Connect with us
Sunday,27-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल 2025 : गुवाहाटी में आज 6वें मैच में राजस्थान से भिड़ेगा कोलकाता, जानें मैच का प्रीव्यू

Published

on

नई दिल्ली, 26। आईपीएल 2025 का छठा मैच आज (26 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक संघर्ष करती दिखी हैं, और इस मुकाबले में किसी एक टीम का जीत का खाता खुलना तय है। केकेआर और राजस्थान दोनों ने अपने पहले मैचों में हार का सामना किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 7 विकेट से हार मिली थी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 44 रनों से मात दी थी। इन दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी गलतियों से सीखने और अपनी खोई हुई लय को वापस पाने का एक सुनहरा मौका होगा। गुवाहाटी की पिच पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं, लेकिन गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ता है, खासकर ओस के प्रभाव के चलते।

केकेआर की टीम ने अपने पहले मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में निराशाजनक प्रदर्शन किया। सुनील नरेन को छोड़कर, केकेआर का कोई गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका। वरुण चक्रवर्ती, जो एक अच्छे स्पिनर माने जाते हैं, उन्हें भी ईडन गार्डन्स की पिच पर संघर्ष करते देखा गया, जहां फिल साल्ट और विराट कोहली ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए। ऐसे में केकेआर को उम्मीद है कि चक्रवर्ती गुवाहाटी की पिच पर अपनी लय पकड़ने में सफल होंगे। साथ ही, तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की फिटनेस पर भी निगाहें रहेंगी, जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं। अगर वह फिट होते हैं, तो स्पेंसर जॉनसन की जगह उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

केकेआर के मध्यक्रम की स्थिति भी पिछले मैच में चिंताजनक रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे और नरेन के आउट होने के बाद टीम का मध्यक्रम बिखर गया था। वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी गलत शॉट खेलकर आउट हो गए थे। टीम को इस मैच में उम्मीद रहेगी कि ये बल्लेबाज शॉट चयन में सतर्कता बरतें और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आएं। साथ ही, रिंकू सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि उन्होंने हालिया मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। आईपीएल के पहले मैच में भी वह केवल 12 रन ही बना सके थे, जिससे उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी भी पिछले मैच में कमजोर दिखी थी। जोफ्रा आर्चर जैसे मुख्य तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर में 76 रन लुटाए थे, जबकि फजल हक फारूकी और महेश थीक्षाना भी अपनी टीम के लिए कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाए थे। राजस्थान को इस मैच में अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है, खासकर उनके प्रमुख गेंदबाजों को विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की आवश्यकता है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के अब तक के 30 मुकाबलों में से 14-14 जीत दोनों टीमों के नाम रही है, जबकि पिछले चार मुकाबलों में दो मैच बेनतीजा रहे हैं।

गुवाहाटी का मौसम इस मैच के लिए काफी अनुकूल प्रतीत हो रहा है। यहां 26 मार्च को आसमान साफ रहेगा, और बारिश की संभावना केवल 2 प्रतिशत है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात के समय यह 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जो मैच के दौरान खिलाड़ियों को किसी खास परेशानी का सामना नहीं करने देगा।

पिच की बात करें तो गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, और यहां पर गेंदबाजों को कम मदद मिलती है। ओस भी यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासकर दूसरी पारी में। राजस्थान ने तीन मैच जीतने में सफलता पाई है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। दोनों टीमों के बीच की यह जंग हर बार रोमांचक होती रही है, और इस बार भी उम्मीदें उच्च हैं।

गुवाहाटी स्टेडियम के आंकड़ों की बात करें तो अब तक इस स्टेडियम में कुल 4 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 2 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, जबकि 1 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा। गुवाहाटी में आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 199/4 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जबकि दिल्ली के खिलाफ ही राजस्थान का सबसे कम स्कोर 142/9 रहा।

इस सीजन के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड में कुछ बड़े नाम हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, शिमरॉन हेटमायर और यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी को देखते हुए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

दोनों टीमों की स्क्वॉड:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (अस्थायी कप्तान), संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा

खेल

जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Published

on

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस की दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए। अब जोश इंगलिस अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट होना चाहेंगे।

31 वर्षीय इंगलिस गुरुवार को डरबन में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिए हुए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चोट के बावजूद, इंगलिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके।

‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ ने शनिवार को एक बयान में कहा, “वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और सुधार पर निर्भर करेगी।”

इंगलिस की चोट के कारण एलेक्स कैरी को रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में होने वाले दूसरे वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वापस मिल सकती है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी हालिया व्हाइट-बॉल टीम में एक साथ खेले हैं, लेकिन इंगलिस विकेटकीपिंग कर रहे थे और कैरी एक स्पेशलिस्ट फील्डर के तौर पर खेल रहे थे।

इस झटके के कारण टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने एक रणनीतिक समस्या खड़ी हो गई है। इंगलिस रेड-बॉल टीम में मुख्य बैकअप बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं। 2025 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद वे मिडिल-ऑर्डर स्पेशलिस्ट के तौर पर पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

अगर इंगलिस समय पर ठीक होकर दौरे पर वापस नहीं लौट पाते हैं, तो चयनकर्ताओं को शायद किसी दूसरे खिलाड़ी को बुलाना पड़ सकता है, ताकि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कैरी अकेले विकेटकीपर न रहें। हालांकि, जोहान्सबर्ग और पॉचेफस्ट्रूम में होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों के लिए किसी तत्काल रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाया जाएगा।

Continue Reading

खेल

टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

Published

on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम को चैंपियन बनाने में शेफाली वर्मा ने अहम किरदार निभाया। शेफाली ने कहा कि वनडे विश्व कप जीतने के बाद से महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने अपने उस मुश्किल समय को भी याद किया, जब वह टीम से बाहर चल रही थीं।

शेफाली ने जेएसडब्ल्यू द्वारा आयोजित की गई मीडिया राउंडटेबल में ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा, “मुझे याद है जब हमने वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी तो हमने उसे उठाया था। उसके बाद से भारतीय महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। बीच में कई मुश्किलें भी आईं। हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसी मुश्किलें न आएं और देश का नाम रोशन करें।”

एशियन गेम्स को लेकर बात करते हुए शेफाली ने कहा, “एशियन गेम्स की बात करें तो जब हम जापान गए थे, तो हमने सोचा भी नहीं था कि वहां की सुविधाएं इतनी अच्छी होंगी। हालांकि, जापान ने जिस तरह से हमारा साथ दिया और हमें मैदान से जुड़ी सुविधाएं दीं, उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। भारतीय महिला क्रिकेट को लेकर गंभीरता देखना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। यह हमारे देश और हमारी टीम के लिए अच्छा करने की प्रेरणा भी देता है। इसी कारण मुझे लगता है कि यह तारीफ और प्रेरणा का पल है।”

शेफाली वर्मा ने उस समय को भी याद किया, जब वह भारतीय टीम से बाहर चल रही थीं। उन्होंने कहा, “जब मुझे टीम से बाहर किया गया, तो वह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे दुखद पल था। वह समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। टीम से बाहर रहने के दौरान मैंने कितनी मेहनत की, यह सिर्फ मुझे ही पता है। सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया। हां, मैं टीम में नहीं हूं, लेकिन मुझे कड़ी मेहनत करनी है और इस समय का सही इस्तेमाल करना है। मुझे यह साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी हूं। मैं अपने देश और अपनी टीम के लिए सबसे अच्छी हूं।”

भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, “इसी कारण मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की। मैंने अपनी मानसिक सेहत, स्किल्स और फिटनेस पर काम किया। मुझे खुशी है कि उस समय मैंने सही फैसले लिए और खुद पर काम किया। मैंने खुद को किसी भी बुरी घटना या बातों का सामना नहीं करने दिया। मुझे लगता है कि आखिर में परिवार ही हमारे लिए सब कुछ है। जिस तरह से उन्होंने उस समय मेरा साथ दिया, उसके लिए उनका शुक्रिया। फिर जब हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता, तो खुशी के आंसू आ गए।”

शेफाली ने कहा कि टीम के मेडल या ट्रॉफी जीतने पर वह भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो भी ट्रॉफी और मेडल जीतते हैं, तो मेरी आंखों के सामने मेरी सारी मेहनत सामने आ जाती है। मैं अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हूं। मैं अपनी टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं और अपना पसीना बहाकर देश के लिए अपना सब कुछ दे रही हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर इससे ज्यादा तारीफ वाला पल और कोई नहीं हो सकता।”

Continue Reading

खेल

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

Published

on

लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं।

‘क्रिकबज’ की खबर के अनुसार, हार्दिक का न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हार्दिक को ‘शिन’ (पिंडली या पैर के निचले हिस्से की हड्डी में दर्द और सूजन) इंजरी हुई है। हार्दिक को खेल से दूर रहते हुए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रकिया) के दौरान उन्हें बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है। इस साल जून में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रहने के दौरान क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण वह बाहर हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, हालांकि पहले वनडे मैच से दो हफ्ते से भी कम समय पहले हार्दिक की मैच खेलने की तैयारी एक बार फिर बुरी तरह पटरी से उतर गई है। हार्दिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च में अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल था। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 में से 10 मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

हार्दिक को लगातार होती एक के बाद एक इंजरी ने भारतीय टीम की परेशानी भी बढ़ा दी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए हार्दिक को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। हार्दिक का रिकॉर्ड खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में कमाल का रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी हार्दिक ने 9 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 217 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में भी अहम विकेट चटकाए थे।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार9 minutes ago

मार्केट आउटलुक: कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

राष्ट्रीय समाचार19 minutes ago

बिहार : वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ा गंडक नदी का जलस्राव, 5 लाख क्यूसेक पहुंचने की संभावना

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज से जुड़े ट्राई के फैसले पर सांसद राघव चड्ढा ने जताई खुशी, किया सरकार का धन्यवाद

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

नेपाल में नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर, गंडक ने भी बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

कश्मीर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कश्मीर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

मनोरंजन3 hours ago

जैकी श्रॉफ ने यश चोपड़ा को उनकी जयंती पर किया याद, कहा-हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

राजनीति3 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बंगाल दौरा, दो दिन तक संगठन को मजबूत करने पर देंगे जोर

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र के दौंड में दो भाइयों गुंडागर्दी, 29 साल के व्यक्ति से मारपीट कर लूटा

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

यूएनजीए में जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार पर द‍िया जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान