Connect with us
Sunday,14-June-2026
ताज़ा खबर

अनन्य

एयरटेल, वीआई से टक्कर के लिए जियोपोस्टपेड प्लस लॉन्च

Published

on

Jio

रिलायंस जियो ने मंगलवार को पोस्टपेड यूजर्स के लिए कई नए प्लान लॉन्च किए हैं। 399 रुपये से 1499 रुपये तक की कीमत के पांच प्लान जियो ने बाजार में उतारे हैं। अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के साथ यूजर्स को जियोपोस्टपेड प्लस प्लान्स में नेटफ्लिक्स, एमेजन प्राइम, डिजनीप्लस हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। फैमली प्लान्स और डेटा रोलओवर की सुविधा भी इन प्लान्स में उपलब्ध है। यानी अगर अब प्लान का डेटा इस्तेमाल नहीं हो पाता तो वह अगले महीने के प्लान में एड हो जाएगा।

जियो पोस्टपेड प्लस प्लान्स अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं ले कर आया है। इंटरनेशनल टूर पर यूजर्स को इन फ्लाइट क्नेक्टिविटी मिलेगी। इस तरह की सर्विस देश में पहली बार पेश की गई है।

अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग मिलेगी। दुनिया में कहीं से भी भारत में कॉल अब 1 रुपये प्रति मिनट की दर से उपलब्ध होगी। हालांकि इसके लिए वाई-फाई कॉलिंग का इस्तेमाल करना होगा। अगर भारत से बाहर दुनिया में कहीं भी कॉलिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए 50 पैसे प्रति मिनट चुकाने होंगे। इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस 1499 रुपये के प्लान के साथ ही उपलब्ध है।

जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने नए पोस्टपेड प्लस प्लान्स के बारे में बोलते हुए कहा कि, “जियो पोस्टपेड प्लस को पेश करने का इससे बेहतर समय हो ही नहीं सकता। 40 करोड़ प्रीपेड ग्राहक हमारी सेवाओं से संतुष्ट हैं और अब हम अपनी सेवाओं का विस्तार पोस्टपेड कैटेगरी में भी करना चाहते हैं। जियो पोस्टपेड प्लस को पोस्टपेड ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी, अनलिमिटेड प्रीमियम एंटरटेनमेंट, किफायती अंतरराष्ट्रीय रोमिंग, अत्याधुनिक बेहतरीन सुविधाएं और सबसे महत्वपूर्ण ग्राहक को बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि भारत में प्रत्येक पोस्टपेड उपयोगकर्ता इसका पूरा उपयोग करेगा।”

जियो के 399 रुपये वाले बेसिक पोस्टपेड प्लस प्लान में 75 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 599 रुपये में 100 जीबी डेटा के साथ 1 अतिरिक्त फैमिलि सिम कार्ड भी उपलब्ध होगा। बताते चलें कि प्रत्येक फैमिली सिम कार्ड के लिए 250 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। 799 रुपये में 150 जीबी डेटा और दो फैमिली सिम कार्ड लिए जा सकेंगे। वहीं 3 फैमिली सिम कार्ड के साथ 200 जीबी डेटा के लिए यूजर्स को 999 रुपये चुकाने होंगे। 1499 रुपये में 300 जीबी डेटा के साथ अमेरिका और यूएई में अनलिमिडेट वॉयस और डेटा भी यूजर्स को मिलेगा। 399 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के प्लान्स में 200जीबी तक का डेटा अगले महीने में रोलओवर होगा वहीं 99 रुपये और 1499 में 500जीबी तक रोलओवर की सुविधा है। जियो पोस्टपेड प्लस प्लान्स में कंपनी ने सिम की फ्री होम डिलिवरी और एक्टीवेशन भी ऑफर किया है।

अनन्य

नीट पेपर लीक मामला : दिल्ली की अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई

Published

on

Neet Paper

नई दिल्ली, 6 जून। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 13 मई को सीबीआई ने शुभम खैरनार को नासिक से गिरफ्तार किया था।

आरोपी शुभम खैरनार की शनिवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उसे राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई।

शुभम खैरनार, महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव का रहने वाला है। उसने मध्य प्रदेश की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बीएएमएस (आयुर्वेद) की पढ़ाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का आरोप है कि उसने पुणे के एक संदिग्ध से यह पेपर 10 लाख में खरीदा और इसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख में बेच दिया।

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी सामने आई कि सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को कल्याण के म्हारल क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से भी पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि जांच टीम ने म्हारल इलाके में छात्रा के घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। सूत्रों का दावा है कि संबंधित छात्रा नाशिक की एक अन्य छात्रा के संपर्क में थी, जिसकी जांच के दौरान उसका मोबाइल नंबर जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में आया। इसी आधार पर सीबीआई ने उससे पूछताछ की है। हालांकि, सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी।

Continue Reading

अनन्य

कथित बांग्लादेशियों के जाली और फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच शुरू; किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस हरकत में।

Published

on

मुंबई: भाजपा नेता किरीट सौम्या ने मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच भी एक्शन में आ गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट के मामलों में कार्रवाई करने के लिए एक एसआईटी टीम बनाने को मंजूरी दे दी है और एक आदेश भी जारी किया है। किरीट सौम्या ने पहले इस मामले की जांच की मांग की थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अब एक आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी को दी है, जो इन मामलों की जांच करेगी। मुंबई शहर से अब तक एक हजार से ज्यादा बांग्लादेशी अप्रवासियों को निकाला जा चुका है, इसके बावजूद किरीट सौम्या ने आरोप लगाया है कि शहर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं और यह देश की अखंडता के लिए खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में धार्मिक नफरत फैलाना भी शुरू कर दिया है। मुंबई मुंबई पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बर्थ सर्टिफिकेट और शिकायत की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी बनाई है। इस एसआईटी के बारे में डिपार्टमेंटल ऑर्डर जारी करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि इस टीम को जॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम लक्ष्मी गौतम हेड करेंगी, जबकि एडिशनल कमिश्नर क्राइम मुंबई, एडिशनल कमिश्नर स्पेशल ब्रांच, डीसीपी डिटेक्शन क्राइम और असिस्टेंट कमिश्नर क्राइम इस टीम का हिस्सा हैं। ऑर्डर में कहा गया है कि यह एसआईटी टीम बड़े पैमाने पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स और बर्थ सर्टिफिकेट में फर्जी सर्टिफिकेट की शिकायतें सामने आने के बाद बनाई गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का मकसद डॉक्यूमेंट्स की जांच करके जरूरी एक्शन लेना है। यह ऑर्डर मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती ने जारी किया है।

Continue Reading

अनन्य

नासिक: जालसाज अशोक खराट की जांच में अहम नतीजा, कई जगहों पर छापेमारी के दौरान जानवरों के अवशेष और महिलाओं के बाल बरामद, बली देने का संदेह

Published

on

मुंबई: नासिक के धोखेबाज अशोक खरात की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं और SIT ने कई जगहों पर छापेमारी की है। SIT को यहां से जानवरों के अवशेष भी मिले हैं, लेकिन SIT ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या ये सच में जानवरों के अवशेष हैं या फिर मानव बलि का मामला है। इस मामले में SIT ने अवशेषों को अपने कब्जे में भी ले लिया है, वहीं शक है कि अशोक खरात अघोरी करता था और इसी प्रथा के चलते उसने मानव बलि भी दी होगी। इस बारे में SIT की जांच सही दिशा में जा रही है। नासिक के धोखेबाज अशोक खरात मामले में SIT की जांच में कई अहम नतीजे भी निकले हैं। SIT टीम की हेड तेजस्वी सतपोवे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों पर काम कर चुकी हैं और उनकी जांच कर चुकी हैं। इसी तरह अब नासिक मामले में भी जांच चल रही है। तेजस्वी सतपोवे की मां टीचर हैं जबकि उनके पिता किसान हैं। वह अहमदनगर के शेगांव की रहने वाली हैं। तेजस्वी सतपोवे ने अब खरात के पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। अशोक खरात के कई बड़े नेताओं और अफसरों से भी कनेक्शन थे। महिला आयोग की हेड रूपाली चाकणकर से भी उनके कनेक्शन थे, इसी आधार पर रूपाली को इस्तीफा देना पड़ा था। SIT जांच में जानवरों के अवशेषों के साथ महिलाओं के बाल भी मिले थे। अब SIT टीमें पता लगा रही हैं कि ये बाल किसके हैं, क्या ये एक महिला के बाल हैं या कई महिलाओं के बाल हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र14 hours ago

मुंबई: विवादित बयानों और टिप्पणियों के कारण डॉ. सेजल पवार छुट्टी पर गईं; जांच से पहले ही के ई एम अस्पताल ने सख्त कार्रवाई की।

महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई में नाले की सफाई में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर ठेकेदारों पर जुर्माना, मुंबई नगर निगम प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मनोरंजन17 hours ago

‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अंधेरी और मिलान सबवे के साथ-साथ गांधी मार्केट और हिंदमाता में छोटे नालों का दौरा किया

मनोरंजन21 hours ago

12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है

व्यापार21 hours ago

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना ने मार गिराया ‘ट्रेन डी अरागुआ’ का नेता

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

राष्ट्रीय समाचार2 days ago

भारत इनोवेट्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को सुदृढ़ करता है: धर्मेंद्र प्रधान

महाराष्ट्र2 days ago

विधायक अबू आसिम आज़मी ने गृह मंत्री से मुहर्रम के उपदेश और सभाओं को रात 9 बजे तक की इजाज़त देने की मांग की

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय5 days ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

राजनीति5 days ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

व्यापार2 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय6 days ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान