Connect with us
Monday,27-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईओए सदस्य ने खेल मंत्रालय को लिखा पत्र, मेहता को हटाने को कहा

Published

on

IOA

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की कार्यकारी परिषद (ईसी) के सदस्य भोलानाथ सिंह ने आईओए के सचिव राजीव मेहता के खिलाफ शिकायत की है और कहा है कि वह देश के अलग-अलग खेल संगठनों में अलग-अलग पदों पर काबिज हैं। सिंह ने खेल सचिव रवि मित्तल को लिखे पत्र में कहा है कि मेहता राज्य स्तर पर कई संघों में अलग-अलग पदों पर काबिज हैं और वह आईओए में भी पद पर है इसिलए उन्हें आईओए में से हटा देना चाहिए।

सिंह ने पत्र में लिखा, “उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मेहता उत्तराखंड ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष और उत्तरांजल राज्य फुटबाल संघ के भी अध्यक्ष हैं। यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि उनकी पत्नी दीपा मेहता भी उत्तरांचल तैराकी संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।”

सिंह ने साथ ही कहा कि मेहता उत्तराखंड की सभी जिला क्रिकेट संघों में निदेशक पद पर हैं।

उन्होंने लिखा, “यह देखना होगा कि मेहता राज्य की फुटबाल संघ में भी हैं, वह राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो, ल्यूग, फेंसिंग बाकी की संघों में हैं और उनकी पत्नी तैराकी में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर ल्यूग और खो-खो में हैं। शानदार प्रबंधन। ऐसा लगता है कि खेल व्यवसाय है सम्मान नहीं।”

सिंह ने कहा कि मेहता का फेंसिंग संघ का अध्यक्ष होना गैरकानूनी है क्योंकि खो-खो संघ का अध्यक्ष होने के बाद वह किसी और महासंघ में किसी और पद पर काबिज नहीं हो सकते।

उनका भारतीय फेंसिंग संघ का चुनाव राष्ट्रीय खेल नियम-2011 के मुताबिक गैरकानूनी है।

उन्होंने लिखा, “इसलिए खेल मंत्रालय से अपील की जाती है कि वह इन सभी तथ्यों पर ध्यान दे और इस बात का फैसला करे की कैसे एक इंसान इतने संघों में कई पदों पर रह सकता है।”

उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि कुछ खेल प्रशासकों की मजबूत लॉबी जिसमें राजीव मेहता और आईओए के उपाध्यक्ष सुधांशू मित्तल शामिल हैं, इस जांच को प्रभावित नहीं करेंगे। क्योंकि यह लोग कह रहे हैं कि खेल मंत्रालय में उनकी मर्जी के बिना उनका कोई कुछ नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, “मुझे आपमें और मौजूदा सरकार में पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि न्याय होगा और इस तरह के बेशर्म शख्सों को हटाया जाएगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Published

on

आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला रविवार शाम 7:30 से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा।

एलएसजी और केकेआर दोनों ही टीमों का सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। एलएसजी 7 मैचों में 2 जीत से 4 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

मुकाबले में उतरते हुए एलएसजी के पास एक अतिरिक्त अंक के अलावा सीजन में केकेआर के खिलाफ मिली जीत की मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है। एलएसजी ने सीजन में केकेआर के खिलाफ पहली मुलाकात में 3 रन से जीत हासिल की थी। यह मैच इडन गार्डेन्स, कोलकाता में खेला गया था।

एलएसजी की कोशिश अपने घर में केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीत के ट्रैक पर लौटने की होगी, जबकि केकेआर पिछली मुलाकात में मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला 4 विकेट से जीता था, जबकि एलएसजी को अपने पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ में मैच के दौरान मौसम के गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इकाना की पिच की बात करें तो यह गेंदबाजों के अनुकूल रही है। नई गेंद के साथ पिच पर बाउंस मिलता है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर सीजन में अब तक तीन मैच खेले गए हैं, कोई भी टीम 170 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ऐसे में आईपीएल 2026 में रनों की हो रही बारिश के विपरीत इस मैच में कम रन बनने के आसार हैं।

एलएसजी और केकेआर के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। एलएसजी ने 5 और केकेआर ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: जीटी को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप

Published

on

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया।

आरसीबी और जीटी मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।

जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के 7 मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 7 मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 7 मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

Continue Reading

खेल

ला लीगा: रियल मैड्रिड ने रियल बेटिस के खिलाफ ड्रॉ खेला, खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका

Published

on

रियल मैड्रिड का इस सीजन ला लीगा खिताब जीतने का सपना लगभग टूटता नजर आ रहा है। रियल बेटिस के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ ने टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अगर मैड्रिड यह मुकाबला जीत जाती, तो एफसी बार्सिलोना पर दबाव बन सकता था। अब बार्सिलोना के पास बढ़त और मजबूत करने का मौका है।

मैच की शुरुआत में मैड्रिड ने शानदार खेल दिखाया। किलियन म्बाप्पे की मौजूदगी ने टीम के अटैक को धार दी और 17वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल फेडेरिको वाल्वरडे के शॉट के बाद आया, जिसे बेटिस के गोलकीपर अल्वारो वैलेस सही तरीके से क्लियर नहीं कर पाए।

बेटिस ने जल्द ही खुद को संभाला और जवाबी हमले शुरू कर दिए। एंड्री लुनिन ने कई शानदार बचाव किए, जिससे मैड्रिड की बढ़त बरकरार रही। उन्होंने एंटोनी और सेड्रिक बाकाम्बू के खतरनाक प्रयासों को नाकाम किया।

दूसरे हाफ में मैच और रोमांचक हो गया। म्बाप्पे का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया, जबकि बेटिस लगातार काउंटर अटैक के जरिए खतरा बनाता रहा। लुनिन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुचो हर्नांडेज के प्रयास को रोका।

मैच के अंतिम चरण में दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया। 78वें मिनट में वाल्वरडे के शॉट पर वैलेस ने बेहतरीन बचाव कर अपनी गलती सुधार ली। इस बीच म्बाप्पे मांसपेशियों में समस्या के कारण मैदान से बाहर चले गए, जो मैड्रिड के लिए चिंता का विषय है।

इंजरी टाइम में बेटिस ने आखिरकार बराबरी का गोल कर दिया। हेक्टर बेलेरिन ने शानदार फिनिश करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल तब आया जब एंटोनियो रुडिगर क्लियरेंस ठीक से नहीं कर पाए।

मैच के बाद कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने निराशा जताते हुए कहा कि करीबी मुकाबलों में किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है। यह ड्रॉ मैड्रिड के खिताबी अभियान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

रायगढ़ में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; एसपी आंचल दलाल की कार्रवाई से मचा हड़कंप

व्यापार17 hours ago

मार्केट आउटलुक : फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

खेल18 hours ago

आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मनोरंजन20 hours ago

फिल्म फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे सतीश कौशिक, आत्महत्या तक का कर लिया था विचार

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक धरोहर की खोज, 3 किलो वजनी 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र मिला

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- ‘राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: किरीट सौम्या ने गोवंडी शिवाजी नगर में अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, स्कूल जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति4 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान