खेल
आईपीएल-13 : दिल्ली के सामने आज होगी हैदराबाद
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से एक कदम दूर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स आज यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और इसके लिए जरूरी है कि वह अपना हर मैच जीते। वह अपने पिछले मैच के प्रदर्शन को भुलाना चाहेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में हैदराबाद जीतती दिख रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में उसके बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट खोते रहे और टीम को 127 रनों का आसान सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।
एक बार फिर उसका कमजोर मध्यक्रम सामने आया, जो डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद लड़खड़ा गया। जेसन होल्डर जैसे तूफानी बल्लेबाज भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मनीष पांडे और विजय शंकर की जोड़ी भी जल्दबाजी में अपनी विकेट खो कर टीम को संकट में छोड़ गई थी।
यह टीम के लिए बड़ी चिंता है। मध्य क्रम में टीम को स्थिरता और निरंतरता दोनों चाहिए, तभी टीम अपने प्लेऑफ अभियान को जिंदा रख सकती है।
केन विलियम्सन की चोट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वह अगर आते हैं तो यह टीम को मजबूती देगा, लेकिन फिर होल्डर को वापस जाना पड़ सकता है।
गेंदबाजी में हैदराबाद हर मैच में अच्छा कर रही है। संदीप शर्मा और टी. नटराजन ने पंजाब के खिलाफ जिस तरह से डेथ ओवरों में गेंदबाजी की थी, वो अगर दिल्ली के बल्लेबाजों ने देखी होगी तो निश्चित तौर पर वे सतर्क रहेंगे। स्पिन में राशिद खान से निपटना दिल्ली के लिए कठिन चुनौती है।
वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो वह भी अपने पिछले मैच में कोलकाता से शिकस्त खाकर आ रही है।
इस मैच में सुनील नरेन और नीतीश राणा ने जिस तरह से दिल्ली के दो शानदार स्पिनरों- रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल पर रन बनाए थे उससे टीम की लय बिगड़ गई थी।
टीम की गेंदबाजी हालाकिं पूरे सीजन अच्छी रही है। अश्विन और पटेल दोनों ने मध्य के ओवरों में अहम समय पर विकेट निकाल, टीम के शानदार फॉर्म में योगदान दिया है।
तेज गेंदबाजी में कागिसो राबादा और एनरिक नॉर्टजे से पार पाना हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर होगी। इन दोनों के अलावा तुषार देशपांडे ने भी अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है।
बल्लेबाजी में पिछले मैच में पृथ्वी शॉ नहीं खेले थे। इस मैच में वह खेलेंगे या नहीं मैच के दिन ही पता चलेगा। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरूआती की थी, जो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस का बल्ला पिछले मैच में तो नहीं चला था, लेकिन ये सभी अच्छी फॉर्म में हैं।
टीमें (संभावित) :-
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कागिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्टजे, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।
खेल
एशियन गेम्स 2026: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया, “एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी इस शानदार उपलब्धि ने इन खेलों में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपने मेडल का खाता खोला। शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई। हमारे चैंपियंस और पूरी भारतीय टीम को आगे और भी सफलता की शुभकामनाएं।”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलने की शुभकामनाएं!”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल का खाता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल के साथ खुला है! सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद के साथ टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई। इस शानदार उपलब्धि ने देश का मान बढ़ाया है और टीम इंडिया को गेम्स में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। आगे और भी शानदार उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।”
खेल
एशियन गेम्स: ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, टेबल टेनिस महिला टीम इवेंट में भारत ने इंडोनेशिया को हराया

भारतीय तैराक ऋषभ दास ने रविवार को हीट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वह 54.85 सेकंड के समय के साथ कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे।
दास हीट 3 में तीसरे स्थान पर रहे और सोमवार के फाइनल में पहुंचे, जिससे इस इवेंट में भारत की उम्मीदें बनी रहीं। वह दूसरे स्थान पर रहे जापानी तैराक हिदेकाजू ताकेहारा से 0.63 सेकंड पीछे रहे, जबकि चीन के एशियन रिकॉर्ड होल्डर जू जियायू 52.63 सेकंड के साथ कुल मिलाकर टॉप पर रहे।
हालांकि, उनके हमवतन उत्कर्ष पाटिल फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। पाटिल ने 56.19 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में छठा और कुल मिलाकर 12वां स्थान हासिल किया, जिससे वह फाइनल के लिए रिजर्व हो गए।
पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में भारत का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। रोहित बेनेडिक्टॉन हीट 5 में 50.25 सेकंड की टाइमिंग के साथ पांचवें और ओवरऑल 12वें स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रिजर्व जगह मिली। आकाश मणि उसी हीट में 50.85 सेकंड के साथ आठवें स्थान पर रहे और आगे नहीं बढ़ पाए।
दूसरी तरफ, टेबल टेनिस में महिलाओं के टीम इवेंट में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। श्रीजा अकुला ने शुरुआती मैच में भारत को आगे किया, जिसके बाद दिया चिताले ने अलमाइरा नेबुचदनेजर पर 11-9, 11-8, 11-5 से जीत हासिल करके बढ़त बना ली।
इसके बाद यशस्विनी घोरपड़े ने चित्रा रश्मि को 12-10, 11-4, 11-4 से हराकर जीत हासिल की। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दोपहर 12:30 बजे ग्रुप एफ में सिंगापुर से होगा।
दास के अब 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में पहुंचने के साथ, इंडियन स्विमिंग के पास सोमवार को इवेंट फिर से शुरू होने पर पदक के लिए चुनौती देने का एक और मौका होगा।
खेल
‘मिशन सहयोग’: सीईआईआर की मदद से 104 गुम मोबाइल बरामद, 21 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या खो चुके मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘मिशन सहयोग’ के तहत सर्विलांस सेल ग्रेटर नोएडा ने तकनीकी माध्यमों की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 104 कीमती स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन अलग-अलग परिस्थितियों में गुम हुए थे। कई लोगों के मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थानों और साप्ताहिक बाजारों में कहीं गिर गए थे।
कुछ मोबाइल फोन लोगों के दो-पहिया वाहन चलाते समय या सुबह-शाम टहलने के दौरान गिर गए थे। इसके अलावा, कई लोग ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन वाहन में छूट गए। मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने ग्रेटर नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में इसकी सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मोबाइल फोन बरामद करने के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया। पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिट रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी जानकारी और सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी 104 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से उन लोगों को भी राहत मिली है, जिन्होंने मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसकी तलाश में पुलिस से संपर्क किया था।
ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि ‘मिशन सहयोग’ के तहत गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस सिस्टम की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक करने की प्रक्रिया में पुलिस को सफलता मिल रही है।
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद सभी वास्तविक स्वामियों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मोबाइल फोन उनके लिए महत्वपूर्ण थे और उनके वापस मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
