Connect with us
Friday,27-March-2026
ताज़ा खबर

अपराध

आईएसआईएस ऑपरेटिव को पाक हैंडलर ने प्रशिक्षित किया, ऑनलाइन आईईडी बनाना सिखाया

Published

on

ISIS

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस ऑपरेटिव को पाकिस्तानी हैंडलर अबू हुजैफा सोशल मीडिया पर निर्देश और प्रशिक्षण दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा, “संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को दो आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। “

गिरफ्तार ऑपरेटिव मोहम्मद मुस्तकीम खान ऊर्फ अबु यूसुफ खान आईएसआईएस में शामिल होने के बाद 2015 से सक्रिय था।

हुफैजा ने उसे ऑनलाइन आईईडी बनाना सिखाया था। हुफैजा अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया था।

अबु यूसुफ खान को चार से पांच सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस हैंडलर्स प्रशिक्षण दे रहे थे। वह एक भीड-भाड़ वाले क्षेत्र में एक ‘लोन वुल्फ अटैक’ की योजना बना रहा था।

डीसीपी स्पेशल सेल पी. एस. कुशवाहा ने कहा, “वह स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली आने की योजना बना रहा था, लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से नहीं आ पाया। उसने अपने गांव यूपी के बलरामपुर में भी आईईडी का परीक्षण किया था। उसकी गांव में एक कॉस्मेटिक का दुकान है।”

संदिग्ध मुस्तकीम खान ऊर्फ अबु यूसुफ खान के पास से दो प्रेशर कूकर आधारित आईईडी, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गोलीबारी धौलाकुंआ-करोलबाग रूट में शुक्रवार देर रात हुई। स्पेशल सेल में मौजूद सूत्र ने बताया कि छह राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव हिरासत में लिया जा सका।

वहीं आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए एनएसजी और बम डिस्पोजल दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को अफगानिस्तान और पाकिस्तान से इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रोविंस(आईएसकेपी) के कमांडर निर्देश दे रहे थे और भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव को आठ दिनों की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया।

उसे आगे की जांच के लिए उसके पैतृक गांव यूपी के बलरामपुर ले जाया जाएगा।

यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश को भी हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

Published

on

श्रीगंगानगर, 27 मार्च : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र पीरा सिंह, के रूप में हुई है, जो केसरीसिंहपुर का निवासी है और वर्तमान में चक केरा में रह रहा था। आरोपी आकाशदीप लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आतंकी के निर्देश पर कई संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था और उसके एवज में राशि लिया करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं। मोबाइल की जांच में पाया गया कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी थी। आरोपी आकाशदीप आईडी के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच वॉइस चैट और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही, +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा करने के प्रमाण भी मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आतंकी शहजाद भट्टी के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। व्हाट्सएप चैट में भी आरोपी की ओर से पाकिस्तान के नंबर पर संपर्क करने और जवाब मिलने के संकेत मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 7 मछुआरों को किया गिरफ्तार, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील

Published

on

रामेश्वरम, 26 मार्च : तमिलनाडु और श्रीलंका के जाफना जिले के बीच स्थित पाल्क खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार तड़के रामेश्वरम के सात मछुआरों को अवैध शिकार (पोचिंग) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन के दौरान दो मैकेनाइज्ड फिशिंग ट्रॉलर भी जब्त किए गए।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को रामेश्वरम फिश लैंडिंग सेंटर से कुल 365 फिशिंग टोकन जारी किए गए थे। गिरफ्तार किए गए मछुआरे दो नावों पर सवार थे, जो नेदुंथीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें रोक लिया।

बताया जा रहा है कि जब्त किए गए ट्रॉलर सिमसन और ससिकुमार के हैं। समुद्र में शुरुआती पूछताछ के बाद मछुआरों को हिरासत में लेकर श्रीलंका के एक नौसैनिक बंदरगाह ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना की खबर के बाद रामनाथपुरम जिले के थंगाचीमदम इलाके में मछुआरों के बीच आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में मछुआरे कार्ल मार्क्स की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मछुआरों और उनकी नावों की तुरंत रिहाई की मांग की।

मछुआरा संगठनों ने भी केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाली गिरफ्तारियों से क्षेत्र के लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए मछुआरा प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक गुरुवार शाम 4 बजे बुलाई गई है। मछुआरा नेता जेसु राजा ने कहा कि यह समस्या पिछले 40 साल से चली आ रही है और मछली पकड़ना ही यहां के लोगों की मुख्य आजीविका है। उन्होंने बताया कि करीब 90 प्रतिशत परिवार इसी पर निर्भर हैं और अगर स्थायी समाधान नहीं निकला तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

उन्होंने ‘पाक बे’ में पारंपरिक मछली पकड़ने के अधिकार सुनिश्चित करने की भी मांग की, यह कहते हुए कि इस क्षेत्र में मछुआरे लंबे समय से काम करते आ रहे हैं।

एक अन्य मछुआरे एंटनी ने सवाल उठाया कि जब भारत श्रीलंका को मित्र देश बताता है, तो फिर ऐसी गिरफ्तारियां क्यों जारी हैं। उन्होंने कहा कि नावों की जब्ती और भारी जुर्माने के कारण कई परिवार कर्ज में डूब गए हैं और कई मछुआरे बेरोजगार हो गए हैं।

एंटनी ने बताया कि एक मशीनीकृत ट्रॉलर की कीमत करीब 40 लाख रुपए होती है और 2018 से अब तक 180 से ज्यादा नावें जब्त की जा चुकी हैं, जिससे यह संकट और गहरा गया है।

Continue Reading

अपराध

मुंबई अपराध: सांताक्रूज़ में झगड़े के दौरान एक नाबालिग ने 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी; आरोपी को किशोर हिरासत में भेजा गया

Published

on

CRIME

मुंबई: रविवार को सांताक्रूज़ पश्चिम में एक 16 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर उसके एक दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक और उसके दोस्तों के बीच कहासुनी हुई, जिसके दौरान दूसरे समूह के एक व्यक्ति ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम हरिजन के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे किशोर हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम सांताक्रूज वेस्ट का रहने वाला था, जबकि आरोपी फैजान खार डांडा में रहता है। यह घटना सांताक्रूज़ पश्चिम के जुहू कोलीवाड़ा में हरबा मौली ब्रिज के पास रात करीब 8:15 बजे हुई। आरोपी ने कथित तौर पर प्रेम की छाती के बाईं ओर चाकू मारा।

इसके अलावा, आरोपियों ने प्रेम के दोस्त हर्ष झा पर हमला किया, जिससे उनकी कमर के बाईं ओर और बाईं जांघ के पिछले हिस्से में चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने झा को जान से मारने की कोशिश भी की।

प्रेम के पिता, 42 वर्षीय ओमप्रकाश हरिजन, जो सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सोमवार को मजदूर फैजान के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के एक दोस्त ने उसे दूसरे समूह के साथ हुए विवाद के बारे में बताया था। इसके बाद प्रेम अपने दोस्त के साथ खार डंडा से उस समूह से मिलने गया, जहां उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। जब स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें इलाका छोड़ने के लिए कहा, तो प्रेम और उसके दोस्त पास के एक पुल की ओर चले गए, जहां फैजान ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

प्रेम को तुरंत बांद्रा पश्चिम स्थित भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय3 minutes ago

तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला नागरिकों को राहत देने वाला और जन-केंद्रित : गृह मंत्री अमित शाह

अपराध31 minutes ago

राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

अंतरराष्ट्रीय46 minutes ago

ईरान युद्ध के बीच बदलते समीकरणों के चलते चीन ने बदला अपना रुख

अंतरराष्ट्रीय58 minutes ago

किम जोंग-उन और लुकाशेंको के बीच हुई मुलाकात, मित्रता व सहयोग संधि पर हस्ताक्षर

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

अमेरिकी सांसदों ने अंतरिक्ष और परमाणु खतरों के बढ़ने की चेतावनी दी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने पर दिया जोर, रिश्ते को ‘जटिल’ बताया

व्यापार2 hours ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार

अंतरराष्ट्रीय18 hours ago

अबू धाबी: मारे गए 2 लोगों में से एक भारत, दूसरा पाकिस्तान का

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान