Connect with us
Thursday,30-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

भारतीय टीम फीफा विश्व कप क्वालीफायर 2022 के स्थगित होने से खुश

Published

on

FIFA

भारतीय पुरुष फुटबाल टीम के खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी के कारण 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एएफसी एशियाई कप के लिए एशिया में होने वाले आगामी क्वालीफाइंग मैचों के अगले साल तक के लिए स्थगित होने के फीफा और एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के फैसले का स्वागत किया है। एएफसी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “कई देशों में वर्तमान कोविड-19 स्थिति को देखते हुए, फीफा और एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने संयुक्त रूप से फैसला किया है कि फीफा विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशियाई कप चीन 2023 के लिए आगामी क्वालीफाइंग मैच, जोकि मुल रूप से अक्टूबर और नवंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय मैच विंडों के दौरान होने थे, उसे अब 2021 में पुनर्निर्धारित की जाएगी।”

टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने स्पष्ट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही अच्छा निर्णय था।

संधू ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) टीवी से कहा, ” मुझे इसका अहसास था। महामारी के कारण अभी अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को फिर से शुरू करने के मामले में स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सुरक्षा को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, ” मैं मैदान में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं आश्वस्त हूं कि बाकी खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही है। एक खिलाड़ी के नजरिए से यदि आपको खेलने का एक मौका नहीं मिलता है तो आप अगले मौके के लिए तैयार हो जाते हैं।”

मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा, ” इस घोषणा के बाद मेरा पहला विचार यह था कि वापसी के लिए हमारा इंतजार और लंबा होगा। लेकिन हमें बड़े नजरिए से भी सोचने की जरूरत है। सभी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। मैं पूरी तरह से फैसले के साथ खड़ा हूं।”

डिफेंडर आदिल खान का मानना है कि यह स्थगन ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है लेकिन इसे सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने कहा, ” क्वालीफायर्स का स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मैं समझता हूं कि यह एक सही फैसला था। हम सभी मैदान पर नहीं जाने से काफी दुखी है। लेकिन दूसरी ओर, हमें किसी मैच के आयोजन में शामिल सभी की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा।”

प्रीतम कोटल का मानना है कि खेलने के लिए अलग-अलग स्थलों पर जाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा खतरा हो सकता है।

कोटल ने कहा, ” हम सभी ने देखा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ क्या हुआ। उनमें से कई जांच में संक्रमित पाा गए। मुझे लगता है कि जब आपके सामने इस तरह की स्थिति होती है, तो अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों में देरी करना समझदारी है।”

खेल

पीएसजी बनाम बायर्न: पेरिस सेंट-जर्मेन को मिली मामूली बढ़त

Published

on

पेरिस सेंट-जर्मेन और बायर्न म्यूनिख के बीच खेला गया मुकाबला 5-4 के रोमांचक स्कोरलाइन के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से बेहतरीन अटैक देखने को मिला।

मैच की शुरुआत से ही लगने लगा था कि दोनों टीमें आक्रामक रुख अपनाएंगी। हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए बायर्न को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी। ख्विचा क्वारत्सखेलिया ने शानदार, बेहतरीन कौशल दिखाते हुए बराबरी का गोल दागा।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच लगातार जवाबी हमले होते रहे। जोआओ नेवेस के हेडर ने पीएसजी को बढ़त दिलाई, लेकिन माइकल ओलिस ने एक शानदार सोलो रन के बाद गोल कर बायर्न को फिर बराबरी पर ला दिया। हाफ खत्म होने से ठीक पहले उस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी पर गोल कर पीएसजी को 3-2 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि पीएसजी मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लेगा। अशरफ हकीमी के शानदार क्रॉस पर क्वारात्सखेलिया ने अपना दूसरा गोल किया, और फिर डेम्बेले ने भी एक और गोल जोड़कर स्कोर 5-2 कर दिया। इस समय पीएसजी का आक्रमण बेहद संगठित और घातक दिख रहा था।

बायर्न म्यूनिख के लिए दयोत उपामेकानो ने हेडर के जरिए एक गोल किया और इसके तुरंत बाद लुइस डियाज ने शानदार स्ट्राइक लगाकर स्कोर 5-4 कर दिया। इस वापसी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।

पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता था, जो इस खेल की गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं, डेम्बेले ने भी माना कि दोनों टीमें आक्रामक खेल में विश्वास रखती हैं और दूसरे लेग में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अब जब दोनों टीमें दूसरे लेग के लिए एलियांज एरिना में उतरेंगी, तो उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबला फिर से फुटबॉल प्रेमियों को एक और क्लासिक देखने का मौका देगा।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: ‘दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 9000 रन बनाना आसान नहीं’, मिशेल मैक्लेनाघन ने विराट कोहली की प्रशंसा की

Published

on

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के दौरान सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए लीग में अपने 9,000 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने कोहली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनकी निरंतरता की प्रशंसा की है।

मिशेल मैक्लेनाघन ने जियोस्टार से कहा, “विराट कोहली लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ 9000 आईपीएल रन बनाना कोई आसान काम नहीं है। यह भूख, अनुशासन और हर साल खुद को ढालने की बात है, और यही चीज उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाती है। वह 2008 से आईपीएल में हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ओपनर के तौर पर नहीं की थी।”

उन्होंने कहा, “कोहली ने निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी की, अपनी जगह के लिए संघर्ष किया, फिर तीसरे नंबर पर आए। बाद में, उन्होंने क्रिस गेल के साथ ओपनिंग की। इससे उनका खेल पूरी तरह से बदल गया। वह जल्द ही 10,000 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। कोहली आईपीएल के अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं – सिर्फ रनों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि उन्होंने अलग-अलग दौर में खुद को कैसे बदला है और अपना दबदबा बनाए रखा है।”

विराट कोहली आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक अहम बात यह भी है कि उन्होंने सभी रन आरसीबी के लिए खेलते हुए ही बनाए हैं। विराट आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) से ही आरसीबी का हिस्सा हैं और साल-दर-साल अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने वाले विराट ने 2025 में टीम को चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल 2026 की 8 मैचों की 8 पारियों में 3 अर्धशतक की मदद से 351 रन बना चुके विराट ने कुल 275 मैचों की 267 पारियों में 8 शतक और 66 अर्धशतक लगाते हुए 9,012 रन बनाए हैं।

Continue Reading

खेल

अंक तालिका में केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग, 10वें नंबर पर खिसकी एलएसजी

Published

on

आईपीएल 2026 में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला, जहां केकेआर ने बाजी मारी।

आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज करने के बाद केकेआर ने दो पायदान की छलांग लगाई है। केकेआर 10वें नंबर से अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मुकाबलों में 5 पॉइंट हो गए हैं। वहीं, लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (10वें) पर खिसक गई है। 8 मुकाबलों के बाद एलएसजी के कुल 4 प्वाइंट हैं। केकेआर ने एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की दमदार पारी खेली।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए, और मुकाबला टाई रहा। हालांकि, सुपर ओवर में सुनील नरेन ने तीन गेंदों के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया, जिसके चलते केकेआर को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला। रिंकू ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिलाई।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के 8 मुकाबलों में आठ प्वाइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, सीएसके सीजन की पांचवीं हार के साथ टेबल में छठे नंबर पर खिसक गई है। जीटी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाए।

टीम की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, साई सुदर्शन की 46 गेंदों में खेली गई 87 रनों की बेहतरीन पारी के बूते गुजरात टाइटंस ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।

7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल करने वाली पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद 8 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र12 hours ago

ईद-उल-अज़हा की तैयारियों को लेकर एक जॉइंट मीटिंग बुलाने की मांग करते हुए विधायक अबू आसिम आज़मी ने देवेंद्र फडणवीस को एक लेटर भेजा है।

महाराष्ट्र13 hours ago

मुंबई: मीरा रोड के सिक्योरिटी गार्ड्स पर आतंकी जेब अंसारी की हिंसा, महाराष्ट्र में लोन वुल्फ अटैक का खतरा, एटीएस जांच शुरू

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

तमिलनाडु : चेन्नई में अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 200 किलोग्राम गांजा जब्त

खेल16 hours ago

पीएसजी बनाम बायर्न: पेरिस सेंट-जर्मेन को मिली मामूली बढ़त

मनोरंजन16 hours ago

‘हमारी फिल्म को सही तारीख दिलाने के लिए धन्यवाद’, वरुण धवन ने केजीएफ फेम यश का जताया आभार

राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

एयर इंडिया ने ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल लागू करने के फैसले का किया स्वागत, कहा- इससे भारत के एविएशन सेक्टर में आएगा बड़ा बदलाव

राजनीति16 hours ago

ममता बनर्जी के साथ है बंगाल की जनता, इस बार भी जीतेंगे : सायोनी घोष

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: मानसून के कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अलग-अलग एजेंसियों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए: म्युनिसिपल कमिश्नर

राष्ट्रीय समाचार2 days ago

रुचि एक्रोनी केस में ईडी की कार्रवाई, 7.76 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

खेल2 days ago

आईपीएल 2026: ‘दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 9000 रन बनाना आसान नहीं’, मिशेल मैक्लेनाघन ने विराट कोहली की प्रशंसा की

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 days ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र3 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

व्यापार4 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय4 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज3 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान