Connect with us
Friday,23-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल 2026: ‘दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ 9000 रन बनाना आसान नहीं’, मिशेल मैक्लेनाघन ने विराट कोहली की प्रशंसा की

Published

on

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के दौरान सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए लीग में अपने 9,000 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने कोहली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनकी निरंतरता की प्रशंसा की है।

मिशेल मैक्लेनाघन ने जियोस्टार से कहा, “विराट कोहली लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ 9000 आईपीएल रन बनाना कोई आसान काम नहीं है। यह भूख, अनुशासन और हर साल खुद को ढालने की बात है, और यही चीज उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाती है। वह 2008 से आईपीएल में हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ओपनर के तौर पर नहीं की थी।”

उन्होंने कहा, “कोहली ने निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी की, अपनी जगह के लिए संघर्ष किया, फिर तीसरे नंबर पर आए। बाद में, उन्होंने क्रिस गेल के साथ ओपनिंग की। इससे उनका खेल पूरी तरह से बदल गया। वह जल्द ही 10,000 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। कोहली आईपीएल के अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं – सिर्फ रनों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि उन्होंने अलग-अलग दौर में खुद को कैसे बदला है और अपना दबदबा बनाए रखा है।”

विराट कोहली आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक अहम बात यह भी है कि उन्होंने सभी रन आरसीबी के लिए खेलते हुए ही बनाए हैं। विराट आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) से ही आरसीबी का हिस्सा हैं और साल-दर-साल अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने वाले विराट ने 2025 में टीम को चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल 2026 की 8 मैचों की 8 पारियों में 3 अर्धशतक की मदद से 351 रन बना चुके विराट ने कुल 275 मैचों की 267 पारियों में 8 शतक और 66 अर्धशतक लगाते हुए 9,012 रन बनाए हैं।

खेल

न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैंस के बीच रोहित और विराट को देखने का आकर्षण है: जेम्स पैमेंट

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में वनडे सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह ज्यादा है।

न्यूजीलैंड के पूर्व सहायक कोच और मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके जेम्स पैमेंट ने कहा है कि रोहित और विराट का आकर्षण बहुत ज्यादा है। इस वजह से वनडे सीरीज को लेकर फैंस के बीच रोमांच ज्यादा है।

जेम्स पैमेंट ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कंडीशन काफी समान हैं। डरबन, पोर्ट एलिजाबेथ (अब गकेबरहा) और न्यूलैंड्स जैसे मैदान न्यूजीलैंड की कंडीशन से काफी मिलते-जुलते हैं। ऐसे मैदान ही भारतीय खिलाड़ियों को पांच वनडे मैचों की सीरीज में मिलेंगे।”

उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैंस और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस शायद रोहित और विराट को न्यूजीलैंड में आखिरी बार देखने जा रहे हैं। यह अविश्वसनीय है। वनडे सीरीज के दौरान स्टेडियम हाउसफुल होगा। यह उन दोनों जैसे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ियों को देखने का आकर्षण है। देखना होगा कि न्यूजीलैंड में हमारे लड़के इन खिलाड़ियों का कैसे मुकाबला करते हैं। हमने घर पर बहुत अच्छा वनडे क्रिकेट खेला है।”

वनडे सीरीज को लेकर पैमेंट ने कहा, “न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए यह बहुत जरूरी सीरीज है। 12 मैचों के लिए भारत की मेजबानी कर पाना आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद है। न्यूजीलैंड क्रिकेट को पिछले साल 7 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। इस सीरीज से उनके बोर्ड को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। सीरीज के सभी मैचों के टिकट बिक जाने की पूरी उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के बहुत से लोग रहते हैं। निश्चित रूप से वे अपने क्रिकेट स्टार्स को देखने के लिए स्टेडियम में आएंगे। ऐसे में मैचों के दौरान रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।”

Continue Reading

खेल

‘लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने वालों को वनडे सीरीज में मिलेगी सफलता’: जेम्स पैमेंट

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम को 5 टी20 मैचों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में 5 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। ऐसे में वनडे सीरीज को लेकर रोमांच ज्यादा है। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए यह गेंदबाजी टीम के लिए एक समस्या है।

न्यूजीलैंड के पूर्व सहायक कोच और मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके जेम्स पैमेंट ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में वनडे सीरीज के दौरान गेंदबाजों पर बात की।

उन्होंने कहा, “गेंदबाजों को यह पक्का करने की कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। अपनी सबसे अच्छी गेंद लगातार फेंकें। जो खिलाड़ी सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करेगा, वही अच्छा परफॉर्म करेगा।”

पैमेंट ने कहा, “न्यूजीलैंड के विकेट पिछले पांच से 10 वर्षों में काफी बेहतर हुए हैं। पहले हमारे विकेटों में थोड़ी सीम होती थी, जो काफी नीचे रहती थी और इससे स्कोर करना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब न्यूजीलैंड के विकेटों पर, अगर गेंदबाजों के पास गति और बाउंस होते हैं, तो इसका फायदा उन्हें मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “बल्लेबाजों के नजरिए से, यह सकारात्मक रहने के बारे में होगा। आपके पास अपने छोटे-छोटे लक्ष्य होंगे, जिन्हें आप पाने की कोशिश करना चाहते हैं। सभी वनडे वेन्यू पर 300 से ज्यादा का स्कोर अच्छी बल्लेबाजी, कम्युनिकेशन और साझेदारी से हासिल किया जा सकता है।”

पैमेंट ने कहा, “मेरा बस यही मानना है कि आजकल 50 ओवर फेंकने में आम तौर पर लगभग चार घंटे लगते हैं। अगर पहली पारी शाम सात बजे तक चलती है, तो दूसरी पारी करीब 7:40 में शुरू होगी। जब तक गेम खत्म होगा, तब तक लगभग आधी रात होने वाली होगी। दूसरी पारी में कंडीशन गेंदबाजी के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दूसरी पारी में फील्ड में रहना मुश्किल हो जाएगा और टीमें दूसरी पारी में सिर्फ बल्लेबाजी को ही प्राथमिकता देंगी। इससे उन्हें फायदा होगा। मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट अच्छी कंडीशन में खेला जाता है। टीमों को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर अच्छा स्कोर बनाना चाहिए और फिर उसे डिफेंड करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 100 ओवर के दौरान विकेट बहुत ज्यादा खराब नहीं होंगे। कंडीशन टॉस के फैसलों पर असर डाल सकती है।”

Continue Reading

खेल

एशियन पैरा गेम्स: नितेश, थुलसिमथी ने बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में सिल्वर जीता

Published

on

भारत के नितेश कुमार और थुलसिमथी मुरुगेसन ने शुक्रवार को मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।

भारतीय जोड़ी को फाइनल में इंडोनेशिया की लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रामदानी से 21-11, 19-21, 14-21 से हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने शुरुआती गेम में 21-11 से दबदबा बनाया, लेकिन दूसरा गेम 19-21 से हार गई और फिर आखिरी गेम में 14-21 से हार गई।

इससे पहले, थुलसिमथी मुरुगेसन ने विमेंस सिंगल्स एसयू5 फाइनल में चीन की यांग से 21-18, 21-11 से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता था। नितेश ने हमवतन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। प्रमोद ने 2018 और 2022 एडिशन में गोल्ड जीता था। दो पैरालंपिक चैंपियनों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला 21-18, 21-16 से नितेश के पक्ष में रहा।

एक अन्य मैच में नित्या श्री सुमति सिवन ने महिला एकल एसएच6 फाइनल में चीन की ली फेंगमेई से 12-21, 13-21 से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता।

पैरा बैडमिंटन में, एसएल3 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके निचले अंगों में गंभीर कमी है और जो हाफ कोर्ट पर खेलते हैं, जबकि एसएल4 उन एथलीटों के लिए है जिनके निचले अंगों में गंभीर कमी है और जिनका चलने और दौड़ने का संतुलन बेहतर होता है। एसयू5 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों में कमी है, जबकि एसएच6 छोटे कद के एथलीटों के लिए है।

भारत हांगझोऊ 2023 में अपने अब तक के सबसे अच्छे एशियन पैरा गेम्स कैंपेन के बाद आइची-नागोया पहुंचा है। भारतीय दल ने पिछले संस्करण में रिकॉर्ड 111 मेडल जीते थे, जिनमें 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज थे।

रिपोर्ट लिखे जाने तक एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल 104 मेडल अपने नाम कर चुका है। इसमें 27 गोल्ड, 34 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज हैं। भारतीय दल फिलहाल चौथे नंबर पर है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों को राष्ट्रीय दंत आयोग अधिनियम की शक्तियां सौंपीं

मनोरंजन4 hours ago

रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बनने की कहानी, पिता बोले-नाम खराब करेगी तो उनका छोड़ मां के सरनेम अपनाकर बनाई पहचान

अपराध4 hours ago

गुजरात राजमार्ग पर कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

राजनीति5 hours ago

सोनिया गांधी मेरी आदर्श नेता, उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता: संध्या सवलखे

राजनीति5 hours ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों और छात्र समूहों का चुनाव आयोग तक मार्च

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

विश्व विकास सूचना दिवस की ऐसे हुई थी शुरुआत, 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने दिया था प्रस्ताव

खेल6 hours ago

न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैंस के बीच रोहित और विराट को देखने का आकर्षण है: जेम्स पैमेंट

खेल6 hours ago

‘लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने वालों को वनडे सीरीज में मिलेगी सफलता’: जेम्स पैमेंट

खेल7 hours ago

एशियन पैरा गेम्स: नितेश, थुलसिमथी ने बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में सिल्वर जीता

व्यापार7 hours ago

डेटा लीक पर एसबीआई ने जारी किया बयान, “ग्राहक का फंड पूरी तरह सुरक्षित”

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन4 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान