Connect with us
Tuesday,29-September-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय नौसेना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई, कहा- भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है

Published

on

नई दिल्ली, 4 दिसंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नौसेना दिवस के मौके पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई देते हुए भारतीय नौसेना को अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं! देश उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है जो साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं। व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक, भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी नौसेना भारत की समुद्री शक्ति, सतर्कता और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारे विशाल समुद्र तटों को सुरक्षित रखने से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तक, भारतीय नौसेना व्यावसायिकता, साहस और सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखती है।”

उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी नौसैनिक कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सलाम करता हूँ। आप अपने शौर्य और प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करते रहें।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम तट पर एक ऑपरेशनल शोकेस में अपनी बढ़ती समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लेकर फ्रंटलाइन फ्रिगेट उदयगिरि तक, इस कार्यक्रम में बल की मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारी को उजागर किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस समारोह में हिस्सा लेकर शंगुमुघम बीच से इस प्रदर्शन को देखा।

इस प्रदर्शन में मिडिया विक्रांत समेत कुल 19 बड़े युद्धपोत, एक सबमरीन, चार फास्ट इंटरवेंशन वेसल और 32 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें फाइटर जेट, सर्विलांस प्लेन और हेलीकॉप्टर शामिल थे। यह नेवी की बढ़ती ऑपरेशनल पहुंच और तैयारी को दिखाता है।

राष्ट्रीय समाचार

हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह समेत ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

Published

on

तिलक नगर में ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के साथ कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, साहिब सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को केजरीवाल तिलक नगर गए थे। इस दौरान, सादे कपड़ों में वीडियोग्राफी की ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर ‘आप’ समर्थकों की भीड़ ने घेर लिया और मारपीट की।

हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार नाम के इस पुलिसकर्मी ने घटना के समय वहां की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग की थी। मारपीट के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई।

सरकारी कर्मचारी को सरकारी काम करने से रोकने और सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर का दौरा किया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इलाके में एक नई बनी सड़क के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा था। यह घटना ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह की मौजूदगी में हुई थी।

केजरीवाल ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से सवाल किए।

दौरे के दौरान, उन्होंने दिखाया कि नई बनी सड़क की सतह के कुछ हिस्सों को हाथ से ही उखाड़ा जा सकता है और इसके निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, फिर भी यह हाथ लगाने से ही पूरी तरह उखड़ रही है। हमने दिल्ली में ऐसी सड़क बनते कभी नहीं देखी। हम देश के दूरदराज के गांवों और इलाकों में ऐसी सड़कें बनने के बारे में सुनते थे। दिल्ली देश की राजधानी है। हमने भी 10 साल तक दिल्ली का नेतृत्व किया, लेकिन हमारे कार्यकाल में ऐसी सड़क कभी नहीं बनी।”

केजरीवाल ने कहा कि पिछली ‘आप’ सरकार के दौरान बनी सड़कों पर पांच साल की गारंटी होती थी और उन्होंने कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की।

रविवार की घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, “जब मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को तिलक नगर में नई बनी सड़क का मुआयना करने आए, तो लोगों ने उनके सामने सड़क दिखाई। इस दौरान उन्होंने साहिब सिंह नाम के एक युवक को एक तरफ खींचकर थप्पड़ मार दिया। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह उनके पिता का देश नहीं है।”

केजरीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री, मंत्री वर्मा को बर्खास्त करें और उन्हें गिरफ्तार करें। साथ ही, उन्होंने दिल्ली के मंत्री से माफी की भी मांग की। उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों को जेल भेजने की भी बात कही।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को वर्मा के खिलाफ सड़क के मुआयने के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की।

इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Continue Reading

राजनीति

थप्पड़ मारने वाले मंत्री को गिरफ्तार कराएं पीएम मोदी, जेन-जी का दिल जीत जाएंगे : केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिलक नगर में जेन-जी के एक युवक को थप्पड़ मारने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करा दें और खराब सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करें, तो इससे देश के युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन-जी से जुड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि युवा उनसे क्यों नहीं जुड़ रहे हैं।

उन्होंने तिलक नगर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले रेखा गुप्ता सरकार की ओर से बनाई गई एक सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। केजरीवाल के मुताबिक, लोगों ने सड़क की गुणवत्ता दिखाते हुए बताया कि वह हाथ से ही टूट रही थी। इसी दौरान वहां मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों में मौजूद जेन-जी के एक युवक को मंत्री ने खींचकर थप्पड़ मारा।

उन्होंने सवाल किया कि जब किसी सरकार का मंत्री सार्वजनिक रूप से किसी युवा के साथ इस तरह का व्यवहार करेगा तो देश का जेन-जी प्रधानमंत्री से कैसे जुड़ेगा। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें युवाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने या अन्य गतिविधियों के बजाय भ्रष्टाचार और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यदि अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करते हैं और सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार करने वालों को गिरफ्तार कराते हैं, तो उन्हें युवाओं से जुड़ने के लिए अलग से प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश का जेन-जी ईमानदारी और स्पष्ट कार्रवाई की उम्मीद करता है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पर ऊपर से दबाव है और इसी वजह से मंत्री को बचाने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तरफ युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं और दूसरी तरफ ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करते तो यह विरोधाभास पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि जेन-जी सरकार से ईमानदारी और सीधे तरीके से कार्रवाई की अपेक्षा करता है।

गौरतलब है कि तिलक नगर में सड़क की गुणवत्ता को लेकर सामने आई घटना के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा और युवक से जुड़े थप्पड़ प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में कार सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, 5 की मौत, 6 घायल

Published

on

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक कार तीतवाल-सिमारी सड़क पर फिसलकर किशनगंगा नदी में जा गिरी। हादसा करनाह के सिमारी इलाके में सोमवार को हुआ। घायलों को सबसे पहले इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल तंगधार ले जाया गया।

इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हंदवाड़ा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल भेजा गया। हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की सही पहचान का पता लगाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा जिले में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “कुपवाड़ा में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को घायलों का हरसंभव बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”

यातायात विभाग और संसदीय आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में गंभीर सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। अचानक ओवरटेक करना, गलत और खतरनाक तरीके से वाहन चलाना तथा लेन के नियमों का पालन न करना आमने-सामने की जानलेवा टक्कर का कारण बनता है।

पहाड़ी इलाका, कमजोर पहाड़ी सड़कें, भूस्खलन और मानसून या बर्फबारी के कारण सड़कों को होने वाला नुकसान भी अक्सर वाहन से नियंत्रण खोने की वजह बनता है।

संकरी सड़कें, पहाड़ काटकर बनाई गई जगहों पर ढीली मिट्टी और सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर या उचित सर्विस लेन की कमी से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

पर्याप्त निगरानी और यातायात नियमों को सख्ती से लागू नहीं किए जाने के कारण नियमों का उल्लंघन जारी रहता है। खासकर भारी व्यावसायिक वाहनों के मामले में यह समस्या अधिक देखी जाती है।

स्थानीय यातायात विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों में विशेष टीमें तैनात की हैं। ये टीमें उन यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रख रही हैं, जिनकी वजह से सड़क हादसों में लोगों की जान जाती है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार15 minutes ago

लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 243 अंक फिसला; निफ्टी 22,700 के करीब

मनोरंजन39 minutes ago

सोहा-कुणाल की लाडली का जन्मदिन सेलिब्रेशन, परिवार ने दी जमकर शुभकामनाएं

राजनीति48 minutes ago

कांग्रेस क्यों चाहती है मृत और डुप्लीकेट वोटरों के नाम रिस्टोर हों?: स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 58 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए 600 रुपए मिलेंगे

व्यापार2 hours ago

आईओसीएल में अप्रेंटिस के 58 पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 18 अक्टूबर तक अवसर

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

विपक्ष दल साथ आए या अलग-अलग लड़े, 2027 में भाजपा सरकार बनेगी : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह समेत ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

मनोरंजन3 hours ago

उदिति सिंह ने करण वाही से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ब्रेकअप के बाद जिंदगी बदल गई

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

केरल स्थानीय निकाय उपचुनाव : सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ की सीटें घटी, लेफ्ट को मिली बढ़त

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र एफडीए प्रमुख ने संजय राउत से उगाही के आरोपों के बीच भ्रष्टाचार के सबूत पेश करने को कहा

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान