारी के आखिरी चरणों में गेंदबाजों में नियंत्रण की कमी दिखी, जबकि भारी ओस ने उनकी योजनाओं को और भी मुश्किल बना दिया।

बांगड़ ने कहा, “पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत छह जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम आत्मविश्वास को चोट पहुंचाई है। दिल्ली के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था। वे जीतने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने इसे हाथ से जाने दिया।”

पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पंजाब 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब ने लगातार 6 मैच और फिर लगातार 4 मैच गंवाए हैं। केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।

मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।

Continue Reading

खेल

आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Published

on

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर ने पारी के आखिरी ओवर में छक्का लगाते हुए आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर के प्रदर्शन से अश्विन काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए विचार करने लायक काफी कुछ दिखाया है।

अश्विन ने ‘जियोस्टार’ से कहा, “मैं चाहता हूं कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए। नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही अगर आपको दबाव में छक्के की जरूरत है, तो वह मैदान के सबसे मुश्किल हिस्से में भी ऐसा कर सकते हैं।”भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआती स्पेल से एमआई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को ऐसी पिच पर आउट किया जिस पर सीम मूवमेंट और असमतल बाउंस था। अश्विन ने खास तौर पर इस अनुभवी खिलाड़ी की कंडीशन को जल्दी पहचानने और उसके हिसाब से ढलने की काबिलियत की तारीफ की।

अश्विन ने कहा, “जब उन्हें एहसास हुआ कि पिच में कुछ खास है, तो वह सही टेस्ट-मैच गेंदबाजी थी। वह एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आपको टेस्ट करते रहते हैं। रोहित शर्मा को उस पिच पर एक धीमी गेंद पर आउट करना जो बस स्विंग हुई, काफी जबरदस्त था। इसके बाद में जब वह चौथे विकेट के लिए जा सकते थे, तब भी उन्होंने यॉर्कर फेंकी। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।”

अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी प्रशंसा की, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल आरसीबी के लिए इस मुकाबले में संकटमोचक साबित हुए। अपनी पारी के आखिरी शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन से जूझने के बावजूद, क्रुणाल ने पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच में बनाए रखा। अश्विन ने कहा, “क्रुणाल पांड्या के साथ हम एचआर मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर को जानते हैं, लेकिन वह सही ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर आपको इसकी जरूरत है, तो कृपया क्रुणाल पांड्या के लिए के डायल करें।”अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी फिर से अपनी लय में लौट आई है।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

Published

on

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है। आरआर सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली आरआर अपने घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली जीटी ने बाद के 3 मैच लगातार जीते। इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है। आरआर के खिलाफ जीटी जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी।

आरआर की तरह ही जीटी के भी 12 अंक हैं। जीत की स्थिति में जीटी के 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि जीटी का रन रेट माइनस में है। इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे।

सीजन के पहले मुकाबले में जीटी को आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरआर के लिए 211 रन के लक्ष्य को जीटी हासिल नहीं कर सकी थी और 6 रन से मैच हार गई थी। इस हार का बदला जीटी निश्चित रूप से जयपुर में आरआर से लेने की कोशिश करेगी।

दोनों ही टीमों के शीर्ष तीन बल्लेबाज मजबूत कड़ी हैं, जिस भी टीम के टॉप-3 से रन आएंगे। मैच का उनके पक्ष में जाना तय है। आरआर की टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल हैं, जबकि जीटी की टॉप-3 में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार जीटी और 4 बार आरआर जीती है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र3 hours ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र5 hours ago

ओवैसी में ओसामा बिन लादेन का पुनर्जन्म! नीतीश राणे ने एक बार फिर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना की

खेल6 hours ago

आईपीएल 2026: संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स के हार की बड़ी वजह ढूंढ निकाली, कप्तान अय्यर के इस फैसले की आलोचना की

व्यापार6 hours ago

मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1,456 अंक टूटा

मनोरंजन6 hours ago

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

गूगल सर्च में आई रुकावट, इंटरनल सर्वर एरर बनी वजह

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

पीयूष गोयल ने भारत-चिली सीईपीए पर बातचीत की समीक्षा की, आर्थिक सहयोग गहरा करने पर दिया जोर

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

रांची में वर्षों से चल रहा ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’, राज्यपाल के निर्देश पर अब बदलेगा नाम

राष्ट्रीय9 hours ago

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

व्यापार10 hours ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

रुझान