Connect with us
Wednesday,26-August-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

Published

on

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 236.01 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 और निफ्टी 7.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और रियल्टी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसई और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

निफ्टी मेटल, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचयूएल, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे। इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एलएंडटी, बीईएल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और टाइटन लूजर्स थे।

जानकारों के मुताबिक, आज मार्केट के लिए दो बातें सकारात्मक कारक मौजूद हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच एक और सीजफायर की खबर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू करने की कोशिशों की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 86.3 डॉलर प्रति बैरल पर आना है। वहीं, भारतीय बाजार में तेजी मुख्य रूप से क्रूड की ऊंची कीमतों की वजह से रुकी हुई थी, इसलिए क्रूड की कीमतों में यह बड़ी गिरावट एक अच्छी बात है। दूसरी, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड (10-साल के लिए 4.64 प्रतिशत) में गिरावट दुनिया भर के इक्विटी बाजारों के लिए अच्छी खबर है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती की साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

राष्ट्रीय समाचार

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया

Published

on

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को बैंकिंग, बीमा, फिनटेक, सेमीकंडक्टर, दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और अन्य उभरते क्षेत्रों में देश में मौजूद निवेश के अवसरों के बारे में बताया।

टोरंटो में भारतीय प्रवासी कारोबारी समुदाय के लिए आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक मजबूत स्थिति में हैं और बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश हो रहा है।

वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत का वित्तीय क्षेत्र, खासकर बैंकिंग और एनबीएफसी अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित कर रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) गिफ्ट सिटी ने पहले ही कई विदेशी बैंकों को आकर्षित किया है और अधिक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के लिए यहां अपना कारोबार स्थापित करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार की प्रतिबद्धता है कि हम चाहते हैं कि कनाडाई निवेशक भारत आएं और भारत के साथ अधिक व्यापक जुड़ाव स्थापित करें।”

वित्त मंत्री ने भारत की बड़ी आबादी, क्रय शक्ति, खपत और मांग को ऐसे प्रमुख कारकों के रूप में बताया, जो देश को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाते हैं।

एक अन्य एक्स पोस्ट में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत गिफ्ट सिटी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पूंजी के लिए नए रास्ते बना रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में उभर रही है।

उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी का नियामकीय और कर ढांचा विशेष रूप से सीमा-पार वित्तीय गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार किया गया है।

इसके अलावा, अब बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है। वित्त मंत्री के अनुसार, बड़े पैमाने पर फिनटेक क्षेत्र में भारत का नेतृत्व वैश्विक पूंजी के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रहा है।

वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर, मैग्नेट और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों जैसे उभरते क्षेत्रों को भी कनाडाई निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संभावनाओं वाले क्षेत्र बताया।

उन्होंने कहा, “भारत वैश्विक बाजारों के लिए भरोसेमंद और लागत प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला के विकल्प भी उपलब्ध करा सकता है।”

वित्त मंत्री के अनुसार, कनाडाई संस्थागत निवेशकों के लिए ये अवसर केवल भारत की विकास यात्रा में भाग लेने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे भारत को व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक वित्तीय गतिविधियों के लिए एक मंच के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Continue Reading

व्यापार

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

Published

on

सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब आधा प्रतिशत की तेजी देखी गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,62,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 320 रुपए की तेजी के साथ 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

फिलहाल यह सुबह 9:35 पर 34 रुपए की मामूली तेजी के साथ 1,62,916 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,62,855 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,63,202 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है।

चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,44,127 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,456 रुपए की तेजी के साथ 2,45,583 रुपए प्रति किलो पर खुला।

फिलहाल यह खबर लिखे जाने तक 1,294 रुपए या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,421 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,45,094 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,46,180 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,699 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 69 डॉलर प्रति औंस के करीब थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड का घटना है। इससे डॉलर भी कमजोर हुआ है और दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान और ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने और माइन को हटाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 2.3 प्रतिशत घटकर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

Published

on

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने कर्नाटक में पैदा होने वाली 4,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को महाराष्ट्र के प्रमुख बिजली खपत केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल की है।

यह प्रोजेक्ट सतारा, पुणे और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में तेजी से विकसित हो रहे पंप्ड स्टोरेज सिस्टम को भी सहयोग प्रदान करेगा।

कंपनी के बयान के अनुसार, यह प्रोजेक्ट टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के जरिए हासिल किया गया है, जिसमें एईएसएल सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही।

एईएसएल के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, “पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही हैं। ये बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड में शामिल करने के लिए जरूरी लचीलापन और विश्वसनीयता प्रदान करती हैं।”

उन्होंने कहा कि सतारा ट्रांसमिशन परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी और ऊर्जा भंडारण के विस्तार, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन नेटवर्क तैयार करेगी। इससे दक्षिणी और पश्चिमी भारत के बीच बिजली के प्रवाह को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) सतारा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के तहत इस प्रोजेक्ट को 36 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्ट के तहत एईएसएल के पोर्टफोलियो में 562 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) ट्रांसमिशन लाइनें और 9,000 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जुड़ जाएगी। इसके बाद कंपनी का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क बढ़कर 29,739 सीकेएम और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,43,425 एमवीए हो जाएगी।

पटेल ने कहा, “एईएसएल भविष्य के लिए तैयार ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को सक्षम बनाए, ग्रिड की स्थिरता बढ़ाए और भारत के दीर्घकालिक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को समर्थन दे।”

इस परियोजना में सतारा में 765/400 केवी सबस्टेशन की स्थापना, कोल्हापुर-सतारा 765 केवी डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और संबंधित ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कोल्हापुर पूलिंग स्टेशन का विस्तार शामिल है।

भारत 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत एईएसएल ऐसे विशेष ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित कर रही है, जो सौर, पवन और पंप्ड स्टोरेज जैसे नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों वाले क्षेत्रों को देश के प्रमुख औद्योगिक और शहरी बिजली खपत केंद्रों से जोड़ते हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार2 minutes ago

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया मिलकर करेंगे ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

राष्ट्रीय समाचार7 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया

महाराष्ट्र33 minutes ago

महाराष्ट्र: क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के बाद एमपीएससी का बड़ा फैसला, एफडीए ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द

व्यापार1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

व्यापार1 hour ago

सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जापान दौरे पर पीयूष गोयल ने दिग्गज निवेशकों से भारत में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

महाराष्ट्र19 hours ago

15वीं विधानसभा में मुंबई के विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों में 72% की गिरावट: प्रजा फाउंडेशन रिपोर्ट

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

रुझान