व्यापार
लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,170 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार
share market
मुंबई, 13 अक्टूबर: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है।
सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 422.88 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,077.94 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 121.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,163.50 पर कारोबार कर रहा था।
ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.22 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो 0.18 प्रतिशत, पीएसयू बैंक 0.22 प्रतिशत और फाइनेंशियल सर्विस 0.19 प्रतिशत की गिरावट में थे। निफ्टी रियलिटी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी फार्मा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा था। निफ्टी आईटी 0.63 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.58 प्रतिशत की गिरावट में रहे। निफ्टी एफएमसीजी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
बाजार जानकारों के अनुसार, ” हम इस सप्ताह की शुरुआत अपने ऊपरी लक्ष्य को 25,460 तक सीमित रखते हुए कर रहे हैं। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि निकटतम समर्थन 25230/15 पर दिखाई दे रहा है, 25113 के बाद सीधी गिरावट का इंतजार किया जाएगा, ताकि ऊपरी दांव से दूर रह सकें।”
इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा स्टील, एलएंडटी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे। वहीं, इटरनल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे।
जानकारों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी और इस तरह अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को फिर से भड़काने की धमकी के बाद शुक्रवार को हुई बिकवाली के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में स्थिरता लौटती दिख रही है।
अमेरिकी बाजार में आखिरी ट्रेडिंग सेशन में शुक्रवार को डाउ जोंस 878.82 अंक या 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,479.60 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 182.60 अंक या 2.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,552.51 और नैस्डेक 820.20 अंक या 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,204.43 पर लाल निशान में बंद हुआ।
सुबह के कारोबार में अधिकांश एशियाई मार्केट लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। चीन का शंघाई इंडेक्स 1.30 प्रतिशत की गिरावट में रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 3.31 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.45 प्रतिशत की गिरावट में करोबार कर रहा था।
बाजार जानकारों के अनुसार, “भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी ने बाज़ार को स्थिरता प्रदान की है। पिछले चार कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3289 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। बाजार में तेजी के रुख ने शॉर्ट कवरिंग को बढ़ावा दिया है, जिससे बाजार को मजबूत होने में मदद मिली है।”
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 10 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 459.20 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,707.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 29.08 अंक 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,229.76 पर और निफ्टी 28.30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,795.80 पर था।
शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 60.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,138.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,823 पर था।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड,बीईएल, सन फार्मा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एमएंडएम गेनर्स थे। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचयूएल लूजर्स थे।
एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च प्रमुख, राजेश पलविया ने कहा कि एआई वैल्यूएशन को लेकर चिंताओं और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की उम्मीदों के बीच सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र में भारी गिरावट देखी गई, जिससे बाजार में सेंटीमेंट नकारात्मक बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23,950 के नीचे रहेगा, यही सेंटीमेंट बना रहेगा।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग,सोल और बैंकॉक हरे निशान में थे। टेक शेयरों में बिकवाली के कारण अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.09 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 2.21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई।
दूसरी तरफ कच्चे तेल में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72.35 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।
राष्ट्रीय समाचार
भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

भारत आने वाले समय में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा और इसके विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी क्षेत्र अहम भूमिका निभाएंगे। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ‘एनुअल न्यू चैंपियंस मीटिंग’ या ‘समर दावोस’ में दिया गया।
आईएएनएस के साथ बातचीत में, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मैनेजिंग डायरेक्टर मिरेक डुसेक ने भारत के आर्थिक विकास अनुमानों की संभावनाओं पर भरोसा जताया और देश को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया।
डुसेक ने कहा, “भारत वैश्विक विकास दर में अहम योगदान दे रहा है और हमें उम्मीद है कि आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती रहेगी।”
उन्होंने कहा कि समर दावोस बैठक ने दुनिया भर के इनोवेटर्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स, नीति निर्मताओं और बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स को एक साथ लाया है, ताकि सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके और वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढा जा सके।
इसके अलावा, डुसेक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक विकास को सहारा देने की क्षमता है।
इसके अलावा, आईएएनएस से बातचीत में पद्म श्री से सम्मानित और ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में मृदा विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रोफेसर, प्रो. रतन लाल ने कहा, “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और इस विकास में कृषि की अहम भूमिका होगी।”
इसके अलावा, उन्होंने खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए मिट्टी की सेहत सुधारने और जमीन के टिकाऊ प्रबंधन के तरीकों को बढ़ावा देने की अहमियत पर जोर दिया।
लाल ने भारतीय खेती में बदलाव लाने के लिए नई उभरती टेक्नोलॉजी की संभावनाओं के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स किसानों के लिए मिट्टी की जांच को तेज, सस्ता और ज्यादा आसान बना सकते हैं, जिससे किसान सही जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें और फसल की पैदावार बढ़ा सकें।
समर दावोस 23 जून को शुरू हुआ और 25 जून को खत्म होगा। इसमें बिजनेस, सरकार, एकेडेमिया और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के ग्लोबल लीडर्स इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और आर्थिक विकास के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ एक मंच पर आएंगे।
व्यापार
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,828 रुपए तक बढ़ीं

GOLD
सोने और चांदी में लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को तेजी देखने को मिली है। इससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,340 रुपए बढ़कर 1,47,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,793 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,34,936 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,10,482 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,08,728 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 5,828 रुपए बढ़कर 2,37,801 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,31,973 रुपए प्रति किलो थी।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रही थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज में रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रुपए में कमजोरी से घरेलू बुलियन की कीमतों को सहारा मिला, जिससे सोने में बढ़त देखी गई। वहीं कॉमेक्स गोल्ड में लगभग 55 डॉलर की तेजी आई और यह 4210 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गया। ग्लोबल और करेंसी मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते एमसीएक्स गोल्ड की कीमत में करीब 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 149,200 रुपए पर पहुंच गया।
उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों का अब ध्यान इस हफ्ते आने वाले यूएस नॉन-फार्म पेरोल्स और बेरोजगारी के आंकड़ों पर है, जो सोने की कीमतों में अगली बड़ी हलचल की वजह बन सकते हैं।
त्रिवेदी के मुताबिक, एमसीएक्स पर सोने के लिए 1,47,500 रुपए सपोर्ट स्तर और 1,51,500 रुपए रुकावट का स्तर है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
