मनोरंजन
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया और पहली बार मां बनने के बाद के इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान और पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए यादगार पल देखने को मिले।
कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं और उसके नन्हे हाथ पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह पति विक्की कौशल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
कैटरीना ने अपने जन्मदिन की कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट में कटरीना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बेटे का छोटा सा हाथ उनकी नाक पर रखा हुआ है।
इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ”मैं हमेशा उस सबसे अनमोल आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती रहूंगी, जो मुझे मिला है। यह मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन रहा… और हां, तुम भी इतने बुरे नहीं हो।”
पोस्ट सामने आते ही लाखों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, अभिनेता विक्की कौशल ने भी पत्नी के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों वाइट एंड गोल्डन कलर के गुब्बारों से सजे खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ विक्की ने लिखा, ‘जान का जन्मदिन।’
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे विहान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं।
मनोरंजन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

एक्सेल एंटरटेनमेंट की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मौके पर अभिनेता अली फजल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए सभी का आभार व्यक्त किया।
अली फजल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक क्लिप पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “आज हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन है। सिर्फ इसलिए नहीं कि हमारी फिल्म रिलीज हो रहा है, बल्कि हमारे लिए एक तरह से सिनेमा का जश्न है। यह बड़े-बड़े किरदारों और हर उस किरदार के लिए जश्न है, जिसके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जानी जाती है। मुझे गर्व है कि मैं कई दुनियाओं में से इस दुनिया का हिस्सा हूं। तो पेश है हमारी नॉट-सो-हम्बल फिल्म मिर्जापुर, जो दुनिया भर के दर्शकों के लिए लाई गई है।”
अली फजल ने मिर्जापुर की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “हम पर ज्यादा सख्त मत होना हम आप एक ही तो हैं और हमें ज्यादा प्यार भी मत करना वरना आप बिखर जाओगे, लेकिन याद रखना दिलवाले हैं हम। कनिका, ऋषभ, अभिषेक, अहमद, काइनात, साजिद, रोहित, वसीम, राजीव, प्रज्ञा, नेत्रा, राहुल दमा, रिया, प्रियंका और पर्दे के पीछे के उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हू, जिन्होंने मिर्जापुर की दुनिया को को बनाने में दिन-रात मेहनत की है।”
उन्होंने लिखा, “मेरे वैन दादा, हमारे प्रोडक्शन के लोग, लाइट टीम, स्पॉट टीम समेत मिर्जापुर के सेट पर मौजूद हर एक शख्स को धन्यवाद। मैं रुका रहा ताकि आप सभी के नाम पढ़ सकूं और मैं सच में हर एक को और उन लोगों को भी जो क्रेडिट में नहीं थे। मेरी सबसे खूबसूरत क्रू और कास्ट आप लोग मुझे बेहतर जानते हैं, आप जैसे हैं वैसे होने के लिए शुक्रिया।”
अभिनेता ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अच्छे बुरे हर वक्त में उनका साथ दिया है। उन्होंने लिखा, “मेरे गुरु और पुनीत भाई मिर्जापुर में मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया और आपके साथ बहुत सारी बातें करनी हैं। विशाल और एक्सेल एंटरटेनमेंट, मार्केटिंग टीम, निधि और आखिर में उन 3 महिलाओं का भी शुक्रिया, जो मुझे हर दिन आगे बढ़ाती हैं, बाकी परिवार के साथ – मेरी मां (मैं सोचता हूं कि आप कहीं मेरे आसपास ही हैं), मेरी शानदार पत्नी और मेरी बेटी जुनैरा समेत सभी का शुक्रिया।”
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फेमिनिस्ट आइकॉन और लीडर ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, अभिनेत्री ने उनके द्वारा बताए रास्ते और महिलाओं की कई पीढ़ियों पर पड़े असर के लिए याद किया।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ग्लोरिया स्टीनम की वीडियो पोस्ट कर लिखा, “रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद। ग्लोरिया स्टीनम को शांति मिले।” 1960 के दशक के अंत से नारीवादी आंदोलन का समर्थन करने वाली स्टीनम का 92 साल की उम्र में अपने घर पर अपनों के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया।
स्टीनम 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका में सेकंड-वेव फेमिनिज्म की राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली नेता के रूप में उभरीं है। करियर के शुरुआत उन्होंने पत्रकारिता से की थी। यह पहली ऐसी राष्ट्रीय पत्रिका थी जिसे महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संपादित किया गया था और जिसने नारीवादी मुद्दों को मुख्यधारा की मीडिया में प्रमुखता से उठाया।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है। यह पहली बार होगा जब प्रियंका रसेल क्रो के साथ काम करती नजर आएंगी, जिन्हें एक एकेडमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और दो गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड मिल चुके हैं।
इसके साथ ही अभिनेत्री निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं। एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में अभिनेत्री ‘मंदाकिनी’ नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
यह एक समय यात्रा (टाइम-ट्रैवल) और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी वाराणसी शहर और एक आसन्न संकट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्प बात शेयर की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस समर को याद किया, जब उन्होंने पति निक जोनस को अपना नंबर दिया था।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पति निक जोनस के शुरुआती दिन, यात्राएं और पारिवारिक यादें शामिल हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था… लगभग: गर्मी 2017 साउंड ऑन न्यू सॉन्ग आउट नाउ |”
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में गोवा में फैमिली हॉलिडे की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें अभिनेत्री की छोटी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिवार के दूसरे सदस्य एक साथ पोज दे रहे हैं। परिणीति ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “वाह, वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी।”
प्रियंका और निक की लव स्टोरी की बात करें तो, कपल की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में हुई थी, लेकिन निक महीनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएम पर मैसेज किया था।
दोनों न्यूयॉर्क में ड्रिंक्स के लिए मिले और बाद में राल्फ लॉरेन ने उन्हें 2017 मेट गाला में साथ आने के लिए इनवाइट किया था।
निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई। उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।
जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
