Connect with us
Tuesday,16-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

भारतीय क्रिकेटरों ने गांगुली के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की

Published

on

Sourav-Ganguly

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, मौजूदा और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने बंगाल टाइगर गांगुली के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टिवटर पर लिखा, “आपके जल्द से जल्द ठीक होने कि कामना करता हूँ।”

कोहली की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने कहा, ” दादा आपके जल्द से जल्द ठीक होने कि कामना करता हूं।”

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा, ” दादा के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।”

बल्लेबाज श्रेयस अययर लिखा, ” दादा सौरव गांगुली के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना।”

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा, ” सौरव गांगुली के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना।”

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, ” सौरव गांगुली के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना। इस समय मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैन्स के प्रति है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द देखेंगे।”

उनके अलावा गांगुली की कप्तानी में भारत के लिए खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर और इरफान पठान ने भी बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है।

सहवाग ने लिखा, ” दादा जल्दी से ठीक होने का।”

सहवाग के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटरों किरण मोरे और मदल लाल ने भी गांगुली के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है।

भारतीय महिला क्रिकेटरों में झूलन गोस्वामी, मिताली राज और अंजुम चोपड़ा ने भी गांगुली के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी गांगुली के लिए दुआ की है। शाह और गागुंली अभी हाल में अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई की एजीएम में मिले थे।

शाह ने ट्वीट किया, ” मैं सौरव गांगुली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा की तबीयत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ईलाज करा रहे हैं।”

शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, ” बीसीसीआई अपने अध्यक्ष के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता है।”

गांगुली को सीने में दर्द और ब्लैकआउट (आंखों के सामने अंधेरा छाने) की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया है।

48 साल के गांगुली अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद लौटे और इसके बाद उन्हें चक्कर आया और फिर उन्होंने ब्लैकआउट की शिकायत की।

कोलकाता निवासी गांगुली को तत्काल शहर में ही स्थित वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल ले जाया गया।

ऐसी खबर मिली है कि डॉक्टर सरोज मोंडल, जो कि शहर के एसएसकेएम अस्पताल में प्रोफेसर हैं, भी गांगुली की देखरेख के लिए वुडलैंड्स अस्पताल पहुंच गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

Published

on

फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को खेले गए ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन को केप वर्डे ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से हैरान कर दिया है। विश्व कप के इतिहास में अपना पहला मैच खेल रही केप वर्डे के सामने मजबूत स्पेन को ड्रॉ खेलना पड़ा है। मैच में एक भी गोल नहीं हो सका और परिणाम 0-0 से ड्रॉ रहा।

केप वर्डे के लिए उसके गोलकीपर वोजिन्हा हीरो बनकर उभरे। मैच अवधि के लगभग 75 प्रतिशत समय में गेंद पर स्पेन का कब्जा था। लेकिन, 40 साल के इस गोलकीपर ने स्पेन के मजबूत स्ट्राइकरों द्वारा किए गए दो दर्जन से अधिक प्रयासों (27 बार) को असफल कर दिया। वोजिन्हा ने एक भी गेंद को एक बार भी गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया और मुकाबले में केप वर्डे को स्पेन के मुकाबले लाकर खड़ा कर दिया। मैच बराबरी पर खत्म होने की घोषणा के बाद वोजिन्हा रोते हुए पिच से चले गए। वोजिन्हा को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

केप वर्डे ने शुरू से ही पांच लोगों के लो ब्लॉक में मजबूत रक्षापंक्ति सजाई थी। अपने ही बॉक्स में टीम अधिकांश खिलाड़ियों को रखा था। स्पेन ने गेंद को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाया, लेकिन केप वर्डे के खिलाड़ियों ने हर बार स्पेन के गोल करने के इरादों पर पानी फेर दिया।

लुइस डे ला फ्यूएंटे के लामिन यामल और निको विलियम्स को बेंच पर रखकर शुरू करने के फैसले ने स्पेन की धार को कमजोर कर दिया। फेरान टोरेस और गैवी, जिन्हें बाहर इस्तेमाल किया गया, वे उस तेज और वन-ऑन-वन ​​खतरा देने के लिए संघर्ष कर रहे थे जिसकी वजह से हाल के वर्षों में स्पेन एक खतरनाक टीम बनकर उभरी है।

स्पेन के कप्तान रोड्रिगो मैच के बाद कहा, “ऐसा नहीं होना था। हमने मौके बनाए, लेकिन हम गोल नहीं कर सके। इतनी रक्षात्मक टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल है। हमें अपनी फिनिशिंग सुधारने की जरूरत है।”

केप वर्डे के मिडफील्डर लारोस डुआर्टे ने मैच के बाद कहा, “आज हमारा फोकस रक्षात्मक खेल पर था। हम दूसरे मैचों में गेंद के साथ अपनी क्षमता दिखा सकते हैं। हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने के बारे में अभी से वास्तविक और अच्छा लग रहा है।”

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वैंकूवर के बीसी प्लेस में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तुर्की को 2-0 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, नेस्टोरी इरनकुंडा और कॉनर मेटकाफ ने गोल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआत ही तुर्की के डिफेंस पर हावी नजर आई। टीम ने एक के बाद एक हमले किए और आखिरकार टीम को पहली सफलता मैच के 27वें मिनट में मिली।

पॉल ओकॉन-एंगस्टलर ने नेस्टोरी इरानकुंडा को बेहतरीन पास दिया, जिसके बाद इरानकुंडा ने डिफेंडर को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। 20 वर्षीय इरानकुंडा फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके बाद तुर्की ने बराबरी करने के कई प्रयास किए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर पैट्रिक कई बार शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा। पहले हाफ के अंत तक ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने अपने खेल में और आक्रामकता दिखाई और तुर्की को डिफेंस को बैकफुट पर धकेला। मैच के 53वें मिनट में कॉर्नर किक पर हैरी साउटर ने हेडर के जरिए गोल करने का प्रयास किया, लेकिन तुर्की के गोलकीपर उगुरकान काकिर ने उनकी इस कोशिश को विफल कर दिया। इसके बाद मैच के 56वें मिट नें तुर्की के पास गोल करने का शानदार मौका आया, लेकिन अर्दा गुलेर के शॉट को ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर पैट्रिक बीच ने डाइव लगाते हुए गोल पोस्ट में जाने से बचा लिया।

मैच के 75वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को मेटकाफ ने दोगुना किया। मेटकाफ के इस गोल से ऑस्ट्रेलिया की यादगार जीत पक्की हो गई। इसके बाद तुर्की कई प्रयास करने के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकी। साल 2006 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में पहली जीत है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

Published

on

मेक्सिको सिटी, 11 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। इस मुकाबले की मेजबानी मेक्सिको सिटी स्टेडियम करेगा।

फुटबॉल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 104 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक अनोखा संयोग बन रहा है। यह मुकाबला 2010 के विश्व कप उद्घाटन मैच का ठीक उलट होगा। उस समय साउथ अफ्रीका मेजबान देश था, लेकिन इस बार मुकाबला मेक्सिको की धरती पर हो रहा है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने सीएएफ क्वालिफाइंग के ग्रुप सी में टॉप पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की की है।

भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका को लाइव ऐसे देख पाएंगे।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट जी5 प्लेटफॉर्म और ऐप पर उपलब्ध होगा। इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट भारत में यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2, और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

मैच से जुड़ी खास बातें:

समय: शुक्रवार, 12 जून 12:30 एएम (भारतीय समयानुसार)

जगह: एस्टाडियो एज्टेका, मेक्सिको सिटी

रेफरी: विल्टन सैम्पाइओ (ब्राजील)

वीएआर: निकोलस गैलो (कोलंबिया)

मेक्सिको की टीम:

गोलकीपर: कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, राउल रंगेल।

डिफेंडर: एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज।

मिडफील्डर: अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा।

फॉरवर्ड: एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज।

साउथ अफ्रीका की टीम :

गोलकीपर: सिफो चेन, रिकार्डो गॉस, रॉनवेन विलियम्स।

डिफेंडर: ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या।

मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स।

फॉरवर्ड: थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी।

Continue Reading
Advertisement
अपराध38 minutes ago

मुंबई : अंधेरी में 60 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के गहने चोरी का ड्रामा करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र53 minutes ago

मुंबई : मानसून से पहले बीएमसी की हेल्पलाइन ‘माई बीएमसी मार्ग सिस्टम’ शुरू, गड्ढे भरने पर खास ध्यान

खेल2 hours ago

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

राजनीति2 hours ago

चुनाव से पहले हिंसा भड़काने के मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ

मनोरंजन2 hours ago

राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है : अरशद वारसी

मनोरंजन2 hours ago

‘अलायंस’ से रियलिटी शो होस्टिंग में डेब्यू करेंगे कुणाल खेमू, 26 जून से होगी स्ट्रीमिंग

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत में 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 2031 तक 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

अपराध2 hours ago

पुणे में दो करोड़ रुपए के गबन मामले में आरोपी नासिक में गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रोम दौरा समाप्त कर हुए फ्रांस रवाना

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार4 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान