Connect with us
Monday,01-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

करीना ने बताया कि सरोज खान ने किस तरह उन्हें डांस करना सिखाया

Published

on

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने साझा किया है कि दिवंगत अनुभवी कोरियोग्राफर सरोज खान ने ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान उन्हें किस तरह डांस करना सिखाया था। अभिनेत्री ने अपने इंटाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कोरियोग्राफर सरोज खान उन्हें सेट पर डांस स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मास्टर जी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो फेस ही चला। उन्होंने मुझे यही सिखाया, डांस का आनंद लेने के लिए आंखों से मुस्कुराओ। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। जो उन्हें प्यार करता था उनके लिए डांस और एक्सप्रेशन फिर कभी पहले जैसे नहीं होंगे। आपसे प्यार है मास्टर जी, हम फिर डांस करेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।”

सरोज खान ने इम्तियाज अली की 2007 की फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘ये इश्क हाय’ सांग के लिए कोरियोग्राफर के रूप में अपना तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

सरोज खान की 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। काफी वक्त से उनकी तबीयत खराब थी। इसी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

बॉलीवुड

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

Published

on

नई दिल्ली, 1 जून: भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने गायिका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी ने भारतीय संगीत और सांस्कृतिक जगत को समृद्ध बनाया।”

पीएम ने लिखा, “उन्होंने अपने गीतों के जरिए संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊं शांति।”

बता दें कि 89 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार 1 जून को मुंबई में किया जाएगा।

सुमन कल्याणपुर भारतीय संगीत जगत की उन गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर को अपनी गायकी से यादगार बना दिया। उन्होंने कई सदाबहार गीतों को अपनी आवाज से अमर बनाया और संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास पहचान स्थापित की। उनकी आवाज की मिठास और सुरों की गहराई ने उन्हें भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में शामिल किया।

उनके लोकप्रिय गीतों में ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गीत शामिल हैं। सुमन कल्याणपुर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘पसंत आहे मुलगी’ से की थी। उनका पहला सुपरहिट मराठी गीत ‘भातुकलीच्या खलमांडिला’ माना जाता है। वर्ष 1960 और 1970 का दशक उनके करियर का स्वर्णिम काल था। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच हुए मतभेद के दौरान सुमन कल्याणपुर ने रफी के साथ 140 से अधिक लोकप्रिय युगल गीत गाए।

सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं में 740 से अधिक गीत गाए। उनकी आवाज इतनी मधुर और लता मंगेशकर से मिलती-जुलती थी कि कई बार श्रोता भ्रमित हो जाते थे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया देसी और हेल्दी लिट्टी चोखा, मां बनने के बाद बदलती लाइफस्टाइल की दिखाई झलक

Published

on

आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने अपने घर के बने हेल्दी खाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें भारतीय स्वाद और सेहत दोनों की झलक दिखाई दी।

परिणीति चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिट्टी चोखा की प्लेट नजर आ रही है। प्लेट में लिट्टी रखी हुई है और साथ में एक कटोरी में आलू और बैंगन से बना चोखा भी रखा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा।

इस पोस्ट के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ”यह लिट्टी चोखा घर पर बनाया गया है और इसे हेल्दी बनाने के लिए खास ध्यान रखा गया है। लिट्टी ज्वार के आटे से तैयार की गई है, जिसमें सत्तू की भरपूर स्टफिंग डाली गई है। साइड डिश के रूप में आलू और बैंगन का चोखा बनाया गया है।”

बता दें कि मां बनने के बाद से परिणीति चोपड़ा अपनी सेहत और खानपान पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं।

इस पोस्ट के अलावा, परिणीति ने एक अन्य पोस्ट भी साझा किया, जिसमें वह ब्राउन कलर की आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। वह एक मेकअप रूम में खड़ी हैं, बैकग्राउंड में मिरर और कुछ कपड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, ”पीछे मेस, आगे ड्रेस… इस कैप्शन का कोई मतलब है???”

निजी जीवन की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की शादी नेता राघव चड्ढा से हुई है। दोनों ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक निजी, लेकिन बेहद भव्य समारोह में शादी की थी। इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्य और चुनिंदा लोग शामिल हुए थे।

Continue Reading

मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की, 4 जून को होगी रिलीज

Published

on

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, “मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?”

क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।

इस फिल्म का केंद्र केंद्र रेखा है। एक मां जो पहले से ही जिंदगी की कई मुश्किलों से जूझ रही होती है। तभी उसकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आता है, जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद माधुरी, अपनी दोनों बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धरना दुर्गा) के साथ मिलकर ताक-झांक करने वाले पड़ोसियों (जैसे रवि किशन) से उस लाश को छिपाने की कोशिश करती हैं, जिसमें कॉमेडी और अराजकता का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। इस मुश्किल भरे माहौल में हास्य देखने को मिलेगा। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी।

इससे पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थ्रिलर वेबसीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं । इसमें वे एक निगेटिव रोल में नजर आई थी। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय16 minutes ago

अल-अक्सा मस्जिद में घुसपैठ पर कतर ने जताया विरोध, अंतरराष्ट्रीय कानून का बताया उल्लंघन

बॉलीवुड3 hours ago

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

राष्ट्रीय4 hours ago

नीट यूजी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े मुद्दों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक

राष्ट्रीय4 hours ago

उत्तराखंड: सीआईएसएफ ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पब्लिक टॉयलेट में दी जाने वाली सुविधाओं की क्वालिटी सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को तीन महीने का समय दिया है।

राजनीति2 days ago

सिर्फ नेता ही नहीं, इंसानियत की मिसाल बने सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया, “मैं हर वर्कर को सशक्त बनाऊंगा”

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया स्वागत

राजनीति2 days ago

कोलकाता : भाजपा नेता ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र5 days ago

मीरा भायंदर में हंगामा करने के लिए सुअर लाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, माहौल खराब करने के आरोप में दो एफ आई आर दर्ज

महाराष्ट्र3 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

अपराध6 days ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र4 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

राजनीति4 weeks ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

हैदराबाद के बस स्टैंड पर रात में गुप्त रूप से तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास 40 पुरुष पहुंचे।

व्यापार4 weeks ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई में सनसनीखेज घटना: सायन अस्पताल के आईसीयू के बाहर सिर में चाकू धंसा व्यक्ति, इलाज में लापरवाही के आरोप

राजनीति4 weeks ago

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, अब लागू होने की उम्मीद

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई बांद्रा मस्जिद पर हमला, हिंसा, विरोध: पुलिस पर पथराव का आरोप, हालात तनावपूर्ण, शांति बनी रही, 10 लोग गिरफ्तार, और गिरफ्तारियों के लिए ऑपरेशन शुरू

रुझान