व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, एचएमपीवी का खत्म हुआ डर
मुंबई, 7 जनवरी। देश भर में निगरानी बढ़ने और एचएमपीवी के बारे में अधिक स्पष्टता आने के बाद, भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में मेटल, मीडिया, एनर्जी, कमोडिटीज, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी गई।
सेंसेक्स 234.12 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,199.11 पर बंद हुआ और निफ्टी 91.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,707.90 पर बंद हुआ।
निफ्टी बैंक 280.15 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,202.15 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 502.35 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,869.3 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 248.20 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,673.45 पर बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,627 शेयर हरे और 1,356 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बाजार के जानकारों के अनुसार, एचएमपीवी को लेकर किसी तरह की बड़ी चिंता न पैदा होने से जुड़े सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच, घरेलू बाजार सोमवार की तेज बिकवाली से कुछ हद तक उबर गया। लेकिन, भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण अनुमानों से पहले, बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था।
जानकारों ने बताया, “आगामी परिणाम सत्र के दौरान आय सुधार के संकेतों की प्रतीक्षा में निकट भविष्य में बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है। साथ ही एफआईआई की चल रही बिकवाली से भी निपटना होगा, जो डॉलर के मजबूत होने, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और आगे ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदों से प्रेरित है।”
सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो, आईटी और कंजम्पशन सेक्टर में गिरावट रही।
सेंसेक्स पैक में, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सनफार्मा और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। वहीं, जोमैटो, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 जनवरी को 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,749.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
जानकारों ने कहा, “जैसे-जैसे बाजार महत्वपूर्ण समर्थन और प्रतिरोध स्तरों के करीब पहुंच रहा है, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे मूल्य कार्रवाई पर बारीकी से नजर रखें और आने वाले सत्रों में सतर्क रुख अपनाएं।”
व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके

मुंबई, 25 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,276.07 और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ।
दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों ने बाजार को मजबूत बनाने का काम किया है। इससे सेंसेक्स 82,957.91 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन सत्र के अंत में बड़े लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के कारण यह 82,276 पर आकर बंद हुआ।
बाजार को संभालने का काम मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने किया। निफ्टी मेटल 2.70 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो और फार्मा 1.85-1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.57 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.93 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 0.39 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.25 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.75 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,406.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 160.05 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,118.70 पर था।
सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएल, इंडिगो, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर थे। एसबीआई, इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लूजर थे।
बाजार के जानकारों का कहना है कि आज की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी की अहम भूमिका है। कल की बड़ी की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।
इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है। यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है।
व्यापार
मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में तेजी

मुंबई, 25 फरवरी : मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 478 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,751और निफ्टी 147 अंक या 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,570 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का काम आईटी शेयर कर रहे थे। निफ्टी आईटी सूचकांकों में टॉप गेनर था। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 235 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,058 पर था।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, पावर ग्रिड, इंडिगो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल गेनर्स थे। एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स लूजर्स थे।
बाजार का रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक है।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई, टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी की वजह एफआईआई की ओर से बिकवाली का कम होना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को केवल 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.22 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।
सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,199 डॉलर प्रति औंस और चांदी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 89 डॉलर प्रति औंस पर थी।
व्यापार
सेंसेक्स 1,068 अंक गिरकर बंद; एथ्रोंपिक के दावों से आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

मुंबई, 24 फरवरी : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बिकवाली हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,225.92 और निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,424.65 पर बंद हुआ।
बाजार में गिरावट की वजह एआई कंपनी एथ्रोंपिक के दावों के कारण आईटी शेयरों में भारी बिकवाली को माना जा रहा है। दिन के दौरान निफ्टी आईटी 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था।
एथ्रोंपिक ने कहा कि उसने अपने क्लाउडे कोट के लिए एक नया टूल पेश किया है, जो कोबोल कोड को मॉडर्न बनाने में मदद करेगा। इससे माना जा रहा है कि सॉफ्टवेयर सर्विसेज की मांग कम हो सकती है।
इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी 2.54 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.46 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.86 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
निफ्टी मेटल 0.93 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.78 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.70 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.56 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली धीमी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 189.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,066.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.30 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,958.65 पर था।
सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, एक्सिस बैंक और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, इन्फोसिस, टीसीएस, एलएंडटी, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और बीईएल टॉप लूजर्स थे।
एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरेवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी और सत्र के दौरान कमजोरी बढ़ी और इसने 25,328 का इंट्र-डे लो बनाया। दिन के अंत में यह 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,425 पर बंद हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,370 से लेकर 25,350 का स्तर सपोर्ट जोन है। अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ता है तो यह 25,150 और 24,950 के स्तर तक भी जा सकता है। तेजी की स्थिति में 25,600-25,650 रुकावट का स्तर है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार1 year agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
